उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र 2022 || Uttar Pradesh Janm Pramaan Patr || पूरी जानकारी हिन्दी मे

नमस्कार दोस्तों,

इस पोस्ट में हम आपको उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र 2022 || के बारे में जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक के बारे मे पता होना चाहिए आप को , दोस्तों अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे |

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र 2022

UP Birth Certificate: यूपी सरकार द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा की शुरुआत की है जिसकी जानकारी हमारे इस लेख में निचे दी गयी है। ऑनलाइन सुविधा होने के कारण आप अपना और अपने बच्चो का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। बर्थ सर्टिफिकेट जोकि उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाता है। जैसा की आप सभी को पता है जन्म प्रमाण पत्र कितना जरुरी है क्योंकि इस सरकारी दस्तावेज़ का इस्तेमाल अनेक सरकारी योजनाओं, पासपोर्ट बनवाने, स्कूल में एडमिशन और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया जाता है।

यूपी जन्म प्रमाण पत्र 2022 पंजीकरण की मुख्य विशेषताएं

योजना का नाम UP Jaman Praman Patra 2022
लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक
पोर्टल ई साथी उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
विभाग राजस्व विभाग
योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
ऑफिसियल वेबसाइट http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx

यूपी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ एवं योग्यता/पात्रता

  • आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के माता-पिता का आधार कार्ड (Aadhar Card of Parents / Guardian)
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence Proof)
  • जन्म तिथि (Date of Birth)
  • माता पिता का व्यवसाय तथा पता
  • मोबाइल नंबर
  • Email ID
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

UP Birth Certificate Apply Online: इच्छुक आवेदक जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जिसकी जानकारी निचे दी गयी है: UP Birth Certificate Online Registration Steps:

  • ऑनलाइन आवेदक के लिए सबसे पहले ई-साथी या सरकारी सिटीजन पोर्टल पर जाये जिसका लिंक इस प्रकार है: http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx
  • होमपेज पर “ नविन उपयोगकर्ता पंजीकरण“ का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको पूछी गयी जानकारी जैसे की आवेदक का नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, जिला, सुरक्षा कोड आदि की जानकारी अच्छे से भरे।
  • सफलता पूर्वक पंजीकरण करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड आपको मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी के माध्यम से प्राप्त होगा। अब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। अब आपको शहरी और ग्रामीण जन्म प्रमाण पत्र में से एक विकल्प चुनना होगा।
  • अब आपके सामने उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/पंजीकरण करने के लिए प्रपत्र खुल जायेगा।
  • आवेदक को आवेदक की फोटो, शपथ पत्र, आधार कार्ड, हॉस्पिटल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद का पंजीकरण जन्म पजीकरण फॉर्म को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • सही जानकारी देने के बाद फॉर्म सबमिट करें और अपने आवेदन फॉर्म की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंट निकलवा लें।
  • पंजीकरण संख्या के सहायता से आप अपने बर्थ सर्टिफिकेट आवेदन की ताजा स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते है।

यूपी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के बाद क्या?

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरा करने के बाद उत्तर प्रदेश ई-साथी / विभाग द्वारा आपके द्वारा दिए दस्तावेजों (Birth Certificate Form) की जाँच होगी।
  • आवेदन फॉर्म की जाँच पूरी होने के बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा।
  • यूपी जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको ई-साथी पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और वहाँ से अपना बर्थ सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – यूपी जन्म प्रमाणपत्र ऑनलाइन पंजीकरण

प्रश्न: उत्तर प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्कता होगी?

उत्तर: यूपी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म, माता-पिता का पहचान पत्र जिसके लिए आप (ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, आधार कार्ड )और बच्चे के जन्म का प्रमाण यानी जिस हॉस्पिटल में पैदा हुआ है उसकी रसीद, इत्यादि की आवश्कता होगी।

प्रश्न: उत्तर प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन के अंदर बनवाया जा सकते है?

उत्तर: जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के अनुसार, बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर ही संबंधित स्थानीय विभाग में पंजीकरण के लिए निर्धारित फॉर्म भरकर जमा करना होता है। 21 दिन के अंदर पजीकरण कराने पर कोई शुल्क नहीं होगा। इसके बाद शुल्क देना होगा।

प्रश्न: उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र 2022 पोर्टल?

उत्तर: आधिकारिक वेबसाइट : http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx

प्रश्न: उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र 2022 बनवाने की कितनी फीस है?

उत्तर: बच्चे के जन्म के 21 दिनों के अंदर पंजीकरण करना निशुल्क है। इसके बाद 21 दिन से 30 दिनों तक 5 रूपये का जुर्माना और 2 रूपये का विलंब शुल्क देना होगा। इसके बाद 30 दिनों से 1 वर्ष तक जिला रजिस्ट्रार से लिखित में अनुमति और 25 रूपये का जुर्माना और 10 रूपये का विलंब शुल्क भरना होगा। और 1 वर्ष के बाद उप प्रभागीय न्यायाधीश (Sub Divisional Magistrate) के आदेश पर ही पंजीकृत किया जाएगा।

Releted post

विधवा पेंशन योजना-click here

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना-click here

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजनाclick here

MP मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022-click here

कैसी लगी आपको ये उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र 2022 || Uttar Pradesh Janm Pramaan Patr || पूरी जानकारी हिन्दी मे की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!