रेडियो जॉकी कैसे करेआइये जाने पूरी जानकारी हिंदी में ?

दोस्तों इस पोस्ट मे  हम आपको रेडियो जॉकी कैसे करें  जाने की पूरी जानकारी हिंदी में  उपलब्ध करा रहे है !,तो दोस्तों उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी|तो आइये जानते है विस्तार से

क्या आप रेडियो   बनने का सपना देख रहे हैं। क्या आप जानना चाहते हैं कि रेडियो जॉकी कैसे करें, तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे हैं।   जिससे हमें रेडियो   की काफी अच्छी तरह से जानकारी है। इस पोस्ट को लिखने का मकसद यही है कि मैं आप लोगो को रेडियो में करीअर बनाने  की सही जानकारी दूं। मैंने बहुत से आर्टिकल पढ़े हैं, जोकि सिर्फ आपको बेसिक जानकारी देते हैं, जबकि रेडियो फील्ड की सच्चाई कुछ और ही है। यंहा पर हम आपको जो भी रेडियो में करीअर बनाने  की जानकारी देंगे जोकि अभी तक किसी ने आपको नही बताई है। इस पोस्ट में हम आपको  इसके बारे में सटीक और सही जानकारी देंगे। मैं यंहा पर ऐसी कुछ बातें बताऊंगा जो अक्सर लोगों पता नही होती है, सिर्फ इसी वजह से लोग रेडियो करीअर में सफलता नही पाते हैं। अगर आपके मन मे भी डाउट है कि रेडियो में करीअर बनाने  की, तो इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपके सारे डाउट दूर हो जाएंगे।

रेडियो जॉकी बननें के लिए क्या करे ?

रेडियो पर प्रसारित किये जानें वाले कार्यक्रमों का संचालन रेडियो जॉकी के द्वारा किया जाता है, यदि आप की आवाज अच्छी है, उस आवाज के माध्यम से आप किसी को भी प्रभावित कर सकते है, तो आपके लिए रेडियो जॉकी को करियर के रूप में चुनाव करना एक बेहतर निर्णय है, इसके माध्यम से आप काफी प्रसिद्ध हो सकते है, और लोग आपका प्रोग्राम सुननें के लिए पहले से इंतजार किया करते है, यदि आपका प्रेजेंटेशन बहुत अच्छा है, लोग स्वयं ही आपकी तरफ आकर्षित हो जाएंगे और इस प्रकार आप के श्रोताओं की संख्या में निरंतर वृद्धि होती रहेगी, एफएम के कारण इस क्षेत्र में जॉब के अवसरों में अत्यधिक वृद्धि हुई है, रेडियो जॉकी कैसे बने ? इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |

रेडियो जॉकी के कार्य

रेडियो जॉकी के रूप में आपको रेडियो शो करना होता है, इसके अतिरिक्त आप प्रोग्रामिंग, स्टोरी राइटिंग, रेडियो एडवरटाइजिंग करने से लेकर ऑडियो मैगजीन और डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत करना होता है, इसमें कार्य अवधि सीमित नहीं होती है, कार्यक्रम का संचालन आपको दिन या रात किसी भी समय करना पड़ सकता है |

योग्यता

रेडियो जॉकी बननें के लिए कोई प्रोफेशनल कोर्स करना अनिवार्य नहीं है, परन्तु आप अपने गुणों को निखारने के इसे कर सकते है, इसके लिए आप बारवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डिग्री या डिप्लोमा कोर्स करने के लिए किसी संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकते है, वर्तमान समय में लगभग प्रत्येक राज्य में अनेक शिक्षण संस्थान उपलब्ध है, जिनकी सहायता से आप यह कोर्स आसानी से कर सकते है |

लिखना और प्रस्तुतिकरण

रेडीयो जॉकी अपनी स्क्रिप्ट स्वयं लिखता है, इसलिए अपने प्रोग्राम को रोमांचकारी बनाने के लिए उसको अच्छी तरह से लिखने की कला आना चाहिए, आप को इसी के साथ अपनी बात को प्रस्तुत करने का तरीका अच्छा होना चाहिए, जीके माध्यम से आप दूसरों को प्रभावित करना होता है |

मजाक करने की आदत होनी चाहिये

एक रेडियो जॉकी के रूप में अपने श्रोताओं का मनोरंजन करना होता है, जिससे वह आपके बातों पर विशेष ध्यान देते रहे, उनको कभी भी आपके प्रोग्राम में बोरियत नहीं लगनी चाहिए, इसलिए आप को अपने प्रोग्राम को मजेदार बनाना चाहिए |

क्रिएटिव होना चाहिये

रेडियो जॉकी को क्रिएटिव होना चाहिए, जिससे वह अपनी स्क्रिप्ट को नए तरीके से लिख सके और अपने कार्यक्रम को नया रूप दे सके, जिससे श्रोताओं को कुछ नया सुनने को मिले |

जॉब के अवसर

इस क्षेत्र में रोजगार आपको सॉफ्टवेयर प्रोड्यूसिंग कंपनी और एंकरिंग दोनों क्षेत्रों में अच्छा विकल्प प्राप्त होगा, महत्वपूर्ण बात यह है, कि ऑल इंडिया रेडियो प्रत्येक तीन महीने पर रेडियो जॉकी के लिए ऑडिशन कराता रहता है, जिसमे आप प्रतिभाग ले सकते है, इस इस क्षेत्र में आपको ऑल इंडिया रेडियो एफ एम, टाइम्स एफ एम, रेडियो मिड-डे सॉफ्टवेयर प्रोड्यूसर आदि रेडियो स्टेशन के लिए जॉब के लिए आवेदन कर सकते है |

वेतन क्या होगी

इस क्षेत्र में आप फ्रेशर के रूप में 15 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह की जॉब आसानी से पा सकते है, अनुभव बढ़ने पर इसमें वृद्धि होती रहती है |

कोर्सेज क्या होंगे

1.डिप्लोमा इन रेडियो प्रोग्रामिंग व ब्रॉडकास्ट मैनेजमेंट |

2.डिप्लोमा इन रेडियो प्रोडक्शन व रेडियो जॉकी |

3.पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रेडियो एंड ब्रॉडकास्ट मैनेजमेंट |

4.सर्टिफिकेट कोर्स इन रेडियो जॉकिंग |

मुख्य संस्थान
1.रेडियो सिटी स्कूल ऑफ ब्रॉडकास्टिंग, मुम्बई |

2.इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली |

3.जेवियर इंस्टीटयूट ऑफ कम्युनिकेशंस, मुम्बई |

4.जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली |

5.द मुद्रा इंस्टीटयूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, अहमदाबाद |

6.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, विभिन्न केन्द्र |

आप ये भी पढ़ सकते है-

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे 

कैसी लगी आपको ये रेडियो जॉकी कैसे करेआइये जाने पूरी जानकारी हिंदी में ?  आइये जाने  की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये |

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!