21 जून 2018: करंट अफेयर्स हिंदी PDF में

नमस्कार दोस्तों ,

Hello Friend’s एक बार फिर आप सभी का स्वागत है SarkariJobGuide के इस NOTES के सेक्शन में जहाँ आपकी अपनी Team यानि SarkariJobGuide की प्रतिदिन कोई न कोई ऐसे NOTES लेकर आती है जो सीधे-सीधे आपकी आने वाली परीक्षाओ से सम्बन्धित होती है|

आज हम चर्चा करेंगे   21 जून 2018: करंट अफेयर्स हिंदी  के  कुछ Important question की, जो आने वाले एग्जाम  जैसे UPSC, SSC , RAILWAY , BANK , IAS आदि सभी एग्जाम के लिए ये CURRENT AFFAIRS की पोस्ट बहुत ही उपयोगी होगी , आप इसे पढिये और इन सभी QUESTION के  ANSWER मैंने LAST में  EXPLANATION के साथ नीचे दिया है आप इसे जरुर पड़े बहुत ही मेहनत से मैंने इसे बनाया है और हा SHARE करने के लिए न भूले जिससे अगले को भी लाभ हो सके और हा अगर आप इसकी PDF DOWLOAD करना चाहते हैं तो निचे LINK दी गई है आप एक CLICK में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं

sarkarijobguide.com अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स 7-स्टार ग्राम पंचायत, नेरेल्ला वेणु माधव आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है. 

1. पुणे की आर्थिक अपराध शाखा ने किस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ को डीएसके ग्रुप को दिए गए 3000 करोड़ रुपये के मामले में गिरफ्तार किया है?
a.    आईडीबीआई
b.    बैंक ऑफ महाराष्ट्र
c.    केनरा बैंक
d.    आईसीआईसीआई बैंक

2. उड़ान योजना के तहत कौन सा हवाई अड्डा देश का 100वां नियमित सेवा वाला हवाई अड्डा होगा?
a.    जोगेश्वर (उत्तराखंड)
b.    जेवर (उत्तर प्रदेश)
c.    भानगढ़ (राजस्थान)
d.    पाकयोंग (सिक्किम)

3. निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में भारत के साथ सतत जल विकास के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने हेतु सहमति व्यक्त की है?
a.    रूस
b.    अफगानिस्तान
c.    तजाकिस्तान
d.    ईरान

4. निम्नलिखित में से किस राज्य ने हाल ही में गावों को स्टार रैंकिंग दिए जाने की घोषणा की?
a.    हरियाणा
b.    पंजाब
c.    हिमाचल प्रदेश
d.    उत्तर प्रदेश

5. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा परमाणु हथियारों से जुड़ी रिपोर्ट में किस देश के पास सर्वाधिक परमाणु हथियार बताए गये हैं?
a.    अमेरिका
b.    चीन
c.    रूस
d.    उत्तर कोरिया

6. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने किन लोगों को उनके बच्चों से अलग किये जाने की पॉलिसी को विश्व भर के दबाव के चलते बदलने का निर्णय लिया?
a.    अश्वेत
b.    मेक्सिको के नागरिक
c.    रूस के नागरिक
d.    अवैध प्रवासी

7. किस राज्य सरकार ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को राज्य का ब्रैंड ऐम्बैसडर नियुक्त किया है?
a. सिक्किम सरकार
b. बिहार सरकार
c. पंजाब सरकार
d. कर्नाटक सरकार

8. गुजरात सरकार ने गिर राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य में एशियाई शेरों को परेशान या अवैध रूप से आकर्षित करने वालों के लिए कितने साल तक की सज़ा निर्धारित की है?
a. 10 साल
b. 20 साल
c. 7 साल
d. 15 साल

9. राष्ट्रीय पठन-पाठन दिवस निम्न में से किस तारीख को मनाया जाता है?
a. 10 जुलाई
b. 19 जून
c. 20 जून
d. 12 जून

10. त्रि-सेवा ‘इंद्र-2018’ संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच होगा?
a. जापान
b. रूस
c. चीन
d. नेपाल

