हिंदी व्याकरण प्रश्न और उत्तर (Part-5) For All Competitive Exam

हिंदी व्याकरण प्रश्न और उत्तर (Part-5): Hello Friend’s हिन्दी एक ऐसा विषय है, जिसके व्याकरण से लगभग हर एक परीक्षा में बहुत से प्रश्न पूछे जाते है, तो आज आपके लिए SarkariJobGuide की टीम हिंदी व्याकरण  Hindi Grammar से सम्बंधित बहुत ही महत्वपूर्ण  प्रश्न और उत्तर आप सभी के लिए लेकर आई हैं | जो की बहुत ही महत्वपूर्ण है

जो छात्र RO/ARO, LEKHPAL,UPSSSC, UP POLICE, TET, HIGH COURT क्लर्क आदि COMPITETIVE EXAM की तैयारी कर रहे हैं| वो इस हिंदी व्याकरण के इस प्रश्न और उत्तर को अच्छ से पड़ लें ताकि आप अपनी आगामी परीक्षा में हिंदी व्याकरण से आने वाले प्रश्नों को हल करने में कोई परेशानी न आये|

प्रश्न और उत्तर (Part-5)

Q1. निम्नलिखित में से कौन सा अशुद्ध शब्द है ?

A. योगिराज
B. एकत्र
C. मंत्रीमंडल
D. नीरस

उत्तर: C. मंत्रीमंडल

Q2. निम्नलिखित में से कौन इच्छा का पर्यायवाची शब्द नहीं है ?A. स्पृहा
B. लिप्सा
C. यातना
D. कामना

उत्तर: C. यातना

Q3. दोपहर कौन-सा समास है ?
A. बहुव्रीहि समास
B. तत्पुरुष समास
C. कर्मधारय समास
D. द्विगु समास

उत्तर: D. द्विगु समास

Q4. ‘मैं आज नहीं पढूँगा’ इनमें से कौन सा वाक्य है ?
A. आज्ञावाचक वाक्य
B. निषेधवाचक वाक्य
C. संकेतवाचक वाक्य
D. विधिवाचक वाक्य

उत्तर: B. निषेधवाचक वाक्य

Q5. ‘ओह! यह पिट ही गया’ यह कौन सा वाक्य है ?
A. संकेतवाचक वाक्य
B. विस्मयवाचक वाक्य
C. विधिवाचक वाक्य
D. विधिवाचक वाक्य

उत्तर: B. विस्मयवाचक वाक्य

Q6. उत्पत्ति की दृष्टि से शब्दों के कितनें भेद होते हैं ?
A. 7
B. 3
C. 4
D. 5

उत्तर: C. 4

Q7. क्ष्, त्र और ज्ञ ये तीनों कौन से व्यंजन है ?
A. संयुक्त व्यंजन
B. तवर्गीय व्यंजन
C. उष्म व्यंजन
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: A. संयुक्त व्यंजन

Q8. ‘यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ’ यह कौन सा वाक्य है ?
A. निषेधवाचक वाक्य
B. विस्मयवाचक वाक्य
C. संकेतवाचक वाक्य
D. आज्ञावाचक वाक्य

उत्तर: C. संकेतवाचक वाक्य

Q9. ‘स्वर्गप्राप्त’ कौन-सा तत्पुरुष समास है ?
A. कर्म-तत्पुरुष
B. संप्रदान-तत्पुरुष
C. संबंध-तत्पुरुष
D. करण-तत्पुरुष

उत्तर: A. कर्म-तत्पुरुष

Q10. विशेषण कितनें प्रकार के होते हैं ?
A. 8
B. 4
C. 5
D. 2

उत्तर: B. 4

Q11. ‘यथासंभव’ कौन-सा समास है ?
A. तत्पुरुष
B. कर्मधारय
C. अव्ययीभाव
D. द्विगु

उत्तर: C. अव्ययीभाव

Q12. ‘वीणापाणि’ कौन-सा समास है ?
A. कर्मधारय समास
B. द्वंद्व समास
C. बहुव्रीहि समास
D. करण-तत्पुरुष समास

