G20 क्या है G20 के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में

पोस्ट में हम आपको G20 क्या है |  के बारे में जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक से लगभग 1 या 2 प्रश्न जरूर पूछे जाते है तो आप इसे जरूर पड़े अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे और के आपकी तैयारी पूरी हो सके

G 20 का क्या मतलब होता है ?

YouTube के माध्यम से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें-click here

G 20 एक समूह होता है  जिसमे वित्तमंत्री तथा सेन्ट्रल बैंक के गवर्नर सम्मिलित है | G20 में 20 देशों को शामिल किया गया है, तथा G20 के अध्यक्ष प्रत्येक वर्ष अतिथि देशो को भी आमंत्रित करते है | इन देशो में स्पेन स्थायी अतिथि के रूप में प्रतिवर्ष शामिल किया जाता है | इस बैठक के दौरान प्रत्येक देश की वित्तीय बाजारों तथा विश्व की अर्थ व्यवस्था पर विचार-विमर्श करके आपसी सलाह बनाते है तथा इस समूह में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग जैसे आतंकवाद, मानव तस्करी,जल संकट, स्वास्थ्य, प्रवासन, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाती है |

यह संगठन दुनिया के महत्वपूर्ण संगठनों के साथ काम करता है तथा यह समूह घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वित्तीय व्यापार का 75 प्रतिशत, से भी अधिक तथा विश्व का लगभग दो-तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता हैं | विश्व के महत्वपूर्ण देशों के मध्य अनौपचारिक वार्ता और परस्पर सहयोग दृढ करने में मदद प्राप्त होती है |

G 20 की स्थापना 

विश्व के प्रमुख देशो के संगठन G7 ने एक नए संगठन की शुरुआत की जिसका नाम G20 रखा गया, इसकी स्थापना 25 सितम्बर 1999 में अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में की गयी थी, एशिया के वित्तीय संकट के बाद  वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों ने इस बैठक का आयोजन किया था, पहला शिखर सम्मेलन 2008 में 14-15 नवंबर को आयोजित किया गया था एशिया में आये वित्तीय संकट को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस सम्मेलन  का आरम्भ किया था |

तभी से प्रतिवर्ष G20 शिखर सम्मेलन  का आयोजन होने लगा था | G20 के अध्यक्ष प्रत्येक वर्ष  कई अतिथि देशों को भी इस शिखर सम्मेलन की बैठक में सम्मिलित करने के लिए आमंत्रित करते है |  G20 के अध्यक्षों द्वारा 2008 के बाद से शिखर सम्मलेन की कई बार बैठके हो चुकी है |

अंतिम शिखर सम्मेलन 

G20 के अंतिम शिखर सम्मलेन की बैठक जापान के ओसाका शहर में आयोजित की गयी थी, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस शिखर सम्मलेन में किया था जापान देश में पहली बार यह सम्मलेन आयोजित किया गया था, तथा ओसाका में इस सम्मेलन की अध्यक्षता शिंजो अबे द्वारा की गई थी | इस वर्ष 2020 में शिखर सम्मेलन की बैठक का आयोजन सऊदी अरब के रियाद शहर में 21–22 नवंबर तक आयोजित की जाएगी तथा इसके लिए भारत को मेजबानी करने का अवसर 2022 में प्रदान होगा, जिसका आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली में किया जायेगा |

G-20 में सम्मिलित सदस्य देश 

1- रूस, 2- सऊदी अरब, 3-  दक्षिण अफ्रीका, 4- कनाडा, 5- चीन, 6- फ्रांस, 7- जर्मनी, 8- भारत, 9-इंडोनेशिया, 10- इटली, 11- जापान, 12-  कोरिया गणराज्य, 13- मैक्सिको, 14- अर्जेंटीना, 15- ऑस्ट्रेलिया, 16- ब्राजील, 17-  तुर्की, 18- यूनाइटेड किंगडम, 19-  संयुक्त राज्य अमेरिका, और 20-  यूरोपीय संघ इसके पूर्ण रूप से सदस्य देश है | प्रत्येक वर्ष किस देश को G20 की अध्यक्षता प्रदान की जाएगी यह एक प्रणाली के तहत तय किया जाता है, G 20 समूह का स्थायी रूप से कोई सचिवालय नहीं बनाया गया है |