11. नेरेल्ला वेणु माधव का हाल ही में निधन हो गया, वे निम्न में से किस क्षेत्र से संबंधित थे?
a. मिमिक्री
b. डॉक्टर
c. खेल
d. शिक्षक

12. मानव संसाधन विकास मंत्रालय की नई डिजिटल पहल भारतीय राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी किस आईआईटी संस्थान के द्वारा विकसित की गई है?
a. आईआईटी कानपुर
b. आईआईटी दिल्ली
c. आईआईटी खड़गपुर
d. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:
1. b. बैंक ऑफ महाराष्ट्र

विवरण: पुणे की आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रविन्द्र मराठे को डीएसके ग्रुप को दिए गए 3000 करोड़ रुपये के मामले में गिरफ्तार कर लिया है.
2. d. पाकयोंग
विवरण: सिक्किम के पाकयोंग हवाई अड्डे से जल्द ही उड़ान शुरू होने की संभावना है तथा उम्मीद है कि यह नियमित विमान सेवा वाला देश का 100वां हवाई अड्डा होगा.
3. c. तजाकिस्तान
विवरण: भारत और तजाकिस्तान ने आर्थिक सहयोग को बढ़ाने विशेषकर सतत जल विकास पर सहमति व्यक्त की है.
4. a. हरियाणा
विवरण: हरियाणा सरकार की अनूठी पहल के तहत 7 स्टार ग्राम पंचायत रेनबो योजना आरंभ की गई. इसके अंतर्गत राज्य की पंचायतों को सात सामाजिक मानदंडों के आधार पर स्टार रैंकिंग देने का फैसला किया गया है.
5. c. रूस
विवरण: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार रूस के पास सबसे अधिक 6850 और अमेरिका के पास करीब 6450 परमाणु शस्त्रआ मौजूद हैं.
6. d. अवैध प्रवासी
विवरण: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को उनके बच्चों से अलग न किए जाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.
7. a. सिक्किम सरकार
विवरण: सिक्किम सरकार ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को राज्य का ब्रैंड ऐम्बैसडर नियुक्त किया है.
8. c. 7 साल
विवरण: गुजरात सरकार ने गिर राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य में एशियाई शेरों को परेशान या अवैध रूप से आकर्षित करने वालों के लिए 7 साल तक की सज़ा निर्धारित की है.
9. b. 19 जून
विवरण: राष्ट्रीय पठन-पाठन दिवस 19 जून को मनाया जाता है. इस अवसर पर पठन-पाठन के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.
10. b. रूस
विवरण: त्रि-सेवा ‘इंद्र-2018’ संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और रूस के बीच होगा.
11. a. मिमिक्री
विवरण: विश्व के प्रसिद्ध मिमिक्री कलाकार नेरेल्ला वेणु माधव का 19 जून 2018 को तेलंगाना के हनमकोंडा में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.
12. c. आईआईटी खड़गपुर
विवरण: मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रीय पठन पाठन दिवस के मौके पर आईआईटी खड़गपुर द्वारा विकसित भारतीय राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी नामक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है.

Image result for 21 JUNE 2018 current affairs IMAGE

sarkarijobguide.com  पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है.

•    राष्ट्रीय पठन-पाठन दिवस जिस तारीख को मनाया जाता है-19 जून

•    त्रि-सेवा ‘इंद्र-2018’ संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और जिस देश के बीच होगा- रूस

•    नेरेल्ला वेणु माधव का हाल ही में निधन हो गया, वे जिस क्षेत्र से संबंधित थे- मिमिक्री

•    मानव संसाधन विकास मंत्रालय की नई डिजिटल पहल भारतीय राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी जिस आईआईटी संस्थान के द्वारा विकसित की गई है- आईआईटी खड़गपुर

•    पुणे की आर्थिक अपराध शाखा ने इस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ को डीएसके ग्रुप को दिए गए 3000 करोड़ रुपये के मामले में गिरफ्तार किया है – बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र

•    उड़ान योजना के तहत यह हवाई अड्डा देश का 100वां नियमित सेवा वाला हवाई अड्डा होगा – पाकयोंग

•    वह देश जिसने हाल ही में भारत के साथ सतत जल विकास के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने हेतु सहमति व्यक्त की है – तजाकिस्तान

