UPSC प्रश्न – उत्तर PART-2 ( For All Competitive Exam)

पोस्ट में हम आपको UPSC प्रश्न – उत्तर PART-2 जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक से लगभग 1 या 2 प्रश्न जरूर पूछे जाते है तो आप इसे जरूर पड़े अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे और के आपकी तैयारी पूरी हो सके|

UPSC प्रश्न – उत्तर PART-2


1. इनमे से किसका पुत्र औरंगजेब था?
क. अकबर
ख. पृथिवी राज चौहान
ग. क़ुतुबुद्दीन ऐबक
घ. शाहजहां

उत्तर: घ. शाहजहां
शाह जहाँ पांचवे मुग़ल शहंशाह था। शाह जहाँ अपनी न्यायप्रियता और वैभवविलास के कारण अपने काल में बड़े लोकप्रिय रहे है. औरंगजेब शाहजहां का पुत्र था.

2. इनमे से कौन फेमिना मिस इंडिया 2014 की विजेता हैं?
क. अदिति आर्या
ख. ऐश्वारिया राय
ग. कोयल राणा
घ. सुष्मिता सेन

उत्तर: ग. कोयल राणा
कोयल राणा एक भारतीय मॉडल और सोंदर्य प्रतियोगिता शीर्षक धारक है. कोयल राणा 2014 के फेमिना मिस इंडिया की विजेता हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज दीन दयाल कॉलेज से बैचलर ऑफ़ बिजनेस स्टडीज में अपना स्नातक कार्यक्रम पूरा किया.

3. इनमे से किसने छायावाद नामक ग्रंथ लिखा है?
क. प्रेमचंद्र
ख. सुमित्रानंदन पंत
ग. लाला लाजपत राय
घ. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: ख. सुमित्रानंदन पंत
सुमित्रानंदन पंत हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक हैं. सुमित्रानंदन पंत ने छायावाद नामक ग्रंथ लिखा है. छायावाद विशेष रूप से हिंदी साहित्य के रोमांटिक उत्थान की वह काव्य-धारा है.

4. फेमिना मिस इंडिया 2014 की विजेता कोयल राणा भारत के किस शहर की निवासी हैं?
क. कोलकाता
ख. नई दिल्ली
ग. जयपुर
घ. बंगलोर

उत्तर: ख. नई दिल्ली
कोयल राणा एक भारतीय मॉडल और सोंदर्य प्रतियोगिता शीर्षक धारक है. कोयल राणा 2014 के फेमिना मिस इंडिया की विजेता हैं. कोयल राणा नई दिल्ली की निवासी हैं. कोयल राणा दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज दीन दयाल कॉलेज से बैचलर ऑफ़ बिजनेस स्टडीज में अपना स्नातक कार्यक्रम पूरा किया.

5. इनमे से कौन 2014 मिस साउथ अफ्रीका है?
क. अदिति आर्या
ख. लिएसल लॉरी
ग. रोलेन स्ट्रॉस
घ. सुष्मिता सेन

उत्तर: ग. रोलेन स्ट्रॉस
रोलेन स्ट्रॉस ने 2014 में मिस साउथ अफ्रीका का ताज जीता है. रोलेने स्ट्राउस दक्षिण अफ्रीका की एक मॉडल है.

6. यूनेस्को के सदस्य देशों की संख्या कितनी होती है?
क. 200
ख. 195
ग. 352
घ. 89

उत्तर: ख. 195
यूनेस्को के सदस्य देशों की संख्या 195 होती है. यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन का लघुरूप है. यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में स्थित है.

7. मुहम्मद बिन तुग़लक़ ने दिल्ली पर कब से कब तक राज किया था?
क. 1325–1351
ख. 1355–1371
ग. 1385–1398
घ. 1400-1425

उत्तर: क. 1325–1351
मुहम्मद बिन तुग़लक़ दिल्ली सल्तनत में तुग़लक़ वंश का शासक था. मुहम्मद बिन तुग़लक़ ने 1325–1351 तक दिल्ली पर राज किया था. मुहम्मद बिन तुग़लक़ दिल्ली के सभी सुल्तानों में सर्वाधिक कुशाग्र, बुद्धि सम्पन्न, धर्म-निरेपक्ष, कला-प्रेमी एवं अनुभवी सेनापति था.

8. इनमे से कौन पूँजी बाजार का विनियामक (Capital Market Regulator ) है?
क. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
ख. म्यूच्यूअल फण्ड
ग. पंजाब नेशनल बैंक
घ. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड

उत्तर: घ. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) भारत में प्रतिभूति और वित्त का नियामक बोर्ड है। इसकी स्थापना सेबी अधिनियम 1992 के तहत 12 अप्रैल 1992 में हुई थी. सेबी का मुख्यालय मुंबई में बांद्रा कुर्ला परिसर के व्यावसायिक जिले में हैं.

9. फेमिना मिस इंडिया 2015 की विजेता अदिति आर्या भारत के किस शहर की निवासी हैं ?
क. कोलकाता
ख. नई दिल्ली
ग. चेन्नई
घ. बंगलोर

उत्तर: ख. नई दिल्ली
अदिति आर्य एक भारतीय मॉडल, अनुसंधान विश्लेषक, और सौंदर्य प्रतियोगिता शीर्षक धारक हैं. अदिति आर्या भारत के नई दिल्ली की निवासी हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी की अदिति आर्या 2015 की फेमिना मिस इंडिया विजेता हैं.

