12 to 16 April Current Affairs

12 to 16 April Current Affairs-Hello Friend’s कैसे हो आप सभी, कैसी चल रही है परीक्षा की तैयारी, आज की यहाँ April Current Affairs 2019 की पहली पोस्ट है, जिसमे हमने 12 से 16 अप्रैल के मध्य हुयी उन सभी परीक्षाउपयोगी घटनाओ को संकलित किया है, जो आपकी आगामी SSC, Bank, Railway य अन्य किसी भी एकदिवसीय परीक्षा के सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन के  प्रश्नपत्र के लिए उपयोगी साबित हो सकती है, तो इसे रट लीजिये और अपनी आगमी परीक्षा के सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र की तैयारी को और मजबूत कीजिये|

12 to 16 April Current Affairs

NIRF  रैंकिंग 2019 में भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान नामित किया गया?

IIT मद्रास

राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के मौजूदा चेयरपर्सन कौन हैं?

जस्टिस आदर्श कुमार गोएल

किस IIT ने जनरल इलेक्ट्रिक (GE) के साथ भारत की पहली कोल्ड स्प्रे स्मार्ट लैब के लिए समझौता किया है?

IIT मद्रास

24×7 प्रदूषण चार्ज जोन क्रियान्वित करने वाला पहला शहर कौन बना?

लन्दन

बोल्ड कुरुक्षेत्र युद्ध अभ्यास का आयोजन किन दो देशों के बीच किया जा रहा है?

भारत और सिंगापुर

किस देश में MENA विश्व आर्थिक फोरम का आयोजन किया गया?

जॉर्डन

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने हाल ही में किस बैंक के साथ स्टार्टअप प्लेटफार्म को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया है?

HDFC बैंक

चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के दौरान संविधान के किस अनुच्छेद के तहत बायोपिक/पब्लिसिटी मटेरियल के प्रकाशन पर प्रतिबन्ध लगाया है?

अनुच्छेद 324

भारत का स्टार्टअप जिसने हाल ही में नेक्स्ट बिलियन एडटेक प्राइज 2019 जीता है

दोस्त एजुकेशन

विकिलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन असांजे को जिस देश में गिरफ्तार किया गया है 

ब्रिटेन

सुर्ख़ियों में रहे T-90 टैंक किस देश से सम्बंधित हैं?

रूस

भारत के किस फ्लैगशिप कार्यक्रम को ग्लोबल वाटर समिट में पब्लिक वाटर एजेंसी ऑफ़ द ईयर का सम्मान प्रदान किया गया?

नमामि गंगे

आप ये भी पढ़ सकते है-

सरस्वती सम्मान 2018 के लिए किसे चुना गया है?

के. सिवा रेड्डी

तेलुगु कवि के. सिवा रेड्डी को प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान 2018 के लिए चुना गया है, उन्हें यह सम्मान उनके काव्य संग्रह “पक्काकी ओट्टीगिलिते” के लिए प्रदान किया जा रहा है।

किस देश ने माउंट एवेरेस्ट की ऊंचाई को पुनः मापने के लिए विशेषज्ञ दल को भेजा है?

नेपाल

किस देश के वैज्ञानिकों ने खतरनाक रसायनों का पता लगाने वाले सेंसर की खोज की है?

अमेरिका

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस कब मनाया जाता है?

11 अप्रैल

प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा तथा गर्भवती महिलाओं को मातृत्व सुविधाएँ प्रदान करना है। इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस की थीम “मिड वाइव्स फॉर मदर्स” है।

भारत की पैरा एथलीट दीपा मलिक को जिस देश की सरकार द्वारा दी जाने वाली सर एडमंड हिलेरी फेलोशिप के लिए चुना गया है

न्यूजीलैंड

विश्वभर में जिस दिन अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस मनाया जाता है

12 अप्रैल

इन्हें हाल ही में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त किया गया है

नज़मा अख्तर

वर्ल्ड बैंक ने विदेशों के धन प्राप्त करने वाले देशों की सूची पर अपना एक रिपोर्ट हाल ही में जारी किया है. इस रिपोर्ट के अनुसार विदेशों से धन प्राप्त करने के मामले में प्रथम तीन देश क्रमशः हैं:

भारत, चीन और मेक्सिको

आईपीएल 2019 में कौन सी टीम 200 टी-20 खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन गयी है?

