कारगिल युद्द के बारे में-हिंदी में

नमस्कार दोस्तो ,

इस पोस्ट में हम आपको  कारगिल युद्द के बारे में के बारे में जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक से लगभग एक या दो प्रश्न जरूर पूछे जाते है तो आप इसे जरूर पड़े अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे और आपकी तैयारी पूरी हो सके|

 कारगिल युद्द के बारे में


इस लेख में जीकेसेक्शन टीम ने मई-जुलाई 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ा गया कारगिल युद्ध यानी ऑपरेशन विजय के बारे में बेहद महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान तथ्य एवं जानकारी प्रकाशित की है जिसे पढने के बाद आपको भारत-पाकिस्तान कारगिल युद्ध के बारे में रोचक जानकारी प्राप्त होगी|

कारगिल युद्ध सामान्य ज्ञान और महत्वपूर्ण तथ्य हिंदी में

ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाने वाला कारगिल युद्ध दो पड़ोसी देश भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ा गया था|

भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ कारगिल युद्ध मई और जुलाई 1999 के बीच हुआ था|

कारगिल युद्ध कश्मीर के करगिल जिले में हुआ था|

कारगिल युद्ध में उस समय पाकिस्तान के साथ कश्मीरी उग्रवादियों ने नियंत्रण रेखा (लाइन ऑफ कंट्रोल) का उल्लंघन कर भारत की जमीन पर अपना कब्जा कायम करने की कोशिश की थी|

इस युद्ध में करीब 30,000 भारतीय सैनिक और करीब 5,000 घुसपैठिए शामिल थे।

इस युद्ध में भारतीय देश की ताकतवर सेना और हवाईसेना ने उन जगहों पर हमला किया जिस स्थान पर पकिस्तान अपना कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा था|

इस युद्ध में दोनों देश की सेनाओं को बेहद मुश्किल और कठिनाइयो का सामना करना पढ़ा था|

यह युद्ध जमीन से काफी अधिक उंचाई वाले इलाके पर लड़ा गया था|

दोनों पड़ोसी देशो के बीच लड़ा गया यह युद्ध पहला सशस्त्र संघर्ष था जोकि परमाणु बम बनाने के बाद हुआ था|

उस समय पाकिस्तान में नवाज़ शरीफ़ की सरकार थी परन्तु युद्ध परिणाम के मुताबिक़ इनकी सरकार को हटा दिया गया और परवेज़ मुशर्रफ़ को पाकिस्तान का राष्ट्रपति बनाया गया|

भारत ने इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना को खदेड़ा और विजय हासिल की जिसके कारण भारत देश में देशप्रेम आर देश के प्रति जोश देखने को मिला था|

इस युद्ध के बाद भारत देश की अर्थव्यवस्था में भी बदवाल आया, युद्ध के बाद भारत सरकार ने देश में रक्षा बजट को बढ़ावा दिया|

भारतीय सेना ने इस कारगिल युद्ध में 26 जुलाई 1999 को विजय हासिल की थी, और इस दिन की याद में हर वर्ष 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कारगिल युद्ध करीब 18 हजार फीट की ऊँचाई पर लड़ा गया था|

इस युद्ध में देश ने लगभग 527 से ज्यादा वीर योद्धाओं को खोया और 1300 से ज्यादा घायल हुए|

पाकिस्तान के द्वारा इस युद्ध की शुरूआत 3 मई 1999 की गई थी जिसमें उसने अपने लगभग 5,000 सैनिकों के साथ घुसपैठ कर भारत की जमीन पर कब्ज़ा किया|

भारत ने इस युद्ध को ऑपरेशन विजय का नाम दिया|

भारतीय वायुसेना ने इस युद्ध में मिग-27 और मिग-29 का इस्तेमाल पाकिस्तान की सेना के खिलाफ किया था| इनके अलावा भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को खदेड़ने के लिए आर-77 मिसाइलों, रॉकेटों , बमों, मोर्टार और तोपों आदि का इस्तेमाल किया|

इस युद्ध के बाद इससे संबंधित भारत में कई फ़िल्में बनी है जिनमें मुख्य है. एल ओ सी कारगिल, लक्ष्य और धूप आदि|

कैसी लगी आपको भारत के प्रमुख कारगिल युद्द के बारे में-हिंदी में के बारे में यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे| आपके कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है |

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!