TET और CTET प्रश्न–उत्तर ( For All Competitive Exam)

पोस्ट में हम आपको TET और CTET प्रश्न–उत्तर जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक से लगभग 1 या 2 प्रश्न जरूर पूछे जाते है तो आप इसे जरूर पड़े अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे और के आपकी तैयारी पूरी हो सके|

TET और CTET प्रश्न–उत्तर


1. वह अवस्था जब बच्चा तार्किक रूप से वस्तुओं व घटनाओं के विषय में चिंतन प्रारंभ करता हैं, वह कौन सी अवस्था है ?
A. संवेदी-प्रेरक अवस्था
B. औपचारिक-संक्रियात्मक अवस्था
C. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
D. मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था

उत्तर: D. मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था

2. एक शिक्षक के रूप में आप किस भावना को बढ़ाने में मदद करेंगे?
A. एक-दूसरे की मदद करने की भावना हो
B. भेदभाव की भावना को
C. ईर्ष्या की भावना को
D. जाति-धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं हो

उत्तर: D. जाति-धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं हो

3. एक शिक्षक विद्यार्थियों में सामाजिक मूल्यों को विकसित _______ से कर सकता है ?
A. अनुशासन की अनुभूति को विकसित कर
B. महान व्यक्तियों के बारे में बोलकर
C. आदर्श रूप से बर्ताव कर
D. उन्हें अच्छी कहानियां सुनाकर

उत्तर: C. आदर्श रूप से बर्ताव कर

4. विशेष रूप से प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों की सीखने सम्बन्धी समस्याओं को संबोधित करने का सबसे बेहतर क्या तरीका है ?
A. कहानी-कथन पद्धति का प्रयोग करना
B. सरल और रोचक पाठ्य-पुस्तकों का प्रयोग करना
C. महँगी और चमकदार सहायक सामग्री का प्रयोग करना
D. अक्षमता के अनुरूप विभिन्न शिक्षण-पद्धतियों का प्रयोग करना

उत्तर: D. अक्षमता के अनुरूप विभिन्न शिक्षण-पद्धतियों का प्रयोग करना

5. निम्न में से किस स्तर में बच्चे अपने समकक्षी वर्ग के सक्रिय सदस्य बनते हैं ?
A. किशोरावस्था
B. प्राक बाल्यावस्था
C. बाल्यावस्था
D. वयस्कावस्था

उत्तर: A. किशोरावस्था

6. बच्चे दुनिया के बारे में अपनी समझ का सृजन करते हैं, इसका श्रेय किसको जाता है ?
A. स्किनर
B. पियाजे
C. पैवलॉव
D. मूल्यांकन-प्रक्रिया

उत्तर: B. पियाजे

7. शिक्षा के क्षेत्र में पाठ्यचर्या शब्दावली किसकी ओर संकेत करती है ?
A. विद्यालय का संपूर्ण कार्यक्रम जिसमें विद्यार्थी प्रतिदिन अनुभव प्राप्त करते हैं
B. कक्षा में प्रयुक्त की जाने वाली पाठ्य सामग्री
C. मूल्यांकन-प्रक्रिया
D. शिक्षण-पद्धति एवं पढ़ाई जाने वाली विषय-वस्तु

उत्तर: A. विद्यालय का संपूर्ण कार्यक्रम जिसमें विद्यार्थी प्रतिदिन अनुभव प्राप्त करते हैं

8. निम्न में किसने कहा है कि शिशु अपने एवं अपने संसार के बारे में अधिकांश बातें खेल के माध्यम से सीखता है ?
A. गेसल
B. क्रो एवं क्रो
C. जॉन डीवी
D. स्ट्रेंग

उत्तर: D. स्ट्रेंग

9. रक्षा तंत्र _____ में बहुत सहायता करता है ?
A. थकान से निपटने में
B. हिंसा से निपटने में
C. अजनबियों से निपटने में
D. दबाव से निपटने में

उत्तर: D. दबाव से निपटने में

10. बुनियादी स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा देना बेहतर है, क्योंकि यह _____?
A. अधिगम को सरल बनाएगा
B. प्राकृतिक वातावरण में बच्चों को सीखने में सहायता करेगा
C. बच्चों में आत्मविश्वास का विकास करेगा
D. बौद्धिक विकास में सहायता करेगा

