75वां स्वतंत्रता दिवस भारतीय लोग 15 अगस्त को क्यों मनाते हैं ये देश भी मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस, इन देशों को भी इसी दिन मिली थी आजादी

नमस्कार दोस्तो ,

इस पोस्ट में हम आपको 75वां स्वतंत्रता दिवस भारतीय लोग 15 अगस्त को क्यों मनाते हैं ये देश भी मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस, इन देशों को भी इसी दिन मिली थी आजादी के बारे में जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक से लगभग एक या दो प्रश्न जरूर पूछे जाते है तो आप इसे जरूर पड़े अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे और आपकी तैयारी पूरी हो सके|

75वां स्वतंत्रता दिवस भारतीय लोग 15 अगस्त को क्यों मनाते हैं ये देश भी मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस, इन देशों को भी इसी दिन मिली थी आजादी


Independence Day 2021 : भारत में हर किसी को 15 अगस्त का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। इसी दिन 1947 में भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। भारत की इस आजादी में कई वीरों का अहम योगदान रहा है। इस साल भारत अपना 75वां स्वंतत्रता दिवस मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं। इस दिन को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है।

इस दिन भारत को 200 सालों के ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस वो दिन है जो हमें हमारे स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग को याद दिलाता है। भारत को मिली ये आजादी बहुत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इसके लिए देश के वीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी और काफी संघर्ष किया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सुखदेव, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक, चंद्र शेखर आजाद के बलिदान के कारण ही आज हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। भारत के साथ ही कुछ और देश भी 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। आइए जानते हैं भारत के अलावा किन देशों को 15 अगस्त के दिन आजादी मिली थी…

दक्षिण कोरिया

  • दक्षिण कोरिया को 15 अगस्त 1945 में जापान से आजादी मिली थी।

बहरीन

  • 15 अगस्त 1971 में बहरीन को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।

कांगो

  • 15 अगस्त 1960 में कांगों को फ्रांस से आजादी मिली थी।

लिकटेंस्टीन 

  •  15 अगस्त 1866 को लिकटेंस्टीन को जर्मनी से आजादी मिली थी।
  • Independence Day Speech 2021 : देश 15 अगस्त पर अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस ( Independence day ) मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमें ब्रिटिश शासन के 200 सालों के राज से आजादी मिली थी। यह दिन हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। हर वर्ष आजादी की सालगिरह पर स्कूलों, कॉलेजों, दफ्तरों आदि में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है जहां देशभक्ति के गीत बजाए जाते हैं और लोग भाषण देते हैं। कोरोना की वजह से अधिकांश जगहों पर यह कार्यक्रम ऑनलाइन होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक छोटा और आसान सा भाषण देकर लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं-
  • आज भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी। दोस्तों, आज सबसे पहले हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना चाहिए जिन्होंने इस देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। यह दिन हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय, रामप्रसाद बिस्मिल समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है।

    15 अगस्त के दिन हर साल भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित करते हैं। स्कूलों व सरकारी दफ्तरों आदि जगहों पर भी तिरंगा फहराया जाता है। राष्ट्रगान गाया जाता है। हर जगह देशभक्ति के गीत बजते सुनाई पड़ते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
    स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी तथा सभी सरकारी भवनों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ‘राष्ट्र के नाम संबोधन’ देते हैं।

  • देश को आजाद हुए कई दशक हो चुके हैं और इस दौरान देश हर मोर्चे पर दुनिया भर में अपना धाक जमा चुका है। साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्थिक, कृषि, शिक्षा, साहित्य, खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका है। परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। चंद्रयान 2 की सफलता इसका बड़ा प्रमाण है। विकास के हर क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ चुका है। दुनिया भारत की ओर देख रही है। हाल में भारत ने ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और रेसलर रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल दिलाया।

    साथियों यह भी सच है कि आजादी मिलने के इतने बरसों बाद भी आज भारत अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद, आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। हम सभी को एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। भारत को जब तक इस समस्याओं से बाहर नहीं निकालते तब तक स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा नहीं होगा। एक होकर प्रयास करने से श्रेष्ठ और विकसित भारत का निर्माण होगा।

    कैसी लगी आपको 75वां स्वतंत्रता दिवस भारतीय लोग 15 अगस्त को क्यों मनाते हैं ये देश भी मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस, इन देशों को भी इसी दिन मिली थी आजादी के बारे में यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे| आपके कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है |

    SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!