DGP कैसे बने |और इसके कार्य पूरी जानकारी हिंदी में

नमस्कार दोस्तो ,

एक बार फिर से www.sarkarijobguide.com पर आपका स्वागत है,दोस्तों इस पोस्ट मे  हम आपको DGP कैसे बने |और इसके कार्य पूरी जानकारी हिंदी में की जानकारी उपलब्ध करा रहे है ! जो आपके पुलिस महानिदेशक की तैयरी कर रहे स्टूडेंट के लिए बहुत Important है,तो दोस्तों उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी|तो आइये जानते है विस्तार से

डीजीपी (DGP) का पद पुलिस विभाग का एक बहुत बड़ा पद होता है, यह पद केवल एक आईपीएस (IPS) किया हुआ व्यक्ति ही इस पद के लिए योग्य होता है| इसलिए यह पुलिस विभाग में एक सम्मानित पद है | एक डीजीपी (DGP) को अपने क्षेत्र में बहुत से अधिकार प्राप्त होते है, वह अपने अधिकारों का प्रयोग करके, अपने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को देखता है| डीजीपी (DGP) को हिंदी में पुलिस महानिदेशक कहा जाता है | पुलिस विभाग का यह अंतिम और शीर्ष पद होता है, इस विभाग में डीजीपी (DGP) से बड़ा कोई पद नहीं होता है | प्रत्येक राज्य में केवल 1 या सबसे अधिक 4 ऐसे पद होते है | सभी डीजीपी (DGP) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। यदि आप भी पुलिस विभाग में डीजीपी (DGP) पद पर नौकरी करना चाहते है तो यहां पर DGP क्या होता है, डीजीपी कैसे बने, डीजीपी की सैलरी, DGP की योग्यता, डीजीपी का फुल फॉर्म क्या होता है DGP के कार्य क्या होते है इसके बारे में जानकारी दी जा रही है|

डीजीपी (DGP) का फुल फॉर्म

DGP का फुल अंग्रेजी में फॉर्म ‘Director General Of Police‘ होता है, इसका उच्चारण ‘डायरेक्टर  जनरल ऑफ़ पुलिस‘ है। डीजीपी (DGP) को हिंदी में ‘पुलिस महानिदेशक’ कहते है। यह किसी भी राज्य का सबसे बड़ा पुलिस विभाग का अधिकारी होता है जिसका चुनाव भारतीय पुलिस सेवा यानि आईपीएस (IPS) की परीक्षा द्वारा किया जाता है, गैर आईपीएस इस पद पर नियुक्त नहीं किया जा सकता। राज्य में इसे कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्ज़ा प्राप्त होता है।

डीजीपी कैसे बने

डीजीपी (DGP) बनना कोई आसान कार्य नहीं होता है, इस पद को प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत और कठिन परीक्षाओं से गुजरने के बाद ही इस पद की प्राप्ति होती है | यह पद पुलिस विभाग के सर्वोच्चतम पदों में एक होता है, जिसे प्राप्त करने के लिए आईपीएस (IPS) की परीक्षा से गुजरना जरूरी होता है |

नर्स कैसे बने – इसके लिए हमें कौन सा कोर्स करना होता है – Click Here

वैज्ञानिक कैसे बनें (साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करें ) हिंदी में जानिए – Click Here

कैसे प्राप्त होता है पद

सर्वप्रथम आपको उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बनाया पद पर नियुक्त किया जाता है इसके बाद आपको अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर कार्य करना होता है, फिर पुलिस अधीक्षक (SP) पद की जिम्मेदारी सम्भालनी होती है, इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पर तैनाती की जाती है | इसके बाद आपको पुलिस महानिरीक्षक (DIGP) नियुक्त किया जायेगा | अब पुलिस महानिरीक्षक (IGP) बन जायेंगे, इसके बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) का पद का कार्यभार सौंपा जाता है फिर अब अंत में आपको पुलिस महानिदेशक (DGP) यानि की डीजीपी पद पर नियुक्त किया जाता है, पुलिस विभाग का यह अंतिम पद होता है | इसलिए यह पद आसान नहीं होता है, बहुत अधिक मेहनत करने के बाद ही इस पद को प्राप्त कर पाएंगे |

डीजीपी (DGP) के लिए परीक्षा

डीजीपी (DGP) बनने के लिए आपको UPSC यानि की संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई जाने वाली Civil Services की परीक्षा में भाग लेना होता है यदि आप इस परीक्षा में पास हो जाते है तो  आप IPS अधिकारी बन जाते है और फिर प्रमोशन के बाद आप डीजीपी (DGP) यानि की पुलिस महनिदेशक पद पर पहुँच सकेंगे |

आप ये भी पढ़ सकते है-

डीजीपी (DGP) की योग्यता

UPSC यानि की संघ लोक सेवा आयोग के एग्जाम देने के लिए अभ्यर्थी को कम से कम ग्रेजुएट पास होना जरूरी होता है, यदि आपकी शैक्षिक योग्यता कम है तो आप इस पद के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे |

डीजीपी (DGP) के लिए आयु सीमा

डीजीपी (DGP) पद की परीक्षा के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 32 वर्ष तक निर्धारित की गई है | आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाती है |

डीजीपी (DGP) की सैलरी (Salary)

सातवें वेतन आयोग के बाद से पुलिस महानिदेशक की सैलरी 56,100 –  2,25,000 रुपये + ग्रेड पे प्रतिमाह तक प्रदान की जाती है |

डीजीपी (DGP) के कार्य

  • डीजीपी (DGP) का मुख्य रूप से कार्य, जिस राज्य में तैनाती होती है, उस राज्य में शांति व्यवस्था बनाये रखना होता है |
  • प्रदेश के सभी जिलों में कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखना होता है |
  • राज्य सरकार के साथ प्रदेश में मिलकर, राज्य के कार्यों को आगे बढ़ाना होता है |
  • राज्य के पूरे पुलिस डिपार्टमेंट को अपने नियंत्रण में रखने के साथ – साथ, पुलिस कर्मियों का जिलेवार प्रबंधन करने की जिम्मेदारी डीजीपी (DGP) के अनुसार किया जाता है |

यहाँ पर हमनें डीजीपी (DGP) यानि पुलिस महानिदेशक के विषय में जानकारी दी| यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है | अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पोर्टल www.sarkarijobguide.com पर विजिट करते रहे |

Related Post:- 

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे 

कैसी लगी आपको ये DGP कैसे बने |और इसके कार्य पूरी जानकारी हिंदी में – की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!