उत्तर: B. प्राकृतिक वातावरण में बच्चों को सीखने में सहायता करेगा

11. शिक्षा के क्षेत्र में आप उपयुक्त एवं योग्य व्यक्तियों को किस प्रकार प्रेरित करेंगे ?
A. अच्छे वेतन द्वारा
B. प्रशंसा द्वारा
C. शोध, प्रोत्साहन एवं पुरस्कार देकर
D. उन्हें उपयुक्त पद देकर

उत्तर: C. शोध, प्रोत्साहन एवं पुरस्कार देकर

12. बच्चों के बौद्धिक विकास की चार विशिष्ट अवस्थाओं की पहचान किसके द्वारा की गई ?
A. स्किनर द्वारा
B. पियाजे द्वारा
C. एरिकसन द्वारा
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: B. पियाजे द्वारा

13. वह स्तर जिसमें बच्चा किसी वस्तु एवं घटना के बारे में तार्किक रूप से सोचना शुरू करता है, वह कौन सी अवस्था है ?
A. औपचारिक क्रियात्मक अवस्था
B. मूर्त क्रियात्मक अवस्था
C. संवेदन प्रणोद अवस्था
D. पूर्व क्रियात्मक अवस्था

उत्तर: B. मूर्त क्रियात्मक अवस्था

14. निम्न में से कौन-सी पूर्व बाल्यावस्था की विशेषता नहीं है ?
A. अनुकरण करने की अवस्था
B. खेलने की अवस्था
C. दल/समूह में रहने की अवस्था
D. प्रश्न करने की अवस्था

उत्तर: B. खेलने की अवस्था

15. विद्यार्थियों को विद्यालय में खेलना क्यों उचित है ?
A. यह समय बिताने में सहायक होगा
B. यह सहयोग एवं शारीरिक संतुलन का विकास करेगा
C. यह उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त बनाएगा
D. यह शिक्षकों के लिए काम आसान करेगा

उत्तर: B. यह सहयोग एवं शारीरिक संतुलन का विकास करेगा

16. शिक्षक का वह गुण जो उसे अन्य व्यवसायियों से अलग करता है वह है उसकी _____?
A. भाषण देने में निपुणता
B. अध्ययनशीलता
C. कर्मठता
D. ये सभी

उत्तर: B. अध्ययनशीलता

17. परिवार का एक साधन _____ है ?
A. गैर-औपचारिक शिक्षा का
B. अनौपचारिक शिक्षा का
C. दूरस्थ शिक्षा का
D. औपचारिक शिक्षा का

उत्तर: A. अनौपचारिक शिक्षा का

18. बाल्यावस्था में बालक भौतिक वस्तुओं के किस आवश्यक तत्व में परिवर्तन समझने लगते हैं ?
A. द्रव्यमान, संख्या और क्षेत्र
B. द्रव्यमान और संख्या
C. द्रव्यमान
D. संख्या

उत्तर: B. द्रव्यमान और संख्या

19. मन का मानचित्रण ______ से संबंधित है ?
A. बोध बढ़ाने की तकनीक से
B. मन का चित्र बनाने से
C. मन की क्रियाशीलता पर अनुसंधान से
D. साहसिक कार्यों की क्रिया-योजना से

उत्तर: C. मन की क्रियाशीलता पर अनुसंधान से

20. यदि स्कूल में पूरे समय तक बच्चों को शिक्षा कार्यक्रमों में पूरी तरह व्यस्त रखा जाए, तो आपके ख्याल से कौन-सी समस्या पैदा नहीं होगी ?
A. छात्रों को स्कूल के बाद ट्यूशन पढ़ने की ज़रूरत नहों
B. होगी गृह-कार्य देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी
C. अनुशासनहीनता नहीं पैदा होगी
D. छात्रों में पढ़ने के प्रति रूचि में कमी नहीं आएगी

उत्तर: C. अनुशासनहीनता नहीं पैदा होगी

ये भी पढ़े 

कैसी लगी आपको TET और CTET प्रश्न–उत्तर ( For All Competitive Exam) के बारे में यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे| आपके कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है |

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!