सभी सदस्य देशो के समक्ष विचार-विमर्श एवं निर्णय लेने हेतु रखे जाने वाले विषयों या बिन्दुओं पर वार्ता के लिए अन्य देशो को सहमत करने की जिम्मेदारी G20 के अध्यक्ष की होती है | इस शिखर सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी जाती है, इन अधिकारियो को शेरपा कहा जाता है |

शिखर सम्मेलन सूची

आतिथ्य आतिथ्य शहर तारीख
 संयुक्त राज्य अमेरिका वाशिंगटन डी सी 4–15 नवंबर 2008
 यूनाइटेड किंगडम लंडन 2 अप्रैल 2009
 संयुक्त राज्य अमेरिका पिट्सबर्ग 24-25 सितंबर 2009
 कनाडा टोरंटो 26–27 जून 2010
 दक्षिण कोरिया सियोल 11–12 नवंबर 2010
 फ्रांस कान 3-4 नवंबर 2011
 मैक्सिको सैन जोस डेल काबो, लॉस काबोस 18-19 जून 2012
 रूस सेंट पीटर्सबर्ग 5-6 सितंबर 2013
 ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन 15-16 नवंबर 2014
 तुर्की सेरिक, अंताल्या 15-16 नवंबर 2015
 चीन हांगझोऊ 4-5 सितंबर 2016
 जर्मनी हैम्बर्ग 7-8 जुलाई 2017
 अर्जेंटीना ब्यूनस आयर्स 30 नवंबर – 1 दिसंबर 2018
 जापान ओसाका 28–29 जून 2019
 सऊदी अरब रियाद 21–22 नवंबर 2020
 इटली बारी 2021 तारीख तय नहीं
 भारत नई दिल्ली 2022 तारीख तय नहीं

जी20 (G20) शिखर सम्मेलन का मुख्यालय 

जी 20 शिखर सम्मेलन के प्रमुख बीस ही देश है, इसका कोई मुख्यालय नहीं बनाया गया है, क्योंकि प्रतिवर्ष इसका आयोजन अलग – अलग देशों में होता है | इसमें अन्य देशों को भी अतिथि के रूप में बुलाया जाता है, जो इसकी बैठक में अपनी राय रखते है, और सबकी सहमति से निर्णय लिए जाते है |

संविधान की प्रस्तावना/उद्देशिका हिंदी में ( For All Competitive Exam)

YouTube के माध्यम से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें-Click Here

NATO क्या है NATO में कितने देश हैं-click here

NABARD नाबार्ड क्या है-click here
MB, GB, TB का फुल फॉर्म क्या होता है-click here
MRP का फुल फॉर्म क्या होता है-click here

कैसी लगी आपको ये G20 क्या है G20 के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में  की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

ये भी पढ़े 

आप ये भी पड़ सकते है

  • Kaun Kya Hai 2019 की पूरी लिस्ट – Click Here
  • भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची Click Here
  • भारत की प्रमुख नदियाँ और उनकी लम्बाई : उद्गम स्थल : सहायक नदी हिंदी मेंClick Here
  • विश्व के 10 सबसे बड़े बंदरगाहों की सूची हिंदी मेंClick Here
  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ हिंदी में जानिए– Click Here
  • भारत के महत्वपूर्ण दिन और तिथि की सूची हिंदी में– Click Here
  • प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाएं हिंदी में– Click Here
  • विश्व के प्रमुख देश एवं उनके सर्वोच्च सम्मानClick Here
  • भारत की प्रमुख नदी और उनके उद्गम स्थलClick Here
  • भारत के पुरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कितनी सैलरी मिलती है Click Here
  • ये विश्‍व की प्रमुख पर्वत श्रेणियां और उनकी ऊंचाई हिंदी में– Click Here
  • राजस्थान  प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गClick Here
  • राजस्थान : जनगणना 2011- हिंदी मेंClick Here

धन्यवाद——-

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!