भारत के सभी रामसर स्थल | पूरी जानकारी हिंदी में

पोस्ट में हम आपको भारत के सभी रामसर स्थल |  के बारे में जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक से लगभग 1 या 2 प्रश्न जरूर पूछे जाते है तो आप इसे जरूर पड़े अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे और के आपकी तैयारी पूरी हो सके|

रामसर स्थल क्या है 

पृथ्वी पर ऐसे आद्र भूमि के क्षेत्र, जो जैव विविधता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है | उन महत्वपूर्ण स्थलों को रामसर संधि के तहत रामसर स्थल के रूप में सूचित किया जाता है, ताकि उनका संरक्षण किया जा सके, जिन्हे रामसर स्थल कहां जाता है | भारत में वर्तमान में 49 रामसर स्थल हैं, जिनकी सूची नीचे दी गई हैं |

क्या है रामसर संधि 

2 फरवरी 1971 को ईरान के कैस्पियन सागर के तट पर स्थित रामसर शहर में आद्र भूमि के संरक्षण को लेकर एक संधि हुई थी, जिसे हम रामसर संधि कहते हैं | रामसर संधि का उद्देश्य था कि पृथ्वी पर स्थित आद्र भूमि का संरक्षण किया जाए | यह संधि 1975 से लागू हुई थी |

रामसर संधि का महत्व 

वेटलैंड्स पर कन्वेंशन एक अंतर सरकारी संधि है जो आर्द्रभूमि और उनके संसाधनों के संरक्षण और बुद्धिमान उपयोग के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए रूपरेखा प्रदान करती है।

रामसर स्थल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  1. भारत में रामसर संधि पर 1 फरवरी 1982 को हस्ताक्षर किए थे |
  2. भारत की पहली रामसर स्थल उड़ीसा में स्थित चिल्का झील है |
    1. चिल्का झील के साथ केवलादेव पक्षी अभ्यारण को भी रामसर स्थल घोषित किया था |
  3. भारत में अब तक कुल 49 स्थानों को रामसर सूची में शामिल किया गया है |
  4. भारत में 42वा रामसर स्थल लद्दाख में स्थित त्सो-मोरीरी झील है |
  5. भारत का 47 वां रामसर स्थल उत्तर प्रदेश में स्थित हैदरपुर वेटलैंड है |
  6. वर्तमान में पूरे विश्व में 2465 रामसर स्थल है |
  7. विश्व आर्द्रभूमि दिवस प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है |
  8. दुनिया की पहली रामसर साइट ऑस्ट्रेलिया में स्थित कोबोर्ग प्रायद्वीप थी |

रामसर स्थल का वर्गीकरण

रामसर स्थल को तीन प्रकार से विभाजित किया जाता है-

  1. समुद्री तटीय आद्र भूमि

  2. अंतर्देशीय आद्र भूमि

  3. मानव निर्मित आद्र भूमि

आर्द्रभूमि क्या होती हैं 

  1. नमी या दलदली भूमि वाले क्षेत्र को आर्द्रभूमि या वेटलैंड (Wetland) कहा जाता है। दरअसल, वेटलैंड्स वैसे क्षेत्र हैं जहाँ भरपूर नमी पाई जाती है |
  2. आर्द्रभूमि जल को प्रदूषण से मुक्त बनाती है। आर्द्रभूमि वह क्षेत्र है जो वर्ष भर आंशिक रूप से या पूर्णतः जल से भरा रहता है।
  3. भारत में आर्द्रभूमि ठंडे और शुष्क इलाकों से लेकर मध्य भारत के कटिबंधीय मानसूनी इलाकों और दक्षिण के नमी वाले इलाकों तक फैली हुई है।

भारत के रामसर स्थल (वेटलैंड्स) | 

राज्य का नाम रामसर स्थल
आंध्र प्रदेश कोलेरु झील
असम गहरा बील
गुजरात नलसरोवर पक्षी अभयारण्य, थोल झील अभयारण्य, वाधवाना वेटलैंड, खिजादिया पक्षी अभयारण्य
हिमाचल प्रदेश चंदेरटल वेटलैंड, पौंग बांध झील, रेणुका वेटलैंड
जम्मू और कश्मीर होकेरा वेटलैंड, सूरिंसार-मानसर झीलें, वुलर झील
लद्धाख त्सो-मोरीरी त्सो कर लेक (42th)
केरल अष्टमुडी वेटलैंड, वेम्बनाड-कोल वेटलैंड, सस्थमकोट्टा झील
मध्य प्रदेश भोज वेटलैंड
मणिपुर लोकतक झील
ओडिशा भितरकनिका मैंग्रोव, चिल्का झील
पंजाब हरिके झील, कंजली झील, रोपड़, केशोपुर, मिआनी कम्युनिटी रिजर्व, व्यास संरक्षण रिजर्व, नांगल वन्यजीव अभयारण्य,रूपनगर
राजस्थान सांभर झील, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
तमिलनाडु प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य
त्रिपुरा रुद्रसागर झील
उत्तर प्रदेश ऊपरी गंगा नदी ,ब्रजघाट से नरौरा खिंचाव साण्डी पक्षी अभयारण्य ,हरदोई समसपुर पक्षी अभयारण्य,रायबरेली नवाबगंज पक्षी अभयारण्य, उन्नाव समन पक्षी अभयारण्य ,मैनपुरी पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य , गोंडा सरसई नावर झील , इटावा सुर सरोबर(कीठम), आगरा, हैदरपुर वेटलैंडबखिरा वन्यजीव अभयारण्य (49th)
पश्चिम बंगाल पूर्व कलकत्ता वेटलैंड्स, सुंदर वन डेल्टा
महाराष्ट्र नंदूर मधमेश्वर ,नासिक, लोनार झील
उत्तराखंड आसन
बिहार कबरताल
हरियाणा सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य

