Padma Vibhushan Padma Bhushan And Padma Shri 2018-19 पूरी जानकारी हिंदी में

Hello Friend’s कैसी चल रही है, तैयारी आपकी इसी तैयारी को थोड़ा आगे बढ़ाने के लिए SarkariJobGuide की Team एक बेहद ही महत्वपूर्ण विषय पर यह पोस्ट लेकर आयी है| इस Post में Padma Vibhushan Padma Bhushan And Padma Shri 2018-19 की पूरी जानकारी दी गयी है| तो आईये जानते है, किसे-किसे मिला यह पुरस्कार?

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री (Padma Vibhushan Padma Bhushan And Padma Shri) देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया जाता है।

Padma Vibhushan Padma Bhushan And Padma Shri

पद्म विभूषण- पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार  द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है। यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी। भारत रत्न के बाद यह दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है।

पद्म भूषण पद्म विभूषण के बाद तीसरा नागरिक सम्मान पद्म भूषण है। यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई सेवाएं भी शामिल हैं।

पद्मश्री- पद्मश्री, भारत सरकार द्वारा आम तौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है। इसके अग्रभाग पर, “पद्म” और “श्री” शब्द देवनागरी लिपि में अंकित रहते हैं

यह Padma Vibhushan Padma Bhushan And Padma Shri पुरस्कार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों/विषयों- कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, आम लोगों के मामलों, सिविल सर्विसेज, व्यापार और उद्योग में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों / सेवाओं के लिए दिया जाता है। गृह मंत्रालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस पुरस्कार के लिए महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, एससी/एसटी, दिव्यांगों में भी प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए आग्रह किया गया है। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर पीएसयू के साथ काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए योग्य नहीं हैं।

जाने क्या प्रक्रिया है पद्म पुरस्कारों के नामांकन की– Padma Vibhushan Padma Bhushan And Padma Shri पुरस्कारों के लिए नामांकन केवल पद्म पोर्टल www.padmaawards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त की जा रही है। सभी नागरिक स्व-नामांकन सहित दूसरों के लिए भी नामांकन कर सकते हैं। नामांकन के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट प्रासंगिक विवरण शामिल होना चाहिए तथा इसके साथ ही दिए प्रारूप फार्म (अधिकतम 800 शब्द) में उस व्यक्ति से संबंधित क्षेत्र में किए गए विशिष्ट/असाधारण उपलब्धियों/सेवा के बारे में विस्तार से वर्णन होना चाहिए। किसी व्यक्ति की ऑनलाइन सिफारिश करते समय यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी आवश्यक विवरण ठीक से भरें जाएं।

पद्म पुरस्कारों-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया जाता है।

How To Download Padma Vibhushan Padma Bhushan And Padma Shri in PDF- यह विषय ऐसा विषय जहां से हर एक परीक्षा में 2 से 3 प्रश्न अक्सर पूछ ही लिए जाते है, इसी को ध्यान में रखते हुए आपकी SarkariJobGuide की Team इस महत्वपूर्ण पोस्ट का PDF भी इसी पोस्ट में उपलब्ध करा रही है| जिसे आप बिलकुल फ्री में मात्र एक Click से Download कर सकते है|

Padma Vibhushan Padma Bhushan And Padma Shri 2018-19 PDF के लिए यहां Click कीजिये|

कैसी लगी आपको हमारी Padma Vibhushan Padma Bhushan And Padma Shri की ये पोस्ट हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताये| और आपको किसी विषय की नोट्स या पेपर चाहिए तो वो भी हमें बताईये| जल्द से जल्द हम उसे खोज कर लाएंगे

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!