10. भारत देश में सबसे ज्यादा जज किस उच्च न्यायालय में बैठते हैं?
क. इलाहबाद उच्च न्यायालय
ख. दिल्ली उच्च न्यायालय
ग. बंगलोर उच्च न्यायालय
घ. हरियाणा उच्च न्यायालय

उत्तर: . क. इलाहबाद उच्च न्यायालय
इलाहाबाद उच्च न्यायालय भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का उच्च न्यायालय है. भारत में स्थापित सबसे पुराने उच्च न्यायालयों में से एक है. इलाहाबाद उच्च न्यायालय मूल रूप से ब्रिटिश राज में भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम 1861 के अन्तर्गत आगरा में 17 मार्च 1866 को स्थापित किया गया था.

11. इनमे से कौन आंध्र प्रदेश राज्य की राजधानी है?
क. चंडीगढ़
ख. विजयपुर
ग. जयपुर
घ. हैदराबाद

उत्तर: घ. हैदराबाद
हैदराबाद भारत के राज्य तेलंगाना तथा आन्ध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी है, जो दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे स्थित है। प्राचीन काल के दस्तावेजों के अनुसार इसे भाग्यनगर के नाम से जाना जाता था.

12. इनमे से कौन अंडमान निकोबार राज्य की राजधानी है?
क. दिसपुर
ख. पोर्ट ब्लेयर
ग. जयपुर
घ. हैदराबाद

उत्तर: ख. पोर्ट ब्लेयर
पोर्ट ब्लेयर भारत के अंडमान एवं निकोबार प्रान्त का जिला है। यह शहर यहाँ की राजधानी भी है। पोर्ट ब्लेयर केन्द्र शासित क्षेत्र है। जाहिर है, यहाँ जनजीवन को संचालित करने वाले सारे मुख्यालय मौजूद हैं। यह क्षेत्र पहाड़ी भूरचना है.

13. इनमे से कौन अरुणाचल प्रदेश राज्य की राजधानी है?
क. दिसपुर
ख. पोर्ट ब्लेयर
ग. ईटानगर
घ. हैदराबाद

उत्तर: ग. ईटानगर
अरूणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर बहुत ही खूबसूरत है। यह हिमालय की तराई में बसा हुआ है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 350 मी. है। चूंकि यह अरूणाचल प्रदेश की राजधानी है, इसलिए यहां तक आने के लिए सड़कों की अच्छी व्यवस्था है.

14. इनमे से किसने भारत से पहली बार 2014 का मिस यूनिवर्सल पीस एंड ह्यूमैनिटी का टाइटल जीता है?
क. रूही सिंह
ख. अदिति आर्य
ग. सुष्मिता सेन
घ. ऐश्वारिय राय

उत्तर: क. रूही सिंह
रूही सिंह एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। वह वर्ष 2011 की फेमिना मिस इंडिया पहली रनरअप रह चुकीं हैं। रहीं हिंदी सिनेमा में अपनी एंट्री मधु भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से कर रही हैं.

15. इनमे से किस महिला ने भारत की ओर से पहली बार 2012 का मिस एशिया पैसिफिक वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीता है?
क. रूही सिंह
ख. हिमांगिनी सिंह यदु
ग. सुष्मिता सेन
घ. ऐश्वारिय राय

उत्तर: ख. हिमांगिनी सिंह यदु
इंदौर निवासी हिमांगिनी सिंह ने मिस एशिया पैसेफिक-2012 का ताज जीत लिया है. हिमांगिनी 12 साल में यह ताज जीतने वाली पहली भारतीय हैं. हिमांगिनी ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में आयोजित फाइनल में भारत का परचम लहराया.

16. इनमे से कौन असम राज्य की राजधानी है?
क. दिसपुर
ख. पोर्ट ब्लेयर
ग. ईटानगर
घ. हैदराबाद

उत्तर: क. दिसपुर
दिसपुर भारत के पूर्वोत्तर मे स्थित बड़े राज्य असम की राजधानी है। यह असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी के एक सिरे पर बसा एक नगर है. इससे पहले राज्य की राजधानी शिलाँग थी लेकिन मेघालय के गठन के पश्चात शिलौंग मेघालय के हिस्से मे आ गया.

17. इनमे से कौन पटना राज्य की राजधानी है?
क. दिसपुर
ख. पोर्ट ब्लेयर
ग. बिहार
घ. हैदराबाद

उत्तर: ग. बिहार
बिहार भारत का एक राज्य है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ.

18. सुष्मिता सेन ने पहली बार मिस यूनिवर्स का टाइटल किस वर्ष जीता था?
क. 1994
ख. 1990
ग. 1992
घ. 2000

उत्तर: क. 1994
सुष्मिता सेन ने पहली बार मिस यूनिवर्स का टाइटल 1994 में जीता था. सुष्मिता सेन हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। इन्होंने 1994 में मिस इंडिया और ब्रह्माण्ड सुन्दरी का खिताब जीता था.

19. ऐश्वर्या राय किस वर्ष मिस वर्ल्ड बनी थी?
क. 1994
ख. 1990
ग. 1992
घ. 2000

Show Answer
उत्तर: क. 1994
ऐश्वर्या राय बच्चन ऐश के नाम से भी मशहूर, भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं. ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थी. ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो में भी काम किया है.

20. पहली बार 1970 में किस भारतीय ने मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल टाइटल जीता था?
क. अदिति आर्य
ख. सुष्मिता सेन
ग. ऐश्वारिय राय
घ. जीनत अमान

उत्तर: घ. जीनत अमान
ज़ीनत अमान हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं. 1970 में ज़ीनत अमान मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल टाइटल जीता था.

ये भी पढ़े 

कैसी लगी आपको UPSC प्रश्न – उत्तर PART-2 ( For All Competitive Exam) के बारे में यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे| आपके कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है |

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!