12 अप्रैल 2018 : करंट अफेयर्स हिंदी PDF में

नमस्कार दोस्तों ,

Hello Friend’s एक बार फिर आप सभी का स्वागत है SarkariJobGuide के इस Study Material के सेक्शन में जहाँ आपकी अपनी Team यानि SarkariJobGuide की प्रतिदिन कोई न कोई ऐसे Study Material, NOTES लेकर आती है जो सीधे-सीधे आपकी आने वाली परीक्षाओ से सम्बन्धित होती है|

Image result for CURRENT AFFAIRS DAILY PDF IMAGE

आज हम चर्चा करेंगे 12 अप्रैल 2018 के करंट अफेयर, Current Affair of 12 April 2018 के  कुछ Important question की, जो आने वाले एग्जाम  जैसे UPSC, SSC , RAILWAY , BANK , IAS आदि सभी एग्जाम के लिए ये CURRENT AFFAIRS की पोस्ट बहुत ही उपयोगी होगी , आप इसे पढिये और इन सभी QUESTION के  ANSWER मैंने LAST में  EXPLANATION के साथ नीचे दिया है आप इसे जरुर पड़े बहुत ही मेहनत से मैंने इसे बनाया है और हा SHARE करने के लिए न भूले जिससे अगले को भी लाभ हो सके और हा अगर आप इसकी PDF DOWLOAD करना चाहते हैं तो निचे LINK दी गई है आप एक CLICK में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं

Image result for DAILY CURRENT AFFAIRS GK PDF IMAGE

 

QUESTIONS:-

1.  दिल्ली सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को उनकी पाठ्यपुस्तक पढ़ने एवं गणित के प्रश्नों को हल करने में सक्षम बनाने हेतु चलाए गये अभियान का क्या नाम है?
a.    मिशन बुनियाद
b.    मिशन स्कूल
c.    आरंभ अभियान
d.    संयोजना अभियान

2.  इसरो द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित किये गये नैविगेशन सेटेलाईट का क्या नाम है?
a.    जीएसआरआरएस-2जी
b.    एमएमपीएसएस-5एल
c.    ओपीएसआरएस-1क्यू
d.    आईआरएनएसएस-1आई

3.  हाल ही में किस स्थान पर अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में तीन भारतीयों को 517 साल की कैद की सजा सुनाई?
a.    जॉर्जिया
b.    इस्तांबुल
c.    दुबई
d.    इस्लामाबाद

4.  हाल ही में आरबीआई ने किस बैंक पर निर्देशों का पालन नहीं करने पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
a.    आईसीआईसीआई
b.    आईडीबीआई
c.    एक्सिस बैंक
d.    येस बैंक

5.  नीति आयोग द्वारा बनाए गये पूर्वोत्तर के लिए नीति फोरम में क्षेत्र के विकास हेतु कितने सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की गई?
a.    पांच सूत्रीय
b.    छह सूत्रीय
c.    सात सूत्रीय
d.    आठ सूत्रीय

6.  हाल ही में किस मुस्लिम बहुल देश के मंत्रिमंडल ने महिलाओं एवं पुरुषों के लिये समान वेतन कानून को मंजूरी प्रदान की ?
a.    पाकिस्तान
b.    यूएई
c.    कुवैत
d.    ईरान

7. किस महिला टीम की तेज़ गेंदबाज़ आन्या श्रबसोल क्रिकेट की मशहूर पत्रिका विज़डन के कवर पेज पर फीचर होने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं?
a. पाकिस्तान
b. इंग्लैंड
c. श्रीलंका
d. इनमें से कोई नहीं

8. बबीता फोगाट ने ऑस्ट्रेलिया में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 8वें दिन महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किलोग्राम स्पर्धा में कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं

9. भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने पुरुषों की कितने किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के जोहानस बोथा को हराकर लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता?
a. 74 किलोग्राम
b. 70 किलोग्राम
c. 54 किलोग्राम
d. 84 किलोग्राम

10. निम्न में से किस राज्य में जनजातीय कल्याण के लिए ‘क्वेस्ट’ पहल की शुरूआत की गयी है?
a. हरियाणा
b. उत्तर प्रदेश
c. कर्नाटक
d. महाराष्ट्र

11. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने निम्नलिखित में से किस शहर में प्रतिष्ठित आतंकवाद विरोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के रीजनल हब काम्प्लेक्स का उद्घाटन किया है?
a. दिल्ली
b. पटना
c. हैदराबाद
d. सूरत

12. भारत ने किस देश के साथ नाविकों के सामर्थ्य को मान्यता देने से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. नेपाल
b. चीन
c. पाकिस्तान
d. दक्षिण कोरिया

ANSWERS :-


उत्तर:
1. a. मिशन बुनियाद

विवरण: मिशन बुनियाद के माध्यम से दिल्ली सरकार ने तीन महीने के भीतर राज्य में तीसरी से नौवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने और सामान्य गणित की शिक्षा उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है

2. d. आईआरएनएसएस-1आई
विवरण: इसरो ने अपने अंतरिक्ष केन्द्र से पीएसएलवी-सी41 प्रक्षेपण यान द्वारा आईआरएनएसएस-1आई (IRNSS-1I) उपग्रह को सफलतापूर्वक उसकी कक्षा में स्थापित किया.

