SSC Stenographer Grade C and D Syllabus और परीछा पैटर्न।।

नमस्कार दोस्तो ,

दोस्तो जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं मेंSSC Stenographer Grade C and D  का महत्व कितना बढ गया है तो इसी बात  को ध्यान में रखते हुए आज की हमारी पोस्ट में हम ,SSC Stenographer Grade C and D Syllabus. की यह पोस्ट के बारे में हम आपको बताऐंगे !

इस पोस्ट में हम आपको SSC Stenographer Grade C and D Syllabus.. के बारे में जानकारी देंगे ! और हम आंगे भी हर दिन  की Ques – Ans. आपको यहां उपलब्ध कराऐंगे ,अगर आपको इसकी डेली पीडीऍफ़ चाहिये जरुर बताये  तो आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये |


SSC Stenographer Grade C and D Syllabus


हजारों छात्र SSC Stenographer के Grade C और Grade D पद के लिए हर साल आवेदन करते है| खास करके वह छात्र इस परीक्षा को देना ज्यादा पसंद करते है जिन्होंने अभी-अभी अपनी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की होती है| किसी भी परीक्षा की तैयारी करने से पहले उस परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न के बारे में ज्ञान होना बहोत जरुरी है| इसलिए हम आपको यहाँ पर SSC Stenographer Syllabus को पुरे विस्तार में बताएँगे, ताकि आप जान पाएं के मुझे SSC Stenographer Exam पारित करने के लिए किन-किन विषयों के अंदर कौन-कौन से टॉपिक को पढ़ना है| SSC Stenographer Syllabus को जानने से पहले आपको यह ज्ञान होना अति आवश्यक की SSC Stenographer की परीक्षा एसएससी द्वारा किस ढंग से आयोजित की जाती है, तो चलिए पहले हम जानते हैं की SSC Stenographer exam pattern क्या है|

SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा पैटर्न ग्रेड C & D के लिए

कर्मचारी चयन आयोग दो चरणों में SSC Stenographer की परीक्षा का आयोजन करती है: पहले चरण में आपसे Objective Multiple Choice Question पूछे जाएंगे, वहीं दूसरे Phase में आपका Skill Test होगा| SSC Stenographer Exam Pattern syllabus उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों में Stenographer post पर नौकरी प्राप्त करने के लिए के इन दोनों चरणों को पास करना होगा|

SSC आशुलिपिक परीक्षा पैटर्न [चरण- I]

SSC Stenographer Phase-1 की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी| SSC Stenographer के पहले चरण के प्रश्न पत्र को 3 भागों में विभाजित किया गया है जिसमें कुल मिलाकर आपसे 200 प्रश्न पूछे जायेंगे| प्रत्येक प्रश्न में आपको चार विकल्प दिए जायेंगे जिसमे से केवल एक ही विकल्प सही होगा (Multiple Choice based Questions)| SSC Stenographer Exam Pattern Grade C & D परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको 1 अंक दिए जाएंगे। वहीं आपके द्वारा दिए गए हर एक गलत उत्तर के लिए आपके 0.25 अंक minus कर दिए जायेंगे| SSC Stenographer Phase-1 की परीक्षा को पूरा करने के लिए आपको अधिकतम 2 घंटों का समय दिया जायेगा| वही PWD श्रेणी (दृष्टिहीन छात्रों एवं Cerebral Palsy से पीड़ित छात्र) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 2 घंटे 40 मिनट का समय आवंटित किया गया है। परीक्षा का माध्यम हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में होगा सिवाय “English Language and Comprehension” को छोड़ कर| आवेदक इन दोनों भाषाओं में से किसी एक का चयन कर सकता है| इन सभी विषयों के बारे हम आगे SSC Stenographer Syllabus के सेक्शन में विस्तार से जानेगे| उससे पहले हम SSC Stenographer Exam pattern के दूसरे चरण के बारे में जान लेते है जोकि एक typing based exam है|

SSC आशुलिपिक कौशल परीक्षा पैटर्न [चरण- II]

 

SSC Stenographer Skill Test एक Qualifying nature का exam है| आपको SSC Stenographer की इस परीक्षा में पास होने के लिए तय समय सिमा में कुछ निर्धारित बोले हुए शब्दों को सुनकर लिखना होता है और उन लिखे हुए शब्दों को बाद में computer पर type करना होता है| इस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थीओं का cut-off नहीं निकाला जाता है| SSC Stenographer exam में सफल उम्मीदवारों की final list Phase-I में प्राप्त स्कोर के आधार पर निर्धारित की जाएगी। इस परीक्षा मेंउम्मीदवारों के लिखने की speed का परीक्षण किया जाता है। SSC Stenographer Skill Test Grade C और Grade D के लिए उपस्थित छात्रों को एक dictation दी जाएगी जिसे सुनकर आपको उन सभी शब्दों को एक नोटबुक पर लिख लेना होता है| Dictation के लिए आपको 10 मिनट का समय दिया जायेगा| SSC Stenographer Grade C और Grade D के लिए SSC ने Skill Test में qualify होने के लिए अलग-अलग मापदंड तय किये हैं|

स्किल टेस्ट क्वालिफाइंग स्पीड: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी

SSC Stenographer Grade C की post के लिए अभ्यर्थियों को Skill test qualify करने के लिए 100 words प्रति मिनट (100 wpm) की speed से dictation में बोले हुए शब्दों को एक नोटबुक में लिखना होगा| उसके बाद आपको notebook में लिखे हुए शब्दों को computer में type करना होगा | कंप्यूटर में टाइप (transcribe) करने के लिए आपको एक नियमित समय दिया जायेगा| English माध्यम का चयन करने वाले candidates को 40 मिनट का समय दिया जाएगा| वहीँ अगर आपने हिंदी भाषा का चयन किया है तो आपको 55 मिनट का समय दिया जाएगा|