2022 में शामिल नए रामसर स्थल

खिजादिया पक्षी अभयारण्य

  1. खिजड़िया पक्षी अभ्यारण गुजरात के जामनगर में स्थित हैं |
  2. यह अभ्यारण भारत के पहले समुद्री राष्ट्रीय उद्यान का ही एक हिस्सा है |
  3. 2022 में खिजड़िया पक्षी अभ्यारण को रामसर स्थल घोषित किया |
  4. अब गुजरात में कुल 4 रामसर स्थल है |

बखीरा वन्य जीव अभ्यारण

  1. पूर्वी उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में मीठे पानी का दलदल बखीरा वन्य जीव अभ्यारण उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा प्राकृतिक बाढ़ क्षेत्र है |
  2. बखीरा वन्य जीव अभ्यारण को 1980 में स्थापित किया था |
  3. फरवरी 2022 में से भारत के उन 49 वे रामसर स्थल के रूप में दर्जा दिया गया |

2021 में शामिल किए गए रामसर स्थल

भारत का 47 वां रामसर स्थल

  1. 2021 में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित हैदरपुर वेटलैंड को भारत के 47वे रामसर स्थल के रूप में घोषित किया है |
  2. हैदरपुर वेटलैंड का गठन 1984 में गंगा के बाढ़ के मैदान पर मध्य गंगा बैराज के निर्माण के बाद हुआ था |
  3. यह 6908 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है |
  4. यह कई जानवर और पौधों की प्राकृतिक प्रजातियों का आवास स्थल है |

हैदरपुर के अलावा 2021 में भारत की 4 नई आद्र भूमि स्थलों को रामसर स्थल के रूप में चिन्हित किया गया था |

भिंडावास वन्य जीव अभ्यारण

भिंडावास वन्य जीव अभ्यारण हरियाणा का सबसे बड़ा आद्रभूमि स्थल है | भिंडावास वन्य जीव अभ्यारण मानव निर्मित मीठे पानी की भूमि है, जहां पर 250 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं |

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान

हरियाणा में सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान शीतकालीन और स्थानीय पक्षियों के 220 से अधिक का प्राकृतिक आवास स्थल हैं |

थोल झील वन्य जीव अभ्यारण

वन्य जीव अभ्यारण गुजरात में स्थित है | यहां पर 320 से अधिक प्रजातियां तथा 30 से अधिक संकटग्रस्त पक्षी प्रजातियों का आवास स्थल है |

वाधवाना वेटलैंड

वाधवाना वेटलैंड गुजरात में स्थित महत्वपूर्ण है | यह पक्षियों के जीवन के लिए प्रसिद्ध है |

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न संबंधित रामसर स्थल –

  1. रामसर स्थल किसे कहते हैं ?

    पृथ्वी पर ऐसे आद्र भूमि के क्षेत्र, जो जैव विविधता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है | उन महत्वपूर्ण स्थलों को रामसर संधि के तहत रामसर स्थल के रूप में सूचित किया जाता है, ताकि उनका संरक्षण किया जा सके, जिन्हे रामसर स्थल कहां जाता है |

  2. भारत में रामसर स्थलों की संख्या कितनी है ?

    भारत में वर्तमान में कुल 49 रामसर स्थल हैं | 2022 में खिजड़िया पक्षी अभ्यारण और बखिरा अभयारण्य रामसर स्थल घोषित किया | इन सभी की पूरी जानकारी आपको इस पोस्ट में दी गई है |

  3. भारत का पहला रामसर स्थल कौन सा है ?

    भारत का पहला रामसर स्थल चिल्का झील हैं, जो कि ओडिशा राज्य में स्थित हैं |

  4. भारत का 42 वा रामसर स्थल कौन सा है ?

    हाल ही में लद्दाख में स्थित त्सो-मोरीरी त्सो झील को भारत के 42 वे रामसर स्थल के रूप में सूचित किया गया है | परंतु वर्तमान में भारत में कुल 49 रामसर स्थल है |

  5. 2022 में भारत में रामसर स्थल कितने हैं ?

    2022 में वर्तमान में भारत में कुल 49 रामसर स्थल हैं |

  6. भारत का 47 वां रामसर स्थल कौन सा है ?

    दिसंबर 2021 में उत्तर प्रदेश में स्थित हैदरपुर वेटलैंड को भारत के 47 वे रामसर स्थल के रूप में घोषित किया है |

  7. भारत का नवीनतम रामसर स्थल कौन सा है ?

भारत के सभी यूनेस्को विश्व विरासत स्थल की सूचि-click here

2021 में बदले हुए नए नामclick here 

भारतीय राज्यों की पहली महिला मुख्यमंत्रीclick here

विश्व के प्रमुख घास के मैदान-click here

NATO क्या है NATO में कितने देश हैं-click here

NABARD नाबार्ड क्या है-click here
 
MB, GB, TB का फुल फॉर्म क्या होता है-click here
 
MRP का फुल फॉर्म क्या होता है-click here

कैसी लगी आपको ये भारत के सभी रामसर स्थल | पूरी जानकारी हिंदी में की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

ये भी पढ़े 
 
You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!