मुंबई इंडियन्स

किस देश में फैले दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान सहारा मरुस्थल में 251 किमी लम्बी सबसे कठिन रेस आयोजित की गयी है?

मोरक्को

मोरक्को देश में दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान सहारा मरुस्थल में 251 किमी लम्बी सबसे कठिन रेस आयोजित की गयी है जिसे के एल मोराबिती ने जीती है इस रेस में कुल 800 रनर ने हिस्सा लिया था. इस रेस का नाम “मैराथन देस साबलेस” है.

किस विश्वविद्यालय के भाषा विज्ञान के एक प्रोफेसर ने ब्रम्हांड में दिखाई दिए ब्लैक होल को ‘पोवेही’ (Powehi) नाम दिया है?

हवाई विश्वविद्यालय

हवाई विश्वविद्यालय के हिलो हवाइयन के प्रोफेसर लैरी किमूरा ने यह नाम दिया है

किस देश के राष्ट्रपति ओमर अल-बशीर के इस्तीफा के बाद देश में आपातकाल लागू हो गया है?

सूडान

किस टेलिकॉम कंपनी ने अपना न्यूज मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया है?

रिलायंस जियो

किस शहर मे होम्‍योपैथी के संस्‍थापक डॉ. क्रिश्‍चियन फ्रेडरिक सेमुएल हनीमैन के जन्मदिवस पर दो-दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन किया है?

नई दिल्‍ली

आईपीएल की किस टीम के कप्तान ने आईपीएल के इतिहास में कप्तानी करते हुए 100 जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है?

चेन्नई सुपर किंग्स

किस देश की स्पेसएक्स कंपनी ने फाल्कन हेवी रॉकेट की मदद से पहला वाणिज्यिक प्रक्षेपण कर उपग्रह को सफलतापूर्वक स्थापित किया है?

अमेरिका

होन्गकोंग स्टॉक मार्किट किस देश के पीछे छोड़कर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक बाज़ार बन गया है?

जापान

होन्गकोंग स्टॉक मार्किट हाल ही में जापान को पीछे छोड़कर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक बाज़ार बन गया है. अभी पहले स्थान पर अमेरिका और दूसरे स्थान पर चीन बरकरार हैं

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी 15 सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में पहले स्थान पर कौन सा शहर है?

कानपूर

किस राज्य की “सबूज साथी” परियोजना को संयुक्त राष्ट्र समर्थित “WSIS प्राइज 2019” प्रदान किया गया?

पश्चिम बंगाल

ये भी पढ़ सकते है-

किस भारतीय को “फ्रीडम ऑफ़ द सिटी ऑफ़ लन्दन” पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

ऐलिस जी. वैद्यन

किस टेलिस्कोप की सहायता से ब्लैक होल का प्रथम चित्र लिया गया है?

इवेंट होराइजन टेलिस्कोप

वैज्ञानिकों ने पहली बार ब्लैक होल की तस्वीर जारी की है, जो धरती से 5.4 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है.

किस टेक कंपनी ने “एन्थोस” नामक प्लेटफार्म लांच किया है?

गूगल

हाल ही में NBCC का CMD किसे नियुक्त किया गया है?

शिव दास मीना

भारत ने किस यूरोपीय देश के साथ मिलकर संयुक्त औद्योगिक अनुसन्धान व विकास कार्यक्रम लांच किया है?

स्वीडन

इजरायल का अन्तरिक्ष यान ‘बेरेशीट’ हाल ही में अपने मिशन में असफल हो गया है. यह अन्तरिक्ष यान किस ग्रह या उप-ग्रह के लिए भेजा गया था?

चन्द्रमा

हाल ही में, वैज्ञानिकों ने फिलीपींस में आदि मानव की नई प्रजाति खोजी है, जिसका नाम रखा गया है?

