12 July 2020 Current Affairs in Hindi

नमस्कार दोस्तो ,

दोस्तो जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफ़ेयर्स का महत्व कितना बढ गया है तो इसी बात  को ध्यान में रखते हुए आज की हमारी पोस्ट में हम  12  july 2020 Current Affairs in Hindi की करेंट अफ़ेयर्स के बारे में हम आपको बताऐंगे !

इस पोस्ट में हम आपको  12 july 2020 Current Affairs in Hindi बारे में जानकारी देंगे ! और हम आंगे भी हर दिन  की करेंट अफ़ेयर्स आपको यहां उपलब्ध कराऐंगे ,अगर आपको इसकी डेली पीडीऍफ़ चाहिये तो हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताये |  तो आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये |

12 july 2020 Current Affairs

1. भारत में किस वर्ष में बाघों पर किया गया सर्वे गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया है?

2015
2017
2018
2019

उत्तर: 2018 – भारत में वर्ष 2018 में बाघों पर किया गया सर्वे गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया है. बाघों पर किया गया सर्व दुनिया का सबसे बड़ा सर्वे साबित हुआ है यह 1 लाख 21 हजार 337 वर्ग किमी में किया गया है.

2. चालू वित्त वर्ष में किस बैंक को 8,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए बैंक को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है?

यस बैंक
केनरा बैंक
भारतीय स्टेट बैंक
बैंक ऑफ़ बड़ोदा

उत्तर: केनरा बैंक – चालू वित्त वर्ष में केनरा बैंक को 8,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए बैंक को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. जिसमे से आधी से अधिक राशि इक्विटी शेयर जारी करके इकट्ठी की जाएगी.

 3. कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के वजह से किस राज्य सरकार ने सभी यूनिवर्सिटी की आगामी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं?

केरल सरकार
गुजरात सरकार
महाराष्ट्र सरकार
दिल्ली सरकार

उत्तर: दिल्ली सरकार – दिल्ली सरकार ने हाल ही में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के वजह से सभी यूनिवर्सिटी की आगामी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. दिल्ली की सभी यूनिवर्सिटी के एग्जाम नहीं होंगे। इनमें सभी आगामी सेमेस्टर और टर्मिनल (फाइनल) एग्जाम भी शामिल होंगे.

 4. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाये गए कितने नए पुलों का उदघाटन किया है?

2 पुलों
4 पुलों
6 पुलों
10 पुलों

उत्तर: 6 पुलों – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाये गए 6 नए पुलों का उदघाटन किया है. जिसमे लगभग 43 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस पूल से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सशस्त्र बलों को आवाजाही की सुविधा हो जाएगी.

 5. भारत और यूरोपीय संघ का 15वां शिखर सम्मेलन कब वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किये जाने की घोषणा की गयी है?

12 जुलाई 2020
13 जुलाई 2020
14 जुलाई 2020
15 जुलाई 2020

उत्तर: 15 जुलाई 2020 – भारत और यूरोपीय संघ का 15वां शिखर सम्मेलन 15 जुलाई 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किये जाने की घोषणा की गयी है. इस वर्ष शुरु में आयोजित किये जाने वाले इस सम्मेलन को कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दिया गया था.

6. निम्न में से किस राज्य की कैबिनेट ने हाल ही में राज्य की स्टार्टअप नीति 2020 को मंजूरी दे दी है?

केरल
गुजरात
महाराष्ट्र
उत्तर प्रदेश

उत्तर: उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश राज्य की कैबिनेट ने हाल ही में राज्य की स्टार्टअप नीति 2020 को मंजूरी दे दी है. जिससे नए व्यापारिक विचारों का पोषण किया जा सके. कैबिनेट के इस फैसले से भारत के शीर्ष 3 स्टार्टअप अनुकूलक राज्यों से बराबरी करने के अपने लक्ष्य को पूरा करेगा.

7. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को कितने महीने के लिए बढाने के लिए मंजूरी दे दी है?

2 महीने
3 महीने
5 महीने
8 महीने

उत्तर: 5 महीने – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 महीने बढाने के लिए मंजूरी दे दी है. अब यह योजना जुलाई से नवंबर 2020 लागू रहेगी. इस योजना के माध्यम से 5 महीनो में 81 करोड़ लोगों के बीच 203 लाख टन अनाज वितरित किया जाएगा.

8. स्थानीय कला, शिल्प और हथकरघा क्षेत्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किस राज्य सरकार ने फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया है?

कर्नाटक सरकार
केरल सरकार
गुजरात सरकार
पंजाब सरकार

उत्तर: कर्नाटक सरकार – कर्नाटक सरकार ने हाल ही में राज्य में स्थानीय कला, शिल्प और हथकरघा क्षेत्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया है. जिसके तहत दोनों समाज के स्थानीय कला, शिल्प और हथकरघा क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए रास्ते बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

9. निम्न में से किस देश ने हाल ही में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टील्थ फाइटर जेट्स को बनाने की घोषणा की है?

अमेरिका
जापान
चीन
भारत

उत्तर: जापान – जापान ने हाल ही में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टील्थ फाइटर जेट्स को बनाने की घोषणा की है. जो की 2 इंजन वाले होंगे और अगले कुछ साल में तैयार हो जाएंगे. साथ ही हाल ही में अमेरिका और जापान के बीच एफ-35 फाइटर जेट्स की डील भी हुई है.

10. भारत के किस पडोसी देश ने हाल ही में दूरदर्शन को छोड़कर सभी भारतीय न्यूज चैनल का प्रसारण बंद कर दिया है?

भूटान
नेपाल
बांग्लादेश
श्रीलंका

उत्तर: नेपाल – भारत के पडोसी देश नेपाल ने हाल ही में दूरदर्शन को छोड़कर सभी भारतीय न्यूज चैनल का प्रसारण बंद कर दिया है. लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है.

Related Post

                    जल्दऔर सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे

कैसी लगी आपको ये 12 July 2020 Current Affairs in Hindi ? की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

आप ये भी पड़ सकते है

  • Kaun Kya Hai 2019 की पूरी लिस्ट – Click Here
  • भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची– Click Here
  • भारत की प्रमुख नदियाँ और उनकी लम्बाई : उद्गम स्थल : सहायक नदी हिंदी में– Click Here
  • विश्व के 10 सबसे बड़े बंदरगाहों की सूची हिंदी में- Click Here
  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ हिंदी में जानिए- Click Here
  • भारत के महत्वपूर्ण दिन और तिथि की सूची हिंदी में- Click Here
  • प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाएं हिंदी में– Click Here
  • विश्व के प्रमुख देश एवं उनके सर्वोच्च सम्मान- Click Here
  • भारत की प्रमुख नदी और उनके उद्गम स्थल-Click Here
  • भारत के पुरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कितनी सैलरी मिलती है- Click Here
  • ये विश्‍व की प्रमुख पर्वत श्रेणियां और उनकी ऊंचाई हिंदी में- Click Here
  • राजस्थान  प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग- Click Here
  • राजस्थान : जनगणना 2011- हिंदी में- Click Here

धन्यवाद——-

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!