CDS Exam क्या है- पात्रता, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न- हिंदी में

CDS Exam का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा साल में दो बार किया जाता है| CDS Exam का आयोजन सेना में तीनों अंगों- सेना, वायु सेना और नौसेना के अधिकारी वर्ग के पदों पर नियुक्तियों के लिए होता है| UPSC द्वारा इस चयन प्रकिरिया की लिखित परीक्षा के सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाता है|

साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए इंडियन मिलट्री अकादमी देहरादून, नेवल अकादमी गोवा, एयरफोर्स अकादमी हेदराबाद और ऑफिसर ट्रेनिंग चेन्नई भेजा जाता है| UPSC का काम केवल साक्षात्कार और चयन तक ही सिमित रहता है| 

यदि छोटी उम्र में बड़ा अधिकारी बनाना है तो CDS Exam और NDA सबसे अच्छा विकल्प है| यहाँ अच्छा वेतन, मान समान और बेहतरीन सुविधाएं मिलती है|

CDS Exam के लिए शैक्षणिक योग्यता 

यहाँ अलग अलग पदों के उम्मीदवारों का चयन होता है तो स्वभाविक तौर पर शैक्षणिक योग्यता भी अलग अलग रहती है, जैसे- 

भारतीय सैन्य अकादमी (Indian Military Academy)

अधिकारी अकादमी के लिए किसी भी मन्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक डिग्री|

भारतीय नौसेना अकादमी (Indian Naval Academy)

इस अकादमी के लिए Chemistry, Math और Physics के साथ BSC या Engineering की डिग्री होनी चाहिए|

वायु सेना अकादमी (Air Force Academy)

इस अकादमी के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री के साथ 10+2 में Math और Physics विषय होने चाहिए या फिर Engineering की डिग्री होनी चाहिए|

आप ये भी पढ़ सकते है-

CDS Exam के लिए आयु सीमा (Age Limit for CDS)

. भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के लिए आयु 19 से 24 साल|

2. नौसेना अकादमी (INA) के लिए आयु 19 से 25 साल|

3. अधिकारी परिक्षण अकादमी (OTA) के लिए आयु 19 से 25 साल|

4. वायु सेना अकादमी (AFA) के लिए आयु 19 से 24 साल|

RRB TC Syllabus 2019 (हिंदी में)- Click Here

CDS परीक्षा के लिए राष्ट्रीयता (Nationality for CDS Exam)

1. भारतीय नागरिक होना चाहिए|

2. केवल अविवाहित होना चाहिए|

CDS के लिए लिखित परीक्षा (Written Exam for CDS) 

1. लिखित परीक्षा 300 अंक की होती है|

2. इसमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और प्राथमिक गणित विषयों से सम्बंधित प्रश्न होते है|

विषय                  अंक    समय 
अंग्रेजी 100 2 घंटे
सामान्यज्ञान                          100 2 घंटे
प्राथमिकगणित                      100 2 घंटे

3. इसके अलग अधिकारी परिक्षण अकादमी (OTA) के लिए होने वाली परीक्षा अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों पर आधारित होती है|

4. यह परीक्षा 200 अंक की होती है|

विषय                  अंक    समय 
अंग्रेजी 100 2 घंटे
सामान्यज्ञान                          100 2 घंटे

5. CDS Exam की इस परीक्षा में पास होने पर ही साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति मिलती है|

नोट- CDS के लिए हर बार परीक्षा केवल 463 पदों के लिए होती है| जो इस प्रकार है|

1. भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के लिए 150

2. भारतीय नौसेना अकादमी (INA) के लिए 45

3. वायु सेना अकादमी (AFA) के लिए 32

4. अधिकारी परीक्षण अकादमी (OTA) पुरुष (SSC) 225

5. अधिकारी परीक्षण अकादमी (OTA) महिला (SSC) 11

आप ये भी पड़ सकते है 

  1. CCC Course की पूरी जानकारी हिंदी मेंClick Here
  2. “O” Level की पूरी जानकारी हिंदी में – Click Here
  3. कौन क्या है GK CLICK HERE

CDS परीक्षा में सफलता के लिए क्या करे ?

1. उत्तर देने के लिए शार्टकट रास्ता चुनना होगा हालाकि पेपर का समय बहुत है|

2. NCERT की पुस्तक पढ़नी ही होगी| चाहें कोई कितना भी इंटेलिजेंट और बड़ी अकादमी में परीक्षण क्यों ना ले रहा हो|

3. दैनिक अख़बार से प्यार करना होगा मतलब हर रोज अखबार पढ़ने की आदत डाले अगर सफल हुए तो सबसे प्रमुख कारण यही होगा|

4. पिछली परीक्षाओं को ध्यानपूर्वक देखें और जिस भाग से ज्यादा प्रश्न हो उसपर विशेष ध्यान दे|

5. CDS Exam के लिए वर्तमान धटनाओं पर विशेष ध्यान रखे|

6. अपनी लिखने की गति को बढ़ाने के लिए प्रतिदिन अभ्यास के|

7. समय के हिसाब से विषयों को चुने जिसे की आप को पढाई करने में आसानी हो|

8. जो विषय कठिन है उसका दौबारा सुबह के समय रिवीजन करे|

9. किसी की भी ताकत उसका आत्मविश्वास होता है| तो अपना आत्मविश्वास ना खोएं और अपने आप को पहचानिए|

10. परीक्षा में सकारात्मक सोच के साथ जाए इधर उधर की ना सोचे|

नोट- CDS Exam में नेगिटिव मार्किंग का प्रावधान है| जो प्रश्न ना आते हो तो फालतू में मार्किंग और लेखन ना करे| ज्यादा जानकारी के लिए विज्ञप्ति जरुर पढ़ें या जो रोजगार समाचार पत्र और दैनिक समाचार पत्र में आप सब के लिए प्रकाशित होती है|

आप ये भी पढ़ सकते है-

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे sarkarijobguide

SarkariJobGuide

कैसी लगी CDS Exam क्या है- पात्रता, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न- हिंदी में   की पोस्ट, हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

धन्यवाद——-

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!