बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना || Bihaar Mukhyamantree Kanya Suraksha Yojana || पूरी जानकारी हिन्दी मे

नमस्कार दोस्तों,

इस पोस्ट में हम आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना || के बारे में जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक के बारे मे पता होना चाहिए आप को , दोस्तों अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे |

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना

बिहार राज्य द्वारा इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक ऐसी योजना को शुरू किया है जिससे लोगों में बालक और बालिका में भेदभाव करना छोड़ दे और कन्या भ्रूण हत्या न हो। इस योजना का नाम है “बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना” है। इस योजना में लड़की के जन्म लेने से उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस लेख में आप इस योजना से जुड़े लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज आदि की जानकरी दी गयी है।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना: यह योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गयी है जिसमें बिहार सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक और यूको बैंक में 2000 रूपये का निवेश किया जाता है जिसमें लड़की के 18 साल पूरे होने पर परिपक्व राशि का मूल्य दिया जाता है। यदि 18 साल के अन्दर ही लड़की की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में परिपक्व राशि का मूल्य का भुगतान महिला विकास निगम बिहार को किया जाता है।

इस योजना को शुरू करने का मुख्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, लिंग अनुपात में सुधार लाना और जन्म पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। बिहार राज्य की जिन लड़कियों का जन्म 22 नवंबर 2007 के बाद हुआ और बीपीएल श्रेणी में है उन्हें इस योजना का लाभ मिल पायेंगा। इस योजना का लाभ एक परिवार की दो बेटियों को मिल सकता है। अब तक इस योजना का लाभ 15 लाख लड़कियों को मिल चुका है।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2022 की मुख्य विशेषताएं

आर्टिकल बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2022
योजना का नाम “मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार”
योजना शुरू की गई  बिहार सरकार
लाभार्थी बिहार के नागरिक
योजना का उद्देश्य लिंग भेद कम करना, भ्रूण हत्या रोकना तथा लिंगानुपात में सुधार लाना।
निवेश राशि ₹2000 रूपये
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट https://wdc.bih.nic.in/MKSYDetails.aspx

बिहार मुख्यमंत्री सुकन्या सुरक्षा योजना 2022 उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का सबसे बड़ा उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है। इस योजना के तहत बेटियों के जन्म होने पर उसके नाम पर 2000 रूपये की मुश्त राशि अनुदान के रुपए में बैंक में बचत खाता खोलकर निवेश किया जाता है और जब लड़की 18 साल की हो जायेंगी तो उसे उस समय परिपक्व राशि निकलवाई जा सकती है। इस योजना में लड़कियों का जीवन स्तर सुधर जायेंगा और प्रदेश में लिंग अनुपात में भी सुधार होगा।

बिहार मुख्यमंत्री सुकन्या सुरक्षा योजना 2022 के लाभ और विशेषताएं

जैसा की हम आपको पहले भी बता चुके है यह योजना बिहार राज्य की बालिकाओं के लिए है, जिसकी विशेषताएं और लाभ इस प्रकार है:

  • यह योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू प्रदेश की कन्याओं के लिए की गयी है।
  • इस योजना का लाभ यूको बैंक और आईडीबीआई बैंक में लड़की के नाम पर 2000 मुश्त राशि का निवेश किया जाता है।
  • जो लड़की के 18 साल पूरे होने पर परिपक्व मूल्य के बराबर दिया जाता है।
  • यदि किसी कारण से कन्या की मृत्यु 18 साल से पहले हो जाती है तो यह राशि महिला विकास निगम को दे दी जाती है।
  • इस योजना को शुरू करने कई कारण है, जिसमें से मुख्य कारण लिंग अनुपात मे सुधार, भ्रूण हत्या को रोकने और लड़की का जन्म तिथि पंजीकरण कराने के लिए किया गया है।
  • इस योजना का लाभ वही लड़कियां उठा सकती है जिनका जन्म 22 नंवबर 2007 के बाद हुआ हो और वह बीपीएल श्रेणी से हो।
  • इस योजना को एक परिवार की केवल दो बेटियों पर ही लागू किया जाता है।
  • इस योजना का कार्यान्वयन और संचालन महिला विकास निगम बिहार द्वारा किया जायेगा।

बिहार मुख्यमंत्री सुकन्या सुरक्षा योजना 2022 पात्रता || आवेदन की शर्तें

  • सबसे पहले आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक बालिका का जन्म 22 नवंबर 2007 के बाद होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए कन्या का जन्म पंजीकरण होना अनिवार्य हैं, जोकि 01 के अंदर करवाना अनिवार्य है।
  • कन्या बीपीएल श्रेणी से संबध रखती हो, तभी वह इस योजना के लिए आवेदन कर पायेगी।
  • इस योजना के लिए आवेदन बेटी के जन्म से 03 वर्ष तक आवेदन किया जा सकता है।