3. c. दुबई
विवरण: दुबई की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में तीन भारतीयों को 517 साल की कैद की सजा सुनाई है. यह मामला करोड़ों डॉलर के धोखाधड़ी मामले में हजारों निवेशकों को चूना लगाने से जुड़ा है. 

4. b. आईडीबीआई
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए आईडीबीआई बैंक पर तीन करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

5. a. पांच सूत्रीय
विवरण : पूर्वोत्तर के लिए नीति आयोग फोरम ने पांच सूत्रीय विकास मिशन तय किया जो एचआईआरए” (HIRA) पर आधारित होगी जिसका अर्थ है, हाइवेज़, इंटरनेटवेज़, रेलवेज़ और एयरवेज़.

6. b. यूएई
विवरण: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मंत्रिमंडल ने हाल ही में महिलाओं एवं पुरुषों के लिये समान वेतन कानून को मंजूरी प्रदान की.

7. b. इंग्लैंड
विवरण: इंग्लैंड महिला टीम की तेज़ गेंदबाज़ आन्या श्रबसोल क्रिकेट की मशहूर पत्रिका विज़डन के कवर पेज पर फीचर होने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.

8. a. रजत पदक
विवरण: बबीता फोगाट ने ऑस्ट्रेलिया में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 8वें दिन महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किलोग्राम स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया.  इससे पहले भी बबिता फोगट 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला कुश्ती में भारत के लिए रजत पदक जीत चुकी हैं.

9. a. 74 किलोग्राम
विवरण: भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने पुरुषों की 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के जोहानस बोथा को 80 सेकेंड में हराकर लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया.

10. d. महाराष्ट्र
विवरण: महाराष्ट्र सरकार ने 10 अप्रैल 2018 को विशेष विकास बजट आवंटन के आकलन और इसकी मात्रा निर्धारित करने और जनजातीय विकास पर इसके प्रभाव को देखने के लिए एक संस्था की स्थापना की.

11. c. हैदराबाद
विवरण: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद में इब्राहीमपत्तनम स्थित एनएसजी के 28 स्पेशल कंपोजिट ग्रुप (एससीजी) परिसर का उद्घाटन किया.

12. d. दक्षिण कोरिया
विवरण: भारत ने दक्षिण कोरिया के साथ एक दूसरे के नाविकों के सामर्थ्य को परस्पर मान्यता देने से संबंधित एक करार पर 10 अप्रैल 2018 को हस्ताक्षर किए.

करंट अफेयर्स एक पंक्ति में –

भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने पुरुषों की जितने किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के जोहानस बोथा को हराकर लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता-74 किलोग्राम

•    जिस राज्य में जनजातीय कल्याण के लिए ‘क्वेस्ट’ पहल की शुरूआत की गयी है- महाराष्ट्र

•    केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जिस शहर में प्रतिष्ठित आतंकवाद विरोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के रीजनल हब काम्प्लेक्स का उद्घाटन किया है- हैदराबाद

 भारत ने जिस देश के साथ नाविकों के सामर्थ्य को मान्यता देने से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं- दक्षिण कोरिया

•    दिल्ली सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को उनकी पाठ्यपुस्तक पढ़ने एवं गणित के प्रश्नों को हल करने में सक्षम बनाने हेतु चलाए गये अभियान का नाम – मिशन बुनियाद

•    इसरो द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित किये गये नैविगेशन सेटेलाईट का नाम – आईआरएनएसएस-1आई

•    वह स्थान जहां की अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में तीन भारतीयों को 517 साल की कैद की सजा सुनाई – दुबई

•    वह बैंक जिस पर आरबीआई ने निर्देशों का पालन नहीं करने पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया – आईडीबीआई

•    नीति आयोग द्वारा बनाए गये पूर्वोत्तर के लिए नीति फोरम में क्षेत्र के विकास हेतु जितने सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की गई- पांच सूत्रीय

•    वह मुस्लिम बहुल देश जिसके मंत्रिमंडल ने महिलाओं एवं पुरुषों के लिये समान वेतन कानून को मंजूरी प्रदान की – यूएई

•    जिस महिला टीम की तेज़ गेंदबाज़ आन्या श्रबसोल क्रिकेट की मशहूर पत्रिका विज़डन के कवर पेज पर फीचर होने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं- इंग्लैंड

•    बबीता फोगाट ने ऑस्ट्रेलिया में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 8वें दिन महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किलोग्राम स्पर्धा में जो पदक जीता- रजत पदक

 

टॉप हिन्दी करेंट अफ़ेयर्स, 12 अप्रैल 2018 के अंतर्गत आज के शीर्ष करेंट अफ़ेयर्स को शामिल किया गया है जिसमें मुख्य रूप से बैडमिंटन रैंकिंग और नीति आयोग शामिल है.