उत्तर: C. बहुव्रीहि समास

Q13. ‘दुअन्नी’ कौन-सा समास है ?
A. बहुव्रीहि समास
B. अव्ययीभाव समास
C. कर्मधारय समास
D. द्विगु समास

उत्तर: D. द्विगु समास

Q14. पदबंध कितने प्रकार के होते है ?
A. 6
B. 3
C. 9
D. 7

उत्तर: B. 3

Q15. निम्नलिखित में कौन सा अशुद्ध शब्द है ?
A. सप्ताहिक
B. वाष्प
C. सिंदूर
D. वीणा

उत्तर: A. सप्ताहिक

Q16. निम्नलिखित में कौन सा अशुद्ध शब्द है ?
A. आशीर्वाद
B. ईर्ष्या
C. अनुकूल
D. नछत्र

उत्तर: D. नछत्र

Q17. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द आग का पर्यायवाची शब्द नहीं है ?
A. विभावसु
B. वायुसखा
C. हुताशन
D. विपथगा

उत्तर: D. विपथगा

Q18. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द पानी का पर्यायवाची शब्द नहीं है ?
A. मेघपुष्प
B. सर
C. नीर
D. अंबु

उत्तर: B. सर

Q19. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द घर का पर्यायवाची शब्द नहीं है ?
A. पावक
B. निकेतन
C. सदन
D. शाला

उत्तर: A. पावक

Q20. सर्वनाम कितनें प्रकार के होते हैं ?
A. 9
B. 8
C. 10
D. 6

उत्तर: D. 6

Related Post:-

  • साहित्यिक हिंदी के प्रमुख लेखक एवं उनकी रचनाएँ- हिंदी में – Click here
  • हिंदी के प्रसिद्ध कवि एवं उनकी रचनाएँ हिंदी में- Click Here
  • भक्ति काल के कवि, काव्य और उनकी रचनाएँ – हिंदी में- Click Here
  • पर्यायवाची शब्द (समानार्थक शब्द)- Click Here
  • विलोम शब्द / विपरीतार्थक शब्द- Click Here
  • मुहावरे, लोकोक्तियाँ – अर्थ और वाक्य-प्रयोग- Click Here
  • Hindi Vyakaran PDF Notes in Hindi(हिंदी व्याकरण नोट्स)- Click Here
  • समास : परिभाषा, भेद एवं उदाहरण- Click Here
  • छन्द – परिभाषा, भेद और उदाहरण : हिन्दी व्याकरण- Click Here
  • हिंदी व्याकरण नोट्स – Click Here
  • निबंध लेखन , हिन्दी निबन्ध क्या है और कैसे लिखे – Click Here
  • पत्र लेखन – पत्र कैसे लिखे ,पत्र लिखने की विधियाँ – Click Here

 जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे

कैसी लगी आपको ये हिंदी व्याकरण पर प्रश्न और उत्तर (Part-5)For All Competitive Exam की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

धन्यवाद——-

ये भी पड़ सकते है

  • Kaun Kya Hai 2019 की पूरी लिस्ट – Click Here
  • भारत के जलप्रपात – Click here
  • महासागरीय जलधाराये हिंदी में – Trick के साथ- Click Here
  • भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची- Click Here
  • भारत की प्रमुख नदियाँ और उनकी लम्बाई : उद्गम स्थल : सहायक नदी हिंदी में– Click Here
  • विश्व के 10 सबसे बड़े बंदरगाहों की सूची हिंदी में- Click Here
  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ हिंदी में जानिए– Click Here
  • भारत के महत्वपूर्ण दिन और तिथि की सूची हिंदी में- Click Here
  • प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाएं हिंदी में- Click Here
  • विश्व के प्रमुख देश एवं उनके सर्वोच्च सम्मान- Click Here
  • भारत की प्रमुख नदी और उनके उद्गम स्थल-Click Here
  • भारत के पुरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कितनी सैलरी मिलती है- Click Here
  • ये विश्‍व की प्रमुख पर्वत श्रेणियां और उनकी ऊंचाई हिंदी में- Click Here
  • राजस्थान  प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग- Click Here
  • राजस्थान : जनगणना 2011- हिंदी में- Click Here
You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!