UPSC प्रश्न – उत्तर PART-3 ( For All Competitive Exam)

पोस्ट में हम आपको UPSC प्रश्न – उत्तर PART-3 जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक से लगभग 1 या 2 प्रश्न जरूर पूछे जाते है तो आप इसे जरूर पड़े अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे और के आपकी तैयारी पूरी हो सके|

UPSC प्रश्न – उत्तर PART-3


1. किसी भी वेब साईट के पहले पेज को क्या कहते हैं?
क. होम पेज
ख. इंटरनल पेज
ग. एक्सटर्नल पेज.
घ. कांटेक्ट पेज

उत्तर: क. होम पेज
किसी भी वेब साईट के पहले पेज होम पेज कहते हैं.

2. इनमे से किस राज्य में जोजिला दर्रा स्थित हैं?
क. हरियाणा
ख. जम्मू कश्मीर
ग. हिमाचल प्रदेश.
घ. केरल

उत्तर: ख. जम्मू कश्मीर
ज़ोजिला जम्मू और कश्मीर में जास्कर श्रेणी में स्थित एक प्रसिद्ध दर्रा है. यह दर्रा हिमालय के अन्तर्गत आता है. इसके द्वारा श्रीनगर और लेह सड़क मार्ग से जुड़ते हैं. ज़ोजिला दर्रे पर भूस्खलन के कारण सड़क खिसकने का डर सदा बना रहता है.

3. इनमे से किस खोजकर्ता ने भारत की खोज की?
क. आर्यभट्ट
ख. पाइथागोरस
ग. न्यूटन
घ. वास्को डि गामा

उत्तर: घ. वास्को डि गामा
डॉम वास्को द गामा एक पुर्तगाली अन्वेषक, यूरोपीय खोज युग के सबसे सफल खोजकर्ताओं में से एक और यूरोप से भारत सीधी यात्रा करने वाले जहाज़ों का कमांडर था. जो केप ऑफ गुड होप, अफ्रीका के दक्षिणी कोने से होते हुए भारत पहुँचा. वास्को डि गामा ने भारत की खोज की की थी.

4. इनमे से कौन फेमिना मिस इंडिया 2013 की विजेता हैं?
क. अदिति आर्या
ख. लिएसल लॉरी
ग. रोलेन स्ट्रॉस
घ. नवनीत कौर ढिल्लों

उत्तर: घ. नवनीत कौर ढिल्लों
नवनीत कौर ढिल्लों एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री ,मॉडल तथा मिस वर्ल्ड 2013 की भागीदार है. नवनीत कौर ढिल्लन फेमिना मिस इंडिया 2013 की विजेता हैं. ये वर्तमान में पंजाब के पटियाला में रहती है.

5. इनमे से किस राज्य में थार रेगिस्तान है?
क. पंजाब
ख. राजस्थान
ग. केरल
घ. कोलकाता

उत्तर: ख. राजस्थान

थार मरुस्थल भारत के उत्तरपश्चिम में तथा पाकिस्तान के दक्षिणपूर्व में स्थित है. यह अधिकांश तो राजस्थान में स्थित है परन्तु कुछ भाग हरियाणा, पंजाब, गुजरात और पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांतों में भी फैला है.

6. इनमे से किस राज्य में साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान हैं?
क. पंजाब
ख. राजस्थान
ग. केरल
घ. कोलकाता

उत्तर: ग. केरल
साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान भारत के दक्षिणी भारत के केरल राज्य के पालक्काड ज़िले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जो नीलगिरि पर्वत में है.

7. इनमे से कौन भारत की पहली मिस इंडिया थी?
क. रीता फारिया
ख. वान्या मिश्रा
ग. प्रमिला
घ. सुष्मिता सेन

उत्तर: ग. प्रमिला

Q8. कबूतर को किस चीज का प्रतीक माना जाता है?
क. विजय
ख. धर्म
ग. शांति
घ. न्याय

उत्तर: ग. शांति

कबूतर पूरे विश्व में पाये जाने वाला पक्षी है. यह एक नियततापी, उड़ने वाला पक्षी है जिसका शरीर परों से ढँका रहता है. मुँह के स्थान पर इसकी छोटी नुकीली चोंच होती है. पुराने जमाने में इसका प्रयोग पत्र और चिट्ठियाँ भेजने के लिये किया जाता था. कबूतर को शांति का प्रतीक माना जाता है.

