13 January 2019 Current Affairs

13 January 2019 Current Affairs- Hello Friend’s कैसे हो आप सभी आज की इस पोस्ट में आपके लिए 13 जनवरी 2019 का करेंट अफेयर्स, 13 January 2019 Current Affairs in Hindi है इस पोस्ट 13 जनवरी की परीक्षापयोगी करेंट अफेयर्स को शामिल किया गया है|इसे आप जल्दी से जल्दी याद कर लीजिये|

13 January 2019 Current Affairs

Q. रेणुकाजी बहुउद्देशीय योजना के लिए कितने राज्यों ने समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

Ans. 6 राज्य

(रेणुकाजी बाँध बहुउद्देश्यीय परियोजना हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में यमुना नदी की सहायक नदी गिरी पर निर्मित की जायेगी। गिरी नदी पर 148 मीटर ऊँचा रॉक-फिल्ड डैम बनाया जायेगा। इस परियोजना के अंतर्गत 40 मेगावाट विद्युत् उत्पादन  किया जायेगा, यह विद्युत् उत्पादन कार्य हिमाचल प्रदेश उर्जा कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जायेगा।भंडारित जल का शेयर इस प्रकार होगा : हरियाणा – 47.8%, उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड – 33.65%, हिमाचल प्रदेश 3.15%, राजस्थान – 9.3% तथा दिल्ली – 6.04%।इस परियोजना के तहत सिंचाई तथा पेयजल कार्य की 90% लागत का वहन केंद्र सरकार द्वारा किया जायेगा, जबकि शेष लागत राज्यों द्वारा व्यय की जायेगी।)

Q. किस IIT ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर 6 माह का कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है?

Ans. IIT खड़गपुर

Q. वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने कौन सा कार्यक्रम लांच किया?

Ans. केन्द्रीय मंत्री हर्ष वर्धन ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम को लांच किया।

(इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरों में बढ़ते हुए वायु प्रदूषण का मुकाबला करना है।यह एक पंचवर्षीय कार्यक्रम है, इसके द्वारा PM10 तथा PM 2.5 में 2024 तक 20-30% की कमी लायी जायेगी। इसके लिए 2017 को आधार वर्ष माना जायेगा।इस कार्यक्रम में 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 102 नॉन-अटेनमेंट शहरों को शामिल किया गया है। इन शहरों का चुनाव केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 2011 से 2015 के बीच की वायु गुणवत्ता के आधार पर किया है।)

Q. नॉन-अटेनमेंट शहर क्या है?

Ans. वे शहर नॉन-अटेनमेंट शहर हैं जिनमे राष्ट्रीय मानकों के मुताबिक वायु गुणवत्ता निरंतर ख़राब रहती है। नॉन-अटेनमेंट शहरों की सूची में दिल्ली, वाराणसी, भोपाल, कलकत्ता, नॉएडा, मुजफ्फरपुर और मुंबई ऐसे बड़े शहर शामिल हैं।

ये भी पढ़ सकते है-

Q.  “We are Displaced : My Journey and Stories from Refugee Girl Around the World” नामक पुस्तक की लेखिका कौन हैं?

Ans. मलाला यूसुफ़जई

Q. शोध व नीति निर्माण के लिंकेज के लिए SEBI ने किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया है?

Ans. डॉ संकर डे

Q. हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने “फ्यूचर ऑफ़ कंसम्पशन इन फ़ास्ट-ग्रोथ कंस्यूमर मार्केट – इंडिया” रिपोर्ट जारी की?

Ans. विश्व आर्थिक फोरम

Q. अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने लाइट फ्लाई (45-48 किलोग्राम) भारवर्ग में पहला स्थान किसे प्रदान किया?

Ans. मैरी कोम

ये भी पढ़ सकते है-

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे

Q. हेनले पासपोर्ट सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?

Ans. 79वां

(यह सूचकांक अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन प्राधिकरण (IATA) द्वारा उपलब्ध किए गये डाटा आधार पर तैयार किया गया है। इस सूचकांक में 199 पासपोर्ट तथा 227 पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है।इस सूचकांक में जापान को पहला स्थान मिला। जापानी पासपोर्ट की पहुँच 190 देशों में है।भारत पिछले वर्ष में 81वें स्थान से 79वें स्थान पर पहुँच गया है।)

इस सूची में टॉप पांच देश हैं : जापान (190 देश), सिंगापुर और दक्षिण कोरिया (189), फ्रांस और जर्मनी (188 देश), डेनमार्क, फ़िनलैंड, इटली और स्वीडन (187 देश), लक्सेम्बर्ग और स्पेन (186 देश) ।

इस सूची में सबसे नीचे रहने वाले पांच देश इस प्रकार हैं : इरीट्रिया (38 देश), यमन (37 देश), पाकिस्तान (33 देश), सोमालिया और सीरिया (32 देश), अफ़ग़ानिस्तान और इराक (30 देश) ।

Q. 2020 टोक्यो ओलंपिक्स के लिए भारत के शेफ डी मिशन किसे नियुक्त किया गया है?

Ans. बिरेन्द्र प्रसाद वैशय

  • बिरेन्द्र प्रसाद वैशय भारतीय भारतोलन संघ के अध्यक्ष हैं।
  • बिरेन्द्र प्रसाद वैशय भारतीय ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष भी हैं।
  • वे असम से राज्य सभा सांसद तथा केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

Q. 2020 के ओलंपिक खेलों का आयोजन कहा होगा?

Ans. जापान की राजधानी टोक्यो में ( जापान में पहली बार ओलिंपिक खेलों का आयोजन 1964 में हुआ था।)

Q. केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय द्वारा सूत की कीमत में उतार चढ़ाव को नियंत्रित करने हेतु प्रारंभ योजना है

Ans. यार्न बैंक योजना

कैसी लगी आपको ये 12 January 2019 Current Affairs, 12 जनवरी करेंट अफेर्यस हिन्दी की नयी पेशकश हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा शिक्षा (Educational) सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Booksका मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें SarkariJobGuide@gmail.com पर Mail करें

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!