हिंदी व्याकरण प्रश्न और उत्तर (Part-19) ( For All Competitive Exam)

हिंदी व्याकरण प्रश्न और उत्तर (Part-19): Hello Friend’s हिन्दी एक ऐसा विषय है, जिसके व्याकरण से लगभग हर एक परीक्षा में बहुत से प्रश्न पूछे जाते है, तो आज आपके लिए SarkariJobGuide की टीम हिंदी व्याकरण  Hindi Grammar से सम्बंधित बहुत ही महत्वपूर्ण  प्रश्न और उत्तर आप सभी के लिए लेकर आई हैं | जो की बहुत ही महत्वपूर्ण है

जो छात्र RO/ARO, LEKHPAL,UPSSSC, UP POLICE, TET, HIGH COURT क्लर्क आदि COMPITETIVE EXAM की तैयारी कर रहे हैं| वो इस हिंदी व्याकरण के इस प्रश्न और उत्तर को अच्छ से पड़ लें ताकि आप अपनी आगामी परीक्षा में हिंदी व्याकरण से आने वाले प्रश्नों को हल करने में कोई परेशानी न आये|

प्रश्न और उत्तर (Part-19)


1. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो सही वाक्य भेद का विकल्प हो।
जैसे-जैसे मैं घर से दूर होता गया, वैसे-वैसे मेरा डर बढ़ता गया।

[क] सरल वाक्य
[ख] संयुक्त वाक्य
[ग] निषेधवाचक वाक्य
[घ] मिश्र वाक्य

उत्तर: मिश्र वाक्य

2. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति के लिए सही अर्थ वाला विकल्प है।

अंधे के आगे रोए, अपने नैन खोए
[क] अपना ही नुकसान करना
[ख] अपनी इज्जत गवांना
[ग] भीख मांगना
[घ] स्वार्थी या अत्याचारी व्यक्ति को अपना दुःख सुनाना व्यर्थ है

उत्तर: स्वार्थी या अत्याचारी व्यक्ति को अपना दुःख सुनाना व्यर्थ है

3. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति के लिए सही अर्थ वाला विकल्प है।

ओस चाटे प्यास नहीं बुझती
[क] नाम मात्र की वस्तु से काम नहीं चलता
[ख] जल समस्या होना
[ग] कम बरसात होना
[घ] भूखा रहना

उत्तर: नाम मात्र की वस्तु से काम नहीं चलता

4. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो विराम चिह्न युक्त वाक्य का सही विकल्प हो।
[क] संज्ञा के भेद हैं:- व्यक्तिवाचक जातिवाचक भाववाचक आदि।
[ख] संज्ञा के भेद हैं:- व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक आदि।
[ग] संज्ञा के भेद हैं व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक आदि
[घ] संज्ञा के भेद हैं; व्यक्तिवाचक, जातिवाचक भाववाचक आदि।

उत्तर: संज्ञा के भेद हैं:- व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक आदि।

5. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो सही वाक्य भेद का विकल्प हो।

हम कही नहीं जा सकते हैं।
[क] सरल वाक्य
[ख] संयुक्त वाक्य
[ग] विधानवाचक वाक्य
[घ] मिश्र वाक्य

उत्तर: सरल वाक्य

6. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो विराम चिह्न युक्त वाक्य का सही विकल्प हो।
[क] क्या रास्ते में डाकू; मिलते हैं?
[ख] क्या! रास्ते में, डाकू मिलते हैं?
[ग] क्या रास्ते में डाकू मिलते हैं?
[घ] क्या रास्ते में डाकू मिलते हैं।

उत्तर: क्या रास्ते में डाकू मिलते हैं?

7. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो सही वाक्य भेद का विकल्प हो।

बाजार में कपड़े बाज़ार में बहुत महंगे थे, इसलिए नहीं ख़रीदे।
[क] संयुक्त वाक्य
[ख] सरल वाक्य
[ग] मिश्र वाक्य
[घ] संकेतवाचक वाक्य

उत्तर: संयुक्त वाक्य

8. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के लिए पक्ष के भेद का सबसे अच्छा विकल्प है।

वह दिन भर अभ्यास करता था तभी मैच जीत गया!
[क] नित्यताद्योतक
[ख] अभ्यासद्योतक
[ग] सातप्यबोधक
[घ] प्रगतिद्योतक

उत्तर: अभ्यासद्योतक

9. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के लिए वृत्ति के भेद का सबसे अच्छा विकल्प है।

वह खेलने गया होगा।
[क] विध्यर्थ
[ख] निश्चयार्थ
[ग] संकेतार्थ
[घ] संदेहार्थ

उत्तर: संदेहार्थ

10. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति के लिए सही अर्थ वाला विकल्प है।
उँगली पकड़कर पहुँचा पकड़ना
[क] थोड़ा सहारा पाकर अधिक पर दावा करना
[ख] मदद करना
[ग] ज्यादा हासिल करना
[घ] दोषी का निर्दोष पर अकड़ना

उत्तर: थोड़ा सहारा पाकर अधिक पर दावा करना

11. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है।

कुटिल
[क] सरल
[ख] कृपा
[ग] कठोर
[घ] कष्ट

उत्तर: सरल

12. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए सही संधि विच्छेद की संधि का सही विकल्प हो।

उपरि + उक्त
[क] उपरयुक्त
[ख] ऊपरयुक्त
[ग] उपर्युक्त
[घ] उपरिउक्त

उत्तर: उपर्युक्त

13. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के अनुसार विशेषण के भेद वाला सही विकल्प हो।

मैदान में चार लड़के खड़े है।
[क] सार्वनामिक
[ख] परिमाणवाचक
[ग] संख्यावाचक
[घ] गुणवाचक

उत्तर: संख्यावाचक

14. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो शुद्ध शब्द का सही विकल्प है।
[क] अस्तासिद्धि
[ख] अश्तासीद्धि
[ग] अशतासिद्धि
[घ] अष्टसिद्धि

उत्तर: अष्टसिद्धि

15. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो सदा स्त्रीलिंग वाला शब्द है।
[क] घृणा
[ख] अप्रैल
[ग] बनावट
[घ] इटली

उत्तर: घृणा

16. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द का सही विकल्प है।

बिना पलक झपकाए
[क] निर्मम
[ख] निर्जन
[ग] निर्माण
[घ] निर्निमेष

उत्तर: निर्निमेष

17. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के अनुसार सर्वनाम के भेद का सही विकल्प हो।

(वे) चंचल बच्चे बहुत प्यारे लगते हैं।
[क] निश्चय वाचक सर्वनाम
[ख] प्रश्नवाचक सर्वनाम
[ग] अनिश्चयवाचक सर्वनाम
[घ] संबंधवाचक सर्वनाम

उत्तर: निश्चय वाचक सर्वनाम

18. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द-युग्म के अर्थ का सही विकल्प हो।

संप्रति-संप्राप्ति
[क] अब और प्राप्त
[ख] अब और राय
[ग] धन और प्राप्त
[घ] सभा और प्राप्त

उत्तर: अब और प्राप्त

19. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो सदा बहुवचन शब्द का सबसे अच्छा विकल्प है।
[क] व्यथा
[ख] सहायता
[ग] सत्य
[घ] अंगूठा

उत्तर: अंगूठा

20. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो जातिवाचक संज्ञा का सही विकल्प है।
[क] इंसान
[ख] पराया
[ग] अहंकार
[घ] पांडित्य

उत्तर: इंसान

ये भी पढ़े 

कैसी लगी आपको हिंदी व्याकरण प्रश्न और उत्तर (Part-19) ( For All Competitive Exam) के बारे में यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे| आपके कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है |

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!