राजस्थान – Kaun Kya Hai पूरी जानकारी हिंदी में

राजस्थान में नवीनतम कौन क्या है 2021 : राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने 17 दिसंबर 2018 को जयपुर में शपथ ली। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सचिन पायलट (Sachin Pilot) राज्य के उप मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 24 दिसंबर 2018 को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ, जिसमें 13 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी।

बता दें कि अशोक गहलोत वर्ष 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने और 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। वहीं, उप-मुख्यमंत्री बने पायलट फिलहाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। वह लोकसभा सदस्य और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह अपने जमाने में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राजेश पायलट के पुत्र हैं।
नवंबर 2020 तक की स्थिति के अनुसार राजस्थान मंत्रिमण्डल की सूची इस प्रकार है–

अशोक गहलोत (मुख्यमंत्री) – गृह, वित्त, कार्मिक, आबकारी, आयोजना, नीति आयोजना, सामान्य प्रशासन, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
सचिन पायलट (उप मुख्यमंत्री) – पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, विज्ञान एवं प्रौद्याेगिकी और सांख्यिकी विभाग

केबिनेट मंत्री

बीडी कल्ला – ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भूजल, कला-साहित्य-संस्कृति और पुरातत्व
प्रतापसिंह खाचरियावास – परिवहन और सैनिक कल्याण विभाग
शांति धारीवाल – स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय
रघु शर्मा – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, ईएसआई, सूचना एवं जनसंपर्क
परसादी लाल – उद्योग एवं राजकीय उपक्रम
मास्टर भंवरलाल – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आपदा प्रबंधन
लालचंद कटारिया – कृषि, पशुपालन और मत्स्य
प्रमोद जैन भाया – खान एवं गोपालन
विश्वेंद्र सिंह – पर्यटन एवं देवस्थान विभाग
हरीश चौधरी – राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास
रमेश चंद मीणा – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
उदयलाल आंजना – सहकारिता और इंदिरा गांधी नहर परियोजना
सालेह मोहम्मद – अल्पसंख्यक, वक्फ एवं जनअभियोग निराकरण

राज्य मंत्री

गोविंद सिंह डोटासरा – शिक्षा विभाग (प्राथमिक एवं माध्यमिक) (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन और देवस्थान 
 ममता भूपेश – महिला एवं बाल विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार), जनअभियोग निराकरण, अल्पसंख्यक मामले और वक्फ
 अर्जुन सिंह – बामनिया जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग और राजकीय उपक्रम
 भंवरसिंह भाटी – उच्च शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता
 सुखराम विश्नोई – वन विभाग (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग
 अशोक चांदना – युवा मामले एवं खेल विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग
 टीकाराम जूली – श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना
 भजनलाल जाटव – गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कृषि, पशुपालन और मत्स्य विभाग
 राजेंद्र सिंह यादव – आयोजना (जनशक्ति) विभाग (स्वतंत्र प्रभार), स्टेट मोटर गैराज विभाग (स्वतंत्र प्रभार) भाषा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और आपदा प्रबंधन एवं सहायता
 डॉ. सुभाष गर्ग – तकनीकी शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृत शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा, ईएसआई, सूचना एवं जनसंपर्क

आप ये भी पड़े

  • छत्तीसगढ़ – Kaun Kya Hai पूरी जानकारी – Click Here
  • बिहार में कौन क्या है – पूरी जानकारी हिंदी में – Click Here
  • मध्य प्रदेश – Kaun kya hai – Click Here
  • झारखण्ड – Kaun Kya hai पूरी जानकारी हिंदी मेंClick Here

कैसी लगी आपको ये राजस्थान – Kaun Kya Hai पूरी जानकारी हिंदी में की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!