हिंदी व्याकरण प्रश्न और उत्तर (Part-18) ( For All Competitive Exam)

हिंदी व्याकरण प्रश्न और उत्तर (Part-18): Hello Friend’s हिन्दी एक ऐसा विषय है, जिसके व्याकरण से लगभग हर एक परीक्षा में बहुत से प्रश्न पूछे जाते है, तो आज आपके लिए SarkariJobGuide की टीम हिंदी व्याकरण  Hindi Grammar से सम्बंधित बहुत ही महत्वपूर्ण  प्रश्न और उत्तर आप सभी के लिए लेकर आई हैं | जो की बहुत ही महत्वपूर्ण है

जो छात्र RO/ARO, LEKHPAL,UPSSSC, UP POLICE, TET, HIGH COURT क्लर्क आदि COMPITETIVE EXAM की तैयारी कर रहे हैं| वो इस हिंदी व्याकरण के इस प्रश्न और उत्तर को अच्छ से पड़ लें ताकि आप अपनी आगामी परीक्षा में हिंदी व्याकरण से आने वाले प्रश्नों को हल करने में कोई परेशानी न आये|

प्रश्न और उत्तर (Part-18)


1. निचे दिए गए विकल्पों में से आडम्बर का विलोम बताइए|
[क] अदाब्कर
[ख] निराडम्बर
[ग] आन्दाम्बर
[घ] डम्बर

सही उत्तर देखे
उत्तर: निराडम्बर

2. निचे दिए गए विकल्पों में से ‘आज्ञा’ का समानार्थी शब्द चुनिए|
[क] अवज्ञा
[ख] अस्वीकृति
[ग] इंकार
[घ] अनुमति

सही उत्तर देखे
उत्तर: अनुमति

3. थल का पर्यायवाची निम्न में से कौनसा सही होना चाहिए?
[क] तारक
[ख] धरा
[ग] खाली
[घ] हद

सही उत्तर देखे
उत्तर: धरा

4. कविता करने वाली स्त्री के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला एक शब्द बताइए|
[क] कावितरी
[ख] कवयत्री
[ग] कवियात्री
[घ] कवयित्री

सही उत्तर देखे
उत्तर: कवयित्री

5. ‘आस्तीन का सांप होना’ इस मुहावरे का अर्थ क्या है?
[क] चालु व्यक्ति
[ख] मित्रता की ओट में छिपा शत्रु
[ग] आस्तीन का सही न होना
[घ] सांप का छुपकर बैठना

सही उत्तर देखे
उत्तर: मित्रता की ओट में छिपा शत्रु

6. “लता भवन में प्रकट भे, तेहि अवसर दोउ भाई|
निकसे जनु जुग विमल विधु, जलद पटल बिलगाइ||” में प्रयुक्त छंद का नामे बताइए|
[क] चौपाई छंद
[ख] सोरठा छंद
[ग] बरवै छंद
[घ] दोहा छंद

सही उत्तर देखे
उत्तर: दोहा छंद

7. तरनि-तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाये|
मैं कौनसा अलंकार है| सही विकल्प चुनें?
[क] भ्रांतिमान अलंकार
[ख] श्लेष अलंकार
[ग] उपमा अलंकर
[घ] अनुप्रास अलंकर

सही उत्तर देखे
उत्तर: अनुप्रास अलंकर

8. सर पर बैठो काग, आँखे दोउ खात निकारत, खींचत जिभाहीं स्यार, अतिहि आनंद उर धारत||
इन पंक्तियों में निम्न में से कौनसा रस है?
[क] वात्सल्य रस
[ख] शांत रस
[ग] भक्ति रस
[घ] वीभत्स रस

सही उत्तर देखे
उत्तर: वीभत्स रस

9. ‘दुकानवाला’ में प्रयुक्त प्रत्यय कौनसा है?
[क] ला
[ख] वाला
[ग] दूकान
[घ] दु

सही उत्तर देखे
उत्तर: वाला

10. “अगनित” का शुद्ध रूप क्या है?
[क] गणित
[ख] अगणित
[ग] अग्रणी
[घ] अगनित

सही उत्तर देखे
उत्तर: अगणित

11. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के काल के भेद का सही विकल्प हो।