स्किल टेस्ट क्वालिफाइंग स्पीड: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड डी

SSC Stenographer Grade D की post के लिए अभ्यर्थियों को Skill test qualify करने के लिए 80 words प्रति मिनट (80 wpm) की speed से dictation में बोले हुए शब्दों को लिखना होगा| उसके बाद लिखे हुए शब्दों को computer में type करना होगा | Computer में transcribe करने के लिए English माध्यम का चयन करने वाले आवेदकों को 50 मिनट का समय दिया जाएगा| वहीँ हिंदी भाषा का चयन करने वाले आवेदकों को 65 मिनट का समय दिया जाएगा| SSC Stenographer Exam Skill Test Pattern जैसा के अब आप SSC Stenographer Exam Pattern जान चुके है और मुझे उम्मीद है प्रश्न पत्र से सम्बंधित आपके सभी doubt दूर हो गए होंगे जैसे की: SSC Stenographer की परीक्षा में किन-किन विषयों से सवाल पूछे जाते है? किस subject से कितने प्रश्न पूछे जायेंगे और उन प्रश्नो को solve करने के लिए कितना समय दिया जायेगा| अब हम जानेंगे SSC Stenographer Syllabus को जोकि बेहद जरुरी है हर उस छात्र के लिए जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है या करने वाला है| तो चलिए जानते हैं SSC Stenographer Syllabus in Hindi.

एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस – जनरल इंटेलिजेंस एंड रीज़निंग

इस भाग का उद्देश्य अभ्यर्थियों की सोचने और समस्या निवारण कौशल की क्षमता का परीक्षण करना है। पूछे गए प्रश्न verbal और non-verbal दोनो तरह के हो सकते हैं| SSC Stenographer Syllabus के अंतर्गत सामान्य बुद्धि और तर्क के इस खंड में आपसे पूछे जाने वाले प्रश्न इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे: Analogy (Figural, Semantic, Symbolic, Number इत्यादि) | Classification/ वर्गीकरण (Figural, Semantic, Symbolic, Number इत्यादि) | Series/ श्रृंखला (Arithmetic Number, Semantic, Number, non-Verbal इत्यादि), | समानताएं और मतभेद | Judgment | decision making | pattern- folding | Seating Arrangement | Emotional Intelligence | Social Intelligence | Puzzle | visual memory | problem-solving | शब्द निर्माण | numerical operations | symbolic operations | discrimination | Observation | रक्त संबंध | Arithmetical reasoning | figural classification | coding-decoding | drawing inferences | critical thinking | syllogistic reasoning | address matching | date & city matching | matrix | statement conclusion | embedded figures | Venn diagrams | space visualization | समस्या निवारण और विश्लेषण | spatial orientation, इत्यादि

एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस – जनरल अवेयरनेस

इस भाग के प्रश्नों का लक्ष्य उम्मीदवार के आस-पास के माहौल, वर्तमान में हो रही घटनाओं के ज्ञान और समाज की सामान्य जागरूकता का परीक्षण करना होगा। SSC Stenographer Syllabus के अंतर्गत सामान्य ज्ञान के इस खंड में आपसे पूछे जाने वाले प्रश्न इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे: भारतीय इतिहास और संस्कृति | पर्यावरण | भारत अथवा विश्व के भूगोल के बारे में | वैज्ञानिक अनुसंधान | पुस्तकें और लेखकों | अर्थव्यवस्था | राजनीति | भौतिकी | जीवविज्ञान | रसायन शास्त्र | Current Affairs | खेल | People in News | भारतीय संविधान | महत्वपूर्ण तिथियां, इत्यादि।

एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस – इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन

यह section उम्मीदवारों की अंग्रेजी भाषा में सही व्याकरण उपयोग, शब्दावली उपयोग, बुनियादी समझ और लेखन क्षमता इत्यादि का परीक्षण करता है। SSC Stenographer Syllabus के अंतर्गत English Language के इस खंड में आपसे पूछे जाने वाले प्रश्न इन निम्नलिखित टॉपिक से होंगे: Synonyms & Antonyms | Shuffling of Sentence parts | Shuffling of Sentences in a passage | Idioms & Phrases | Spellings/ Detecting mis-spelt words | Conversion into Direct | Indirect narration | One Word Substitution | Sentence Completion | Sentence improvement | Spelling Test | Reading comprehension | Spotting Errors | Fill in the Blanks | Active & Passive Voice | Verbs | Cloze Passage | Comprehension Passage, etc.

एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस फेज -2: स्किल टेस्ट

SSC Stenographer Syllabus के तहत यह SSC Stenographer Exam का Phase-2 भाग उम्मीदवारों के लिखने की speed को test करने के लिए बनाया गया है| किसी भाषण या conference में बोले गए शब्दों को सुनकर आम लेखन (longhand) में लिखना बहोत मुश्किल है वो भी word by word, इसलिए हम Shorthand लेखन पद्धति का उपयोग करते हैं| इसलिए अगर आपको SSC Stenographer Exam के Skill Test में पास होना है तो Shorthand का उपयोग करना ही होगा| और ये परीक्षा ही इसलिए होती है के आपको shorthand का ज्ञान है के नहीं| चरण-2 की परीक्षा को qualify करने के लिए आपको निरंतर लिखने का अभ्यास करते रहना होगा और साथ में computer पर type करने की स्पीड को भी बढ़ाना होगा कैसी लगी आपको ये SSC Stenographer Grade C and D Syllabus और परीछा पैटर्न 2020  की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

धन्यवाद——-

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!