UP Bijli Update: अगर आप के भी इलाके मे कट रही है बिजली तो सावधान हो जाएं, और अपनाएं ये टेक्नीक

UP Bijli Update: इस पोस्ट में हम आपको UP Bijli Update: इसकी पूरी जानकारी देंगे अगर आपको किसी भी टॉपिक नोट्स  या कोई भी सीलेबस  या कोई भी न्यूज की जानकारी या  पीडीऍफ़ चाहिये तो आप हमे Comment माध्यम से जरुर बताएं  हम आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करेंगे  उस  टॉपिक पर पोस्ट जरुर बनायेंगे  तो आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये | और  YouTube के माध्यम से पड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंग पर क्लिक कर सकते है |

ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की मांग नहीं मानी। शाम 6 बजे की डेडलान पूरी होने के बाद कर्मचारी उर्जा मंत्री के बुलावे पर उनके आवास पर आए। करीब 3 घंटा तक ऊर्जा मंत्री के आवास पर वार्ता चली। लेकिन बात नहीं बन सकी। विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारी लगातार चेयरमैन एम देवराज को हटाने व अन्य मांगों को लेकर अड़े हैं।

उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर हर जगह देखने को मिल रहा है। प्रदेश सरकार भले ही यूपी की जनता को राहत देने का दावा कर रही हो लेकिन हकीकत यह की जनता परेशान है। हड़ताल को लेकर अब योगी सरकार ने भी सख्त रुख अपना लिया है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पूरी तरह से ऐक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का शाम 6 बजे तक दिया गया अल्टीमेटम भी खत्म हो चुका है। जाहिर है अब सख्त एक्शन लिया जाएगा। प्रदेश में अब तक 22 एफआईआर और 6 अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है।

यूपी में 1332 संविदा कर्मी बर्खास्त

एके शर्मा ने कहा कि अब अरेस्ट और इम्प्रिजनमेंट के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुछ के खिलाफ सस्पेंशन की भी कार्रवाई की गई है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस मामले में अबतक 1332 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। हज़ारों कर्मचारियों को बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है।

नहीं मानेंगे तो होगी कार्रवाई- एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा की बर्खास्त संविदाकर्मियों की जगह पर प्रौद्योगिकी संस्थानों से जुड़े छात्रों की नियुक्ति होगी। पहले ट्रेनिंग कराई जाएगी इसके बाद उनकी संविदाकर्मी के रूप में तैनाती की जाएगी। बिजलीकर्मियों की हड़ताल पूरी असफल रही है। पहले उन्हें समझाना हमारा दायित्व है, नही मानेंगे तो कार्रवाई होगी। बता दें कि इससे पहले एके शर्मा ने UP में बिजली हड़ताल की स्थित से CM योगी को अवगत कराया था। वहीं प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि UP की जनता को बिजली की समस्या से तकलीफ न हो

72 घंटे की हड़ताल पर हैं बिजली कर्मचारी

यूपी में करीब 1 लाख बिजली कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर हैं। वहीं हड़ताल के मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी नाराजगी जताते हुए विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे समेत अन्य नेताओं के खिलाफ वारंट जारी किया था। सरकार ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद सोमवार को सभी पदाधिकारियों को हाईकोर्ट ने तलब किया है।

कैसी लगी आपको ये UP Bijli Update: अगर आप के भी इलाके मे कट रही है बिजली तो सावधान हो जाएं, और अपनाएं ये टेक्कनिक्क  ? – हिंदी मेंकी  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये या आपके मन में कोई सुझाव हो तो हमे कमेंट के माध्यम से जरुर साझा करे

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!