Bhartiya Lok Nritya (भारत के प्रादेशिक लोक नृत्य)
भारतीय लोक नृत्य (Bhartiya Lok Nritya)- भारत का नाम आते ही सामने आ जाता है विविधताओं से भरा देश. भारत की संस्कृति जितनी ज्यादा रोचक है, उतनी दुनियां के किसी देश की नहीं है. विविधताओं से भरे हमारे देश का हर रंग निराला है, इसी विविधता में एक है, भारतीय लोक नृत्य (Bhartiya Lok Nritya)
वर्तमान में भारत के लगभग हर प्रदेश का अपना लोक नृत्य है, जो वर्षो से चली आ रही परम्परा का एक हिस्सा है| Bhartiya Lok Nritya उस प्रदेश की संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन को बयां करते है, हमारे देश में हर दिन कही न कही कोई न कोई त्योहार ही होता है, इन उत्सवो और त्योहारों पर किये जाने वाले भारतीय लोक नृत्य, जो भारत की संस्कृति को और अधिक रोचक बनाते है|
आईये जानते है, कौन से राज्य का कौन सा प्रमुख नृत्य है| अगर आप इस Post को ध्यान से पढ़ते है, तो आप मान के चलिए हर एक परीक्षा में आपके 2 अंक तो पक्के है, तो पढ़िए इस भारतीय लोक नृत्य (Bhartiya Lok Nritya) की Post को और अपने साथी मित्रो के साथ भी शेयर करे|
प्रदेश | नृत्य |
आंध्रप्रदेश | कुचीपुड़ी, घंटामरदाला, ओट्टम थेडल, वेदी नाटकम। |
असम | बीहू, बीछुआ, नटपूजा, महारास, कालिगोपाल, बागुरुम्बा, नागा नृत्य, खेल गोपाल, ताबाल चोनग्ली, कानोई, झूमूरा होबजानाई। |
बिहार | जाट– जाटिन, बक्खो– बखैन, पनवारिया, सामा चकवा, बिदेसिया। |
गुजरात | गरबा, डांडिया रास, टिप्पनी जुरुन, भावई। |
हरियाणा | झूमर, फाग, डाफ, धमाल, लूर, गुग्गा, खोर, जागोर। |
हिमाचल प्रदेश | झोरा, झाली, छारही, धामन, छापेली, महासू, नटी, डांगी। |
जम्मू और कश्मीर | रऊफ, हीकत, मंदजात, कूद डांडी नाच, दमाली। |
कर्नाटक | यक्षगान, हुट्टारी, सुग्गी, कुनीथा, करगा, लाम्बी। |
केरल | कथकली (शास्त्रीय), ओट्टम थुलाल, मोहिनीअट्टम, काईकोट्टिकली। |
महाराष्ट्र | लावणी, नकाटा, कोली, लेजिम, गाफा, दहीकला दसावतार या बोहादा। |
ओड़िसा | ओडिसि (शास्त्रीय), सवारी, घूमरा, पैंरास मुनारी, छाउ।] |
उत्तराखंड | गढ़वाली, कुंमायुनी, कजरी, रासलीला, छाप्पेली। |
गोवा | तरंगमेल, कोली, देक्खनी, फुग्दी, शिग्मो, घोडे, मोडनी, समायी नृत्य, जगर, रणमाले, गोंफ, टून्नया मेल। |
मध्य-प्रदेश | जवारा, मटकी, अडा, खाड़ा नाच, फूलपति, ग्रिदा नृत्य, सालेलार्की, सेलाभडोनी, मंच। |
छत्तीसगढ़ | गौर मारिया, पैंथी, राउत नाच, पंडवाणी, वेडामती, कपालिक, भारथरी चरित्र, चंदनानी। |
झारखंड | अलकप, कर्मा मुंडा, अग्नि, झूमर, जनानी झूमर, मर्दाना झूमर, पैका, फगुआ, हूंटा नृत्य, मुंदारी नृत्य, सरहुल, बाराओ, झीटका, डांगा, डोमचक, घोरा नाच। |
पश्चिम बंगाल | काठी, गंभीरा, ढाली, जतरा, बाउल, मरासिया, महाल, कीरतन। |
पंजाब | भांगड़ा, गिद्दा, दफ्फ, धामन, भांड, नकूला। |
राजस्थान | घूमर, चाकरी, गणगौर, झूलन लीला, झूमा, सुईसिनी, घपाल, कालबेलिया। |
तमिलनाडु | भरतनाट्यम, कुमी, कोलट्टम, कवाडी। |
उत्तर प्रदेश | नौटंकी, रासलीला, कजरी, झोरा, चाप्पेली, जैता। |
अरुणाचल प्रदेश | बुईया, छालो, वांचो, पासी कोंगकी, पोनुंग, पोपीर, बारडो छाम। |
मणिपुर | डोल चोलम, थांग टा, लाई हाराओबा, पुंग चोलोम, खांबा थाईबी, नूपा नृत्य, रासलीला, खूबक इशेली, लोहू शाह। |
मेघालय | का शाद सुक मिनसेइम, नॉन्गरेम, लाहो। |
मिजोरम | छेरव नृत्य, खुल्लम, चैलम, स्वलाकिन, च्वांगलाईज्वान, |
तेलंगाना | पेरिणी शिवतांडवम, बोनालू |
कैसी लगी आपको ये भारतीय लोक नृत्य, Bhartiya Lok Nritya की यह पोस्ट, हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|
धन्यवाद—