•    वह राज्य जिसने हाल ही में गावों को स्टार रैंकिंग दिए जाने की घोषणा की – हरियाणा

•    वह देश जिसके पास स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा सबसे अधिक परमाणु हथियार बताए गये – रूस

•    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस प्रकार के लोगों को उनके बच्चों से अलग किये जाने की पॉलिसी को विश्व भर के दबाव के चलते बदलने का निर्णय लिया – अवैध प्रवासी

•    जिस राज्य सरकार ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को राज्य का ब्रैंड ऐम्बैसडर नियुक्त किया है- सिक्किम सरकार

•    गुजरात सरकार ने गिर राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य में एशियाई शेरों को परेशान या अवैध रूप से आकर्षित करने वालों के लिए जितने साल तक की सज़ा निर्धारित की है-7 साल

टॉप हिन्दी करेंट अफ़ेयर्स, 21 जून 2018 के अंतर्गत आज के शीर्ष करेंट अफ़ेयर्स को शामिल किया गया है जिसमें मुख्य रूप से सतत जल विकास और इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड शामिल है.

 

भारत-तजाकिस्तान ने सतत जल विकास हेतु सहयोग पर सहमति जताई

भारत और ताजिकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की है. विशेष रुप से सतत जल विकास के क्षेत्र में आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने को लेकर दोनों देशों ने आपसी सहमती जताई है.

केंद्रीय एशियाई गणराज्य की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोदजिदिन मुहरीदिन से मुलाकात कर दो देशों की आपसी हितों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है.

 

इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2018: सूरत ‘सिटी अवार्ड’ के लिए चुना गया

‘इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड’ 2018 के तहत परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेज गति प्रदर्शित करने पर सूरत स्मार्ट सिटी को ‘सिटी अवार्ड’ के लिए चुना गया.

तीन वर्गों अर्थात परियोजना पुरस्कार, नवोन्मेषी विचार पुरस्कार एवं सिटी अवार्ड में 9 पुरस्कारों की इंडिया स्मार्ट सिटी पुरस्कार के तहत घोषणा की गई है.

 

विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2018 मनाया गया

विश्व भर में 21 जून 2018 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 (International Yoga Day 2018) का थीम- शांति के लिए योग हैं. इस दिन, जो मानव शरीर के आंतरिक और बाहरी कल्याण के लिए समर्पित है, दुनिया भर के लोग समूहों में योग का अभ्यास करते हैं.

चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में स्थापित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में योग किया. पीएम के साथ करीब 55 हजार लोगों ने योग किया.

 

केवल दो देशों के पास हैं विश्व के 92% परमाणु हथियार: SIPRI रिपोर्ट

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा परमाणु हथियारों से जुड़ी रिपोर्ट जारी की गई है. रिपोर्ट के अनुसार केवल दो देशों के पास दुनियाभर के 92 प्रतिशत परमाणु हथियार मौजूद हैं.

रिपोर्ट में भारत, पाकिस्तान और चीन के परमाणु हथियारों की संख्याओं का भी विवरण दिया गया है. सीपरी (SIPRI) की इस रिपोर्ट के अनुसार अभी विश्व में लगभग 14,650 परमाणु शस्त्र  मौजूद हैं.

 

हरियाणा सरकार ने 7 स्टार ग्राम पंचायत रेनबो योजना आरंभ की

हरियाणा सरकार की अनूठी पहल के तहत 7 स्टार ग्राम पंचायत रेनबो योजना आरंभ की गई. इसके अंतर्गत राज्य की पंचायतों को सात सामाजिक मानदंडों के आधार पर स्टार रैंकिंग देने का फैसला किया गया है.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि योजना के तहत राज्य के करीब 1,120 गांवों ने स्टार रैंकिंग हासिल की. हरियाणा में अब 1120 गांव ‘स्टार विलेज’ कहलाएंगे. सरकार ने प्रदेश में विकास व बेहतर सामाजिक मापदंडों के बल पर प्रगतिशील गांवों को प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है.

 

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे 

कैसी लगी आपको ये 21 जून 2018: करंट अफेयर्स हिंदी PDF में   GK  की  पोस्ट, हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

धन्यवाद …..

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!