9. फेमिना मिस इंडिया 2013 की विजेता नवनीत कौर ढिल्लन भारत के किस शहर की निवासी हैं?
क. पंजाब
ख. हरियाणा
ग. दिल्ली
घ. बंगलोर

उत्तर: क. पंजाब
नवनीत कौर ढिल्लों एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री ,मॉडल तथा मिस वर्ल्ड 2013 की भागीदार है. नवनीत कौर ढिल्लन फेमिना मिस इंडिया 2013 की विजेता हैं. ये वर्तमान में पंजाब के पटियाला में रहती है.

10. हमारे शरीर के किस भाग में सबसे छोटी हड्डी पाई जाती है?
क. पैर
ख. कान
ग. नाक
घ. कमर

उत्तर: ख. कान
मनुष्य शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज (कान में) होती है.

11. इनमे से कौन छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी है?
क. शिमला
ख. दिल्ली
ग. जयपुर
घ. रायपुर

उत्तर: घ. रायपुर
रायपुर छत्तीसगढ की राजधानी है. यह देश का 26 वां राज्य है। 01 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से विभाजित छत्तीसगढ़ का निर्माण किया गया था.

12. भारत के राष्ट्रध्वज के अशोक चक्र में कितनी तीलियाँ होती हैं?
क. 24
ख. 28
ग. 25
घ. 30

उत्तर: क. 24
भारत के राष्ट्रध्वज के अशोक चक्र में 24 तीलियाँ होती हैं.

13. इनमे से किस प्रकार की पवन भारत में वर्षा लाती है?
क. व्यापारिक
ख. पछुआ
ग. मानसूनी
घ. जलसमीर

उत्तर: ग. मानसूनी पवन

14. पवन क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
क. 7
ख. 9
ग. 12
घ. 2

उत्तर: क. 7

15. इनमे से कौन पहली भारतीय महिला मिस वर्ल्ड (विश्व सुंदरी ) है?
क. रीता फारिया
ख. वान्या मिश्रा
ग. रोलेन स्ट्रॉस
घ. नवनीत कौर ढिल्लन

उत्तर: क. रीता फारिया
रीता फारिया पॉवेल मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं. वे पहली भारतीय मिस वर्ल्ड हैं, जिन्होने चिकित्सा शास्त्र में विशेषज्ञता हासिल की.

16. इनमे से कौन फेमिना मिस इंडिया 2012 की विजेता कौन हैं?
क. अदिति आर्या
ख. वान्या मिश्रा
ग. रोलेन स्ट्रॉस
घ. नवनीत कौर ढिल्लन

उत्तर: ख. वान्या मिश्रा
चंडीगढ़ की वान्या मिश्रा फेमिना मिस इंडिया 2012 की विजेता हैं.

17. इनमे से किस दिन भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है?
क. 7 जनवरी
ख. 9 जनवरी
ग. 12 फरबरी
घ. 25 जनवरी

उत्तर: घ. 25 जनवरी
भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है. विश्व में भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाने लगा था. इसके मनाए जाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य था कि देश भर के सभी मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी.

18. इनमे से कौन हरियाणा राज्य की राजधानी है?
क. चंडीगढ़
ख. दिल्ली
ग. जयपुर
घ. रायपुर

उत्तर: क. चंडीगढ़
चण्डीगढ़ भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है. इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला. यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चण्डिका या चण्डी के एक मंदिर के कारण पड़ा है.

19. फेमिना मिस इंडिया 2012 की विजेता वान्या मिश्रा भारत के किस शहर की निवासी हैं ?
क. चंडीगढ़
ख. हरियाणा
ग. दिल्ली
घ. बंगलोर

उत्तर: क. चंडीगढ़
फेमिना मिस इंडिया 2012 की विजेता वान्या मिश्रा भारत के चंडीगढ़ शहर की निवासी हैं.

20. इनमे से कौन तेलंगाना राज्य की राजधानी है?
क. चंडीगढ़
ख. विजयपुर
ग. जयपुर
घ. हैदराबाद

उत्तर: घ. हैदराबाद
तेलंगाना भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बना भारत का 29 वाँ राज्य है. हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया गया है. यह परतन्त्र भारत के हैदराबाद नामक राजवाडे के तेलुगूभाषी क्षेत्रों से मिलकर बना है.

ये भी पढ़े 

कैसी लगी आपको UPSC प्रश्न – उत्तर PART-3 ( For All Competitive Exam) के बारे में यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे| आपके कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है |

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!