Focus क्या सफलता के लिए जरुरी है आइये जाने पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तो ,

दोस्तो जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में ,सफलता का महत्व कितना बढ गया है तो इसी बात  को ध्यान में रखते हुए आज की हमारी पोस्ट में हम , Focus क्या सफलता के लिए जरुरी है .  की यह पोस्ट के बारे में हम आपको बताऐंगे !   

इस पोस्ट में हम आपको Focus क्या सफलता के लिए जरुरी हैबारे में जानकारी देंगे ! और हम आंगे भी हर दिन  की Ques – Ans.   आपको यहां उपलब्ध कराऐंगे ,अगर आपको इसकी डेली पीडीऍफ़ चाहिये जरुर बताये  तो आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये |


Focus-सफलता के लिए क्यों जरुरी है

प्रत्येक व्यक्ति सफल होना चाहता है, परन्तु आजकल के प्रतियोगी समय में सफल होना आसान नहीं हैं, उसके लिए आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उस क्षेत्र में आपका फोकस कितना है, अथार्त आप अपनें लक्ष्य के प्रति कितने समर्पित हैं ? किसी भी कार्य को आप जितनी एकाग्रता से करेंगे वह कार्य आपके लिए उतना ही सरल हो जायेगा | किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपकी अन्दर से रूचि होनी चाहिए, न कि किसी का दबाव होना चाहिए , इसलिए एकाग्रता या फोकस को समझना बहुत आवश्यक है, सफलता के लिए Focus क्यों जरुरी है ? इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |

सफलता के लिए जरुरी है Focus

फोकस का अर्थ
फोकस का हिंदी में शाब्दिक अर्थ एकाग्रता होता हैं, एकाग्रता में किसी कार्य पर बिलकुल ध्यान से कार्य करना होता हैं, आप इस बात को इस प्रकार से समझ सकते हैं, कि यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आप को पता है, कि इस परीक्षा का पाठ्यक्रम निर्धारित हैं, इसके बाद भी आप उस पाठ्यक्रम में कुछ हिस्से की तैयारी नहीं करते है, या फिर नहीं कर पाते हैं और परीक्षा में उसी हिस्से से प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनको आप हल करने में असमर्थ होते है और आप परीक्षा में फेल हो जाते है, आपने परीक्षा पर अधिक फोकस नहीं किया जिस कारण आप फेल हो गए |

आपके लिए सबसे आवश्यक क्या हैं ?

सर्वप्रथम आपको यह निश्चित करना होगा, कि आपके लिए सबसे जरुरी क्या हैं, इसको निर्धारित करनें में शायद आपको कुछ समय अवश्य लगें, इसके लिए आप एक लिस्ट बनाये, उस लिस्ट में आप अपनी प्राथमिकता के अनुसार उन सभी लक्ष्यों का चयन करे, इस कार्य में आप को कुछ ही समय लगेगा, लेकिन उसके बाद आपका सबसे आवश्यक लक्ष्य निर्धारित हो जायेगा | अब आप उस लक्ष्य को कितनी तत्परता के साथ प्राप्त करना चाहते हैं, यह आप को निर्धारित करना हैं, अब आप उस लक्ष्य को प्राप्त करनें हेतु योजना का निर्माण करे |

फोकस क्या करता है ?

फोकस को आप इस तरह से समझ सकते है, कि जब हम बचपन में लेंस का प्रयोग किया करते थे, उस समय क्या क्रिया होती थी ? जिससें कागज जलनें लगता था, इस क्रिया को समझने का प्रयास करते है, सूर्य से प्राप्त किरणें सब इधर-उधर होती है और लेंस उन किरणों को एकत्र करके एक ही बिंदु से निष्काषित करता है, जिसके फलस्वरूप सभी किरणों की क्षमता में अत्यधिक वृद्धि होती हैं, जिसके कारण कागज जलनें लगता है, इसी प्रकार यदि हम अपनें लक्ष्य को प्राप्त करनें में अपनी सम्पूर्ण क्षमता का प्रयोग करे तो हमको सफलता अवश्य प्राप्त होगी |

फोकस सभी लक्ष्यों को संभव बनाता हैं, यदि लक्ष्य पर आपका फोकस रहेगा, तो लक्ष्य के मार्ग में आने वाली सभी समस्याओं का समाधान स्वयं ही निकल आएगा, लक्ष्य को प्राप्त करनें में थोड़ी परेशानी जरुर हो सकती हैं, परन्तु सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी | फोकस आपको केवल यह नहीं बताता हैं, कि क्या करना हैं, बल्कि यह भी बताता हैं, कि क्या नहीं करना हैं, जिससे आप व्यर्थ के कार्यो से बच सकेंगे |

फोकस रहना

किसी भी लक्ष्य पर फोकस रहना आसान नहीं होता हैं, इसकी हमको आदत बनानी पड़ती है, और हमको मोटिवेशन की जरुरत होती हैं | मोटिवेशन के द्वारा हम अपनें लक्ष्य पर दोबारा फोकस कर पाते हैं, इसके लिए लक्ष्य को आप कुछ छोटे –छोटे हिस्सों में विभाजित कर सकते हैं, जिसके माध्यम से आप उस बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर सकतें हैं, सबसे जरुरी बात हैं, कि आप उस लक्ष्य पर कितनी देर तक फोकस रख पाते हैं, उस समय को कही पर नोट कर ले, अब कोई मोटिवेशन वीडियो या स्पीच सुननें के बाद दोबारा आप कितनें समय के लिए आप फोकस कर पाते हैं, अब आप पिछले समय से तुलना करके देख सकते हैं, इसी प्रकार यदि आप अधिक समय तक फोकस रख पाते हैं, तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी |

1.“उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये |”

स्वामी विवेकानंद |

2.“ज़िन्दगी में हम जो चाहते हैं उसके ना मिलनें की एक ही वजह है- हमारा उन कारणों के बारे में सोचना कि हम वो चीजें क्यों नहीं पा सकते” |

टोनी रोब्बिन्स |

3.“हर चीज का सृजन दो बार होता है, पहली बार दिमाग में दूसरी बार वास्तविकता में” |

Anonymous |

4.“एक लक्ष्य एक समय सीमा के साथ देखा गया एक सपना है” |

नेंपोलीयन हिल |

यहाँ पर हमनें आपको सफलता के लिए जरुरी है Focus के विषय में बताया हैं, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहें है |

जल्दऔर सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे

कैसी लगी आपको ये Focus क्या सफलता के लिए जरुरी है आइये जाने पूरी जानकारी    की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

आप ये भी पड़ सकते है

Kaun Kya Hai 2019 की पूरी लिस्ट – Click Here

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची– Click Here

भारत की प्रमुख नदियाँ और उनकी लम्बाई : उद्गम स्थल : सहायक नदी हिंदी में–Click Here

विश्व के 10 सबसे बड़े बंदरगाहों की सूची हिंदी में-Click Here

उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ हिंदी में जानिए- Click Here

भारत के महत्वपूर्ण दिन और तिथि की सूची हिंदी में- Click Here

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाएं हिंदी में– Click Here

विश्व के प्रमुख देश एवं उनके सर्वोच्च सम्मान-Click Here

भारत की प्रमुख नदी और उनके उद्गम स्थल-Click Here

भारत के पुरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कितनी सैलरी मिलती है- Click Here

ये विश्‍व की प्रमुख पर्वत श्रेणियां और उनकी ऊंचाई हिंदी में- Click Here

राजस्थान  प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग-Click Here

राजस्थान : जनगणना 2011- हिंदी में-Click Here

धन्यवाद——-

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!