बिहार मुख्यमंत्री सुकन्या सुरक्षा योजना जरूरी दस्तावेज़

इस योजना के लिए आवेदन हेतु आवेदक के पास बाल विकास विभाग द्वारा निर्धारित किये गए जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए:

आधार कार्ड बालिका का जन्म प्रमाण पत्र ईमेल आईडी
निवास प्रमाण पत्र राशन कार्ड गरीबी रेखा के निचे होने का प्रमाण पत्र
मोबाईल नंबर फोटाग्राफ माता पिता का पहचान पत्र

बिहार मुख्यमंत्री सुकन्या सुरक्षा योजना 2022 एप्लीकेशन फॉर्म || आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुकन्या सुरक्षा योजना बिहार के आवेदन करने की प्रक्रिया और इस योजना से सम्बंधित जानकारी इस लेख में पढ़े। इस योजना के अंतर्गत सरकार बेटी के नाम पर एक बैंक खाता खोल कर देगी, जिसमें 2000 रूपये की राशि जमा कराई जाएगी। इसके बाद आवेदक बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरा करने पर लाभार्थी प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक के साथ दावा कर सकते है। इसके बाद लाभांश या इस योजना के द्वारा मिलने वाली सहायता राशि लाभार्थी को दे दी जाएगी।

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए अभिभावकों को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर जाना होगा। आंगनवाड़ी केंद्र से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते है। अब आपको आवेदन फॉर्म आंगनवाड़ी सेविका को देना होगा।

इसके बाद बाल विकास विभाग के अधिकारी द्वारा इसकी जाँच पड़ताल के बाद स्वीकार किया जाएगा। इस प्रकार आप कन्या सुरक्षा योजना 2022 के लिए आवेदन कर सकेंगे।

यदि आप मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होंगा। इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा।
  • इस होमपेज पर आपको “मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना” का विकल्प दिखाई देंगा। जिस पर आपको क्लिक करना होंगा।
  • इस ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाईल नंबर, पता, ईमेल-आईडी आदि डालनी होंगी।
  • इसके बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होंगा।
  • अपलोड करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होंगा।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आप इस योजना में आवेदन कर पायेंगे।

FAQs – बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2022

प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गयी है?उत्तर: यह योजना बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी है।
प्रश्न: कन्या सुरक्षा योजना से मिलने वाली सहायता राशि क्या एक साथ दे दी जाएगी?उत्तर: जी हाँ, बालिका के 18 वर्ष की आयु होने पर इसके लिए दावा किया जा सकता है ।
प्रश्न: क्या बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का लाभ कोई भी लड़की आवेदन कर सकती है?उत्तर: नहीं, इस योजना के लिए केवल गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवार की लड़कियों ही आवेदन कर सकते है।
प्रश्न: बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2022 एप्लीकेशन फॉर्म कहाँ से प्राप्त करें?उत्तर: कन्या सुरक्षा योजना बिहार के लिए आवेदन फॉर्म आंगनवाड़ी केंद्र से सेविका से प्राप्त किया जा सकता है।

Releted post

छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना-click here

मध्य प्रदेश बेरोजगारी भत्ताclick here

विधवा पेंशन योजना-click here

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना-click here

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजनाclick here

MP मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022-click here 

प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्टclick here

हरियाणा टैबलेट योजनाclick here

कोहिनूर दुनिया का सबसे मशहूर और चर्चित हीरा क्यों हैclick here

कोहिनूर दुनिया का सबसे मशहूर और चर्चित हीरा क्यों हैclick here

UK उत्तराखंड बेरोजगारी भत्ता 2022-click here

UP किसान कर्ज माफ़ी 2022 || किसान कर्ज राहत List क्लिक करें 

भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान PART-4  –click here

कैसी लगी आपको ये बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना || Bihaar Mukhyamantree Kanya Suraksha Yojana || पूरी जानकारी हिन्दी मे की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

ये भी पढ़े 
  • भारत के सभी यूनेस्को विश्व विरासत स्थल की सूचि-click here
  • 2021 में बदले हुए नए नामclick here 
  • भारतीय राज्यों की पहली महिला मुख्यमंत्रीclick here
  • विश्व के प्रमुख घास के मैदान-click here
  • NATO क्या है NATO में कितने देश हैं-click here
  • NABARD नाबार्ड क्या है-click here
You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!