यदि वर्षा न होती, तो मेरा काम पूरा हो जाता।
[क] आसन्न भूतकाल
[ख] हेतुहेतुमद भविष्यत् काल
[ग] हेतुहेतु मद भूतकाल
[घ] अपूर्ण भूतकाल

सही उत्तर देखे
उत्तर: हेतुहेतु मद भूतकाल

12. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के लिए सही अर्थ वाला विकल्प है।

अंग मोड़ना
[क] पीछे हटना
[ख] चोट लगना
[ग] दर्द देना
[घ] शरीर दुखाना

सही उत्तर देखे
उत्तर: पीछे हटना

13. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के लिए सही अर्थ वाला विकल्प है।

अक्ल के पीछे लट्ठ लिए घूमना
[क] झगड़ने को तत्पर
[ख] मूर्खतापूर्ण कार्य करना
[ग] स्वयं को बहुत बुद्धिमान समझना
[घ] दूसरों को डरना

सही उत्तर देखे
उत्तर: मूर्खतापूर्ण कार्य करना

14. निम्न विकल्पों में से निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन का विकल्प चुनिए।

मैं ठंडा खाना खाई (कर्मवाच्य)
[क] ठंडा खाना मैंने खाया
[ख] मैंने ठंडा खाना खाया
[ग] खाना ठंडा मैं खाई
[घ] मेरे द्वारा ठंडा खाना खाया गया

सही उत्तर देखे
उत्तर: मेरे द्वारा ठंडा खाना खाया गया

15. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के लिए सही अर्थ वाला विकल्प है।

अँधेरे घर का उजाला
[क] इकलौता पुत्र
[ख] प्रिय लगना
[ग] दीपक जलाना
[घ] अँधेरा भगाना

सही उत्तर देखे
उत्तर: इकलौता पुत्र

16. इनमें से कौन – सा अभिप्राय का पर्यायवाची नहीं है?
[क] तात्पर्य
[ख] अनर्थ
[ग] इरादा
[घ] प्रयोजन

सही उत्तर देखे
उत्तर: अनर्थ

17. बातचीत की आदत के कारण लोग कैसा व्यवहार करते हैं?
[क] खाना-पीना छोड़ अपना नुकसान कर लेते हैं
[ख] परेशानी में रहकर भी जी लेते हैं
[ग] खाना-पीना त्याग देते हैं
[घ] सब-कुछ भूल जाते हैं

सही उत्तर देखे
उत्तर: खाना-पीना छोड़ अपना नुकसान कर लेते हैं

18. असली बातचीत किसे मानी जाती है?
[क] दो या अधिक आत्मीय लोगों के बीच की
[ख] दो या अधिक लोगों के बीच की
[ग] दो के साथ तीसरे के आने पर
[घ] दो लोगों के बीच की

सही उत्तर देखे
उत्तर: दो लोगों के बीच की

19.[क] भावों को समझाने का
[ख] पत्र-व्यवहार का
[ग] विचारों को लिपिबद्ध करने का
[घ] अपने भावों की अभिव्यक्ति और दूसरों को समझने का

सही उत्तर देखे
उत्तर: अपने भावों की अभिव्यक्ति और दूसरों को समझने का

20. निम्नलिखित में से कौनसा इस गद्यांश का यथोचित शीर्षक हो सकता है।
[क] बातचीत की आदत
[ख] लोगों की बातचीत
[ग] बातचीत का मज़ा
[घ] दो के बीच बात

सही उत्तर देखे
उत्तर: बातचीत का मज़ा
 
ये भी पढ़े 
 

कैसी लगी आपको हिंदी व्याकरण प्रश्न और उत्तर (Part-18) ( For All Competitive Exam) के बारे में यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे| आपके कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है |

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!