बैडमिंटन रैंकिंग: किदांबी श्रीकांत बने दुनिया के नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत 12 अप्रैल 2018 को वर्ल्ड बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) की रेंकिंग में पहले स्थान पर आ गए हैं. किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क के विक्टर एलेक्सन को पीछे छोड़ते हुए 76,895 पॉइंट्स के साथ विश्व नंबर एक की रेंकिंग हासिल की है. विश्व चैंपियन डेनमार्क के विक्टर एक्सलसन 75470 पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं. कोरिया के सोन वेन हू 74670 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं.

 

पूर्वोत्तर के लिए नीति आयोग फोरम ने पांच सूत्रीय विकास मिशन तय किया

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में 10 अप्रैल 2018 को ‘पूर्वोत्तर के लिए नीति फोरम’ की पहली बैठक हुई. बैठक में त्रिपुरा, नागालैण्ड और मेघालय के मुख्यमंत्रियों के अलावा नीति आयोग और केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. नीति फोरम शुरू करने का उद्देश्य नियमित गतिविधियों से अलग इस क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए नए विचार और दृष्टिकोण को देखना है. नीति फोरम की पहली बैठक में बागवानी, पर्यटन और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए पांच विकास मिशनों को रेखांकित किया गया.

सरो ने IRNSS-1I नैविगेशन उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 12 अप्रैल 2018 को अपने अंतरिक्ष केन्द्र से पीएसएलवी-सी41 प्रक्षेपण यान द्वारा आईआरएनएसएस-1आई (IRNSS-1I) उपग्रह को सफलतापूर्वक उसकी कक्षा में स्थापित किया. इस प्रक्षेपण से 32 घंटे पूर्व उलटी गिनती आरंभ की गई थी जिसके बाद तड़के करीब चार बजकर चार मिनट पर पीएसएलवी-सी41 प्रक्षेपण यान आईआरएनएसएस-1आई उपग्रह को लेकर अंतरिक्ष के लिये रवाना हुआ और कुछ देर बाद उपग्रह को उसकी पूर्वनिर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया.

 

यूएई ने महिलाओं और पुरुषों के लिए समान वेतन कानून का अनुमोदन किया

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मंत्रिमंडल ने हाल ही में महिलाओं एवं पुरुषों के लिये समान वेतन कानून को मंजूरी प्रदान की. यह नया कानून सुनिश्चित करेगा कि देश की सभी महिलाओं को पुरुषों की तुलना में समान वेतन हासिल हो. इसके तहत यूएई के विकास में पुरुषों और महिलाओं का समान योगदान सुनिश्चित किया जा सकेगा. सरकार का यह अनुमोदन सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित किये जाने तथा राष्ट्रीय विकास प्रक्रिया में उनकी भूमिका का समर्थन करने के उद्देश्य को दर्शाता है. यह कानून महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सशक्त करने में सहायता करेगा तथा उनके सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगा.

 

आईआईटी-दिल्ली में देश की पहली 5जी प्रयोगशाला स्थापित

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने अत्याधुनिक 5जी उपकरणों का निर्माण, अनुसंधान और मानक निर्धारित करने हेतु एक रेडियो (बिना तार की) प्रयोगशाला स्थापित की है. इस 5जी प्रयोगशाला का शुभारंभ 13 अप्रैल को होगा. भारत में यह अपने तरह की पहली प्रयोगशाला है. यह लैब आईआईटी के भारती स्कूल ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन टैक्नॉलजी एंड मैनेजमेंट में खोली जा रही है.

 

  • 12 अप्रैल 2018 की PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे- CLICK HERE
  • 11 अप्रैल 2018 की PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करेCLICK HERE

 

 

  • मेघालय राज्य का सामान्यज्ञान – Click Here  

 

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे 

 

कैसी लगी आपको ये 12 अप्रैल 2018 के करंट अफेयर, Current Affair of 12 April 2018  GK   की पोस्ट, हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और अगर आपको DAILY WISE CURRENT AFFAIRS के QUESTION या PDF चाहिए हो तो हमे कमेंट के माध्यम से जरुर बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

धन्यवाद —

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

2 Comments
  1. babulal patel says

    Good target

    1. Sarkari Job Guide says

      Babulal patel Ji Comment ke liye Dhyanwad

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!