वैज्ञानिक कैसे बनें (साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करें ) हिंदी में जानिए

नमस्कार दोस्तो ,

एक बार फिर से www.sarkarijobguide.com पर आपका स्वागत है,दोस्तों इस पोस्ट मे  हम आपको वैज्ञानिक कैसे बनें (साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करें ) की जानकारी उपलब्ध करा रहे है ! जो आपके साइंटिस्ट की तैयरी कर रहे स्टूडेंट के लिए बहुत Important है,तो दोस्तों उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी|तो आइये जानते है विस्तार से

अगर आप 10th class पास कर चुके हैं तो अब वक्त हैं करियर पर ध्यान देनें का | ज्यादातर मामलों में छात्रों को इसी समय यह निर्णय लेना होता हैं कि उन्हें आगे किस फील्ड में करियर बनाना हैं | आज हम हमारी पोस्ट “साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करें (वैज्ञानिक कैसे बनें)” में scientist बनने से जुडी जानकारी प्राप्त करेंगे | तो आइये जानते हैं इस पोस्ट में कि कैसे बनें वैज्ञानिक |  हो सकता हैं आप scientist ना भी बनना चाहें पर आपको पता होना चाहिए कि एक scientist यानि वैज्ञानिक बनने के लिए क्या क्या करना होता है |

साइंटिस्ट बनने के लिए सही समय पर करें लक्ष्य निर्धारित

अगर आप एक साइंटिस्ट बनना चाहते हैं तो आपको अपने स्कूल टाइम से ही यह लक्ष्य बनाकर चलना होगा कि आपको एक साइंटिस्ट (वैज्ञानिक) बनना हैं | जब आप एक लक्ष्य बना लेते हैं तो उसे पाना काफी आसान हो जाता हैं | इसका आसान सा उदाहरण यह है कि जब हमें पता ही नहीं होगा कि जाना कहाँ हैं और हम चलते चले जायेंगे तो उसका क्या निष्कर्ष निकलेगा बहुत सारा समय, पैसा आदि व्यर्थ करके हम एक दिन उसी जगह पर आ जायेंगें जहाँ से हमने शुरू किया था |

ठीक इसके विपरीत हमें जब पता होगा कि हमें जाना कहाँ हैं या हमारा लक्ष्य क्या हैं तो हम सिर्फ उसकी ही ओर आगे बढ़ेंगे और तमाम बाधाओं को पार करके हम अपने लक्ष्य तक जरुर पहुँच जायेंगे | इसलिए दोस्तों सिर्फ साइंटिस्ट बनने के लिए ही नहीं आप अपनी लाइफ में जो भी बनना चाहें उसका एक लक्ष्य जरुर बनायें |

वैज्ञानिक Scientist बनने के लिए क्या चाहिए ?

Scientist बनने के लिए आपमें कई सारी खूबियाँ होना चाहिए तभी आप एक सफल वैज्ञानिक बन सकते हैं | आइये जानते हैं विस्तार में कि वे कौन कौन से गुण एवं योग्यता होना चाहिए वैज्ञानिक बनने के लिए आपमें |

लगन : सिर्फ वैज्ञानिक ही नहीं जीवन में आप जो भी लक्ष्य प्राप्त करना चाहें आपको उसे पाने की लगन होना चाहियें | यह सबसे जरुरी हैं कि आप जो भी पाना चाहें उसको पाने के लिए आप अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करें |  एक वैज्ञानिक बनने के लिए आपमें एक लगन एक जूनून होना चाहियें और वह तब तक होना चाहियें जब तक आप अपनी मंजिल नहीं पा लें |

विज्ञान में रूचि : वह छात्र जो बचपन से ही विज्ञानं एवं उससे जुड़े अन्य विषयों में ज्यादा रूचि रखता हो वह व्यक्ति साइंटिस्ट बनने का हक़ रखता हैं | विज्ञानं में रूचि रखने  वाले छात्रों के लिए यह एक सही क्षेत्र हो सकता हैं जहाँ से वे अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं |

प्रैक्टिकल नॉलेज : एक वैज्ञानिक बनने के लिए यह बेहद जरुरी हैं कि आपमें किताबी ज्ञान की अपेक्षा प्रैक्टिकल नॉलेज ज्यादा हो | आप जो भी सीखें उसका प्रयोग करना ना भूलें |

आप ये भी पढ़ सकते है-

साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करें (वैज्ञानिक कैसे बनें)

कारण खोजें : आपके सामने कई सारी वस्तुएं, मशीन, उपकरण आदि होंगे, उनमें से मान लीजये एक पंखा अब वो क्यों घूम रहा हैं उसके पीछे क्या कारण हैं इसका पता लगाने की कोशिश करें | हो सकता हैं आप इसका पता लगाते लगाते कुछ और जानकारी पता कर ले जो अब तक किसी ने ना की हो |

भाषा : एक वैज्ञानिक को अपनी मात्रभाषा के आलावा अन्य भाषा का भी ज्ञान होना चाहियें ताकि दुसरे देशों या दुसरे साइंटिस्ट के बारे में जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई ना हो | साथ ही किसी अन्य देश की तकनीक को समझने में भी आसानी हो |

रिसर्च को पढ़ें : आप हमारे देश-विदेश के कई महान वैज्ञानिकों की रिसर्च एवं उनकी जीवनी पढ़ें उससे आपको आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में काफी मदद मिलेगी |

वैज्ञानिक (scientist) बनने के लिए शैक्षिणिक योग्यता

जैसे MBBS करने के बाद डॉक्टर एवं BE करने के बाद इंजिनियर बन जाते हैं वैसे साइंटिस्ट बनने के लिए कोई विशेष कौर्स नहीं करना होता हैं जिसे करने के बाद साइंटिस्ट बन जाते हैं | साइंटिस्ट बनने के लिए आपको 10th के बाद Physics, Chemistry, biology, Maths एवं English जैसे subject के साथ शुरुआत करना होती हैं | इसके बाद इन्हीं विषयों में उच्च शिक्षा ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन जैसे एमएससी, ऍम फील, पीएचडी, इंजीनियरिंग आदि करके समय समय पर निकलने वाले वैज्ञानिकों के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं |

वैज्ञानिक बनने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं होता हैं आप किसी भी उम्र में आवेदन कर सकते हैं एवं आप किसी और विभाग में रहते हुए भी अपनी रिसर्च आदि को जारी रखते हुए अपनी मंजिल तक पहुँच सकते हैं |

वैज्ञानिकों की सैलरी कितनी होती है ?

वैज्ञानिकों की जॉब एक A ग्रेड जॉब होती है इसलिए उन्हें शुरुआत से ही काफी अच्छी सैलरी मिलती हैं जो समय और अनुभव के साथ साथ बड़ती जाती हैं | सैलरी के आलावा वैज्ञानिकों को कई सारे भत्ते आदि भी मिलते हैं और सैलरी से ज्यादा सम्मान इस क्षेत्र में हैं |

तो दोस्तों यदि आप भी एक साइंटिस्ट बनना चाहते हैं तो ऊपर बताई बातों को ध्यान में रखें एवं एक और बात आप अपने साइंस एवं उससे जुड़े विषयों को गहराई से समझने की कोशिश करें एवं अपने लक्ष्य की ओर प्रयासरत रहें, आपको सफलता जरुर मिलेगी |

Related Post:- 

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे 

कैसी लगी आपको ये वैज्ञानिक कैसे बनें (साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करें )  की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

धन्यवाद …

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!