होमो लूजोनेसिस

किस भारतीय को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “आर्डर ऑफ़ द सैंट एंड्रू द अपोसल (Order of St Andrew the Apostle) के लिए चुना गया है?

नरेन्द्र मोदी

किस अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने “स्टेट ऑफ़ वर्ल्ड पापुलेशन 2019” नामक रिपोर्ट जारी की?

संयुक्त राष्ट्र जनसँख्या फण्ड

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु-

2010 से 2019 के बीच भारत की वार्षिक जनसँख्या वृद्धि दर 1.2% रही, यह चीन की वार्षिक जनसँख्या वृद्धि दर से लगभग दुगनी है।

2019 में भारत की जनसँख्या लगभग 1.36 अरब पर पहुँच गयी है।

चीन की जनसँख्या 2019 में 1.42 अरब पर पहुँच गयी है।

2010 से 2019 के बीच चीन की जनसँख्या वृद्धि दर 0.5% रही।

1969 में महिलाओं की प्रजनन दर 5.6 थी, 1994 में यह कम हो कर 3.7 तथा 2019 में 2.3 हो गयी।

भारत ने जन्म के समय जीवन आकांक्षा दर में काफी सुधार किया है, 1947 में यह 47 वर्ष थी तथा अब 2019 में यह 69 वर्ष तक पहुँच गयी है।

1994 में भारत में मातृत्व मृत्यु अनुपात प्रति 1,00,000 जीवित जन्म पर 488 मृत्यु था, 2015 में यह दर 174 मौतें प्रति 1,00,000 जीवित जन्म है।

किस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पदार्थ की नई अवस्था की खोज की है?

एडिनबर्ग विश्वविद्यालय

स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने शक्तिशाली कंप्यूटर सिमुलेशन के द्वारा पदार्थ की नई अवस्था की खोज की है, इस अवस्था को “चेन मेल्टेड स्टेट” कहा जा रहा है। चेन मेल्टेड स्टेट में परमाणु एक ही समय में ठोस तथा द्रव दोनों अवस्थाओं में होते हैं।

अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में गेस्ट ऑफ़ ऑनर कौन सा देश होगा?

भारत

भारत 29वें अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में गेस्ट ऑफ़ ऑनर देश होगा। इस पुस्तक मेले का आयोजन 24 से 30 अप्रैल के दौरान किया जाएगा। इस पुस्तक मेले में संयुक्त अरब अमीरात की शानदार विरासत, संस्कृति तथा आधुनिकता का प्रदर्शन किया जायेगा।

हाल ही में नया रक्षा सचिव किसे नियुक्त किया गया है?

गार्गी कौल

ये भी पढ़ सकते है-

भारत ने 15 अप्रैल 2019 को ओडिशा तट से स्वदेश निर्मित किस सब-सोनिक क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया

निर्भय

वह भारतीय महिला मुक्केबाज जिन्होंने हाल ही में 54 किग्रा श्रेणी में मुक्केबाजी विश्व कप-2019 में स्वर्ण पदक जीता 

मीना कुमारी

वह देश जहां विश्व का सबसे बड़ा आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन आयोजित किया जायेगा 

यूएई

फ़िनलैंड में हुए आम चुनावों में वह पार्टी जिसे बहुमत प्राप्त हुआ है

सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी

वह एयरोस्पेस कंपनी, जिसके द्वारा विश्व के सबसे बड़े विमान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया?

स्ट्रैटोलांच

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलन द्वारा वर्ष 2011 में स्थापित “स्ट्रैटोलांच” कंपनी द्वारा विश्व के सबसे बड़े विमान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। 6 जेट इंजन वाले स्ट्रैटोलांच विमान के पंखों का विस्तार 385 फुट है और इसका वजन 580 टन है।

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे

कैसी लगी आपको ये 12 to 16 April Current Affairs, 12 से 16 अप्रैल करेंट अफेर्यस की पेशकश हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा शिक्षा (Educational) सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें SarkariJobGuide@gmail.com पर Mail करें

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!