भारत के किस राज्य के विधायक की सैलरी कितनी होती है-हिंदी में

इस पोस्ट में हम आपको भारत के किस राज्य के विधायक की सैलरी कितनी होती है के बारे में जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक से लगभग एक या दो प्रश्न जरूर पूछे जाते है तो आप इसे जरूर पड़े अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे और आपकी तैयारी पूरी हो सके|

भारत के किस राज्य के विधायक की सैलरी कितनी होती है


भारत में 28 राज्य हैं। अब जम्मू और कश्मीर एक राज्य नहीं रह गया है। इसलिए विधान परिषदों की संख्या 6 हो गई है। नवंबर 2019 तक, कुल 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लगभग 4116 विधायक हैं। देश में उत्तर प्रदेश में विधायकों की संख्या सबसे ज्यादा (403) है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि भारत के किस प्रदेश के विधायक को सबसे अधिक सैलरी मिलती है?

क्या आप जानते हैं कि हर विधायक को विधायक फण्ड के अलावा हर महीने एक निश्चित सैलरी मिलती है?  यह सैलरी हर राज्य में अलग अलग है. भारत में सबसे अधिक सैलरी 2.5 लाख  रुपये प्रति माह तेलंगाना के विधायकों को मिलती है.
आइये इस लेख में जानते हैं कि भारत के हर राज्य के विधायकों को कितनी सैलरी मिलती है.

State

 
 
 

MLA salary and allowances

 

 1. तेलंगाना

 2.50 लाख

 2. दिल्ली

 2.10 लाख

 3. उत्तर प्रदेश

 1.87 लाख

 4. महाराष्ट्र

 1.70 लाख

 5. जम्मू & कश्मीर

 1.60 लाख

 6. उत्तराखंड

 1.60 लाख

 7. आन्ध्र प्रदेश

 1.30 लाख

 8. हिमाचल प्रदेश

 1.25 लाख

 9. राजस्थान

 1.25 लाख

 10. गोवा

 1.17 लाख

 11. हरियाणा

 1.15 लाख

 12. पंजाब

 1.14 लाख

 13. झारखण्ड

 1.11 लाख

 14. मध्य प्रदेश

 2.10 लाख

 15. छत्तीसगढ़

 1.10 लाख

 16. बिहार

 1.14 लाख

 17. पश्चिम बंगाल

 1.13 लाख

 18. तमिलनाडु

 1.05 लाख

 19. कर्नाटक

 98 हजार

 20. सिक्किम

 86.5 हजार

 21. केरल

 70  हजार

 22. गुजरात

 65 हजार

 23. ओडिशा

 62 हजार

 24. मेघालय

 59 हजार

 25. पुदुचेरी

 50 हजार

 26. अरुणाचल प्रदेश

 49 हजार

 27. मिजोरम

 47 हजार

 28. असम

 42  हजार

 29. मणिपुर

 37 हजार

 30. नागालैंड

 36 हजार

 31. त्रिपुरा

 34 हजार

विधायक को सैलरी के अलावा और क्या क्या सुविधाएँ मिलतीं हैं

आइये भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के एक विधायक को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हैं.
उत्तर प्रदेश में एक विधायक को विधायक निधि के रूप में 5 साल के अन्दर 7.5 करोड़ रुपये मिलते हैं. इसके अलावा विधायक को वेतन के रूप में 75 हजार रुपया महीना, 24 हजार रुपये डीजल खर्च के लिए, 6000 पर्सनल असिस्टेंट रखने के लिए, मोबाइल खर्च के लिए 6000 रुपये और इलाज खर्च के लिए 6000 रुपये मिलते हैं.सरकारी आवास में रहने, खाने पीने, अपने क्षेत्र में आने-जाने के लिए अलग से खर्च मिलता है. इन सभी को मिलाने पर विधायक को हर माह कुल 1.87 लाख रुपये मिलते हैं.

विधायक को यह अधिकार भी मिला होता है कि वह अपने क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए 5 साल में 200 हैण्डपम्प भी लगवा सकता है जबकि एक पम्प लगवाने का खर्च लगभग 50 हजार आता है. इसके अलावा विधायक के साथ रेलवे में सफ़र करने पर एक व्यक्ति फ्री में यात्रा कर सकता है.

रिटायरमेंट के बाद क्या फायदे मिलते हैं 

कार्यकाल ख़त्म होने के बाद विधायक को हर महीने 30 हजार रुपये पेंशन में रूप में मिलते हैं, 8000 रुपये डीजल खर्च के रूप में मिलने के साथ साथ जीवन भर मुफ्त रेलवे पास और मेडिकल सुविधा का लाभ मिलता है. यानिकी एक लाइन में कहें तो एक बार विधायक बनने के बाद पूरी लाइफ सुरक्षित हो जाती है.

यहाँ पर यह प्रश्न उठ सकता है कि इन राज्यों के विधायकों की सैलरी में इतना अंतर कैसे होता है. दरअसल विधायक को सैलरी सम्बंधित राज्य के खजाने से ही मिलती है. इस कारण जिन राज्यों के पास अधिक धन है वे अपने विधायकों को ज्यादा सैलरी देते हैं. पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में विधायकों को सबसे कम सैलरी मिलती है क्योंकि इन राज्यों के पास संसाधन कम मात्रा में हैं.
ज्ञातव्य है कि पिछले 7 सालों में विधायकों की औसत सैलरी में लगभग 125% की वृद्धि हो चुकी है. सैलरी में सबसे अधिक वृद्धि 450% दिल्ली के विधायकों और उसके बाद तेलंगाना के विधायकों की सैलरी में 170% की वृद्धि हुई है.
सांसदों की सैलरी विधायकों की औसत सैलरी की तुलना में 2 गुना ज्यादा है. सांसद को हर माह 2.91 लाख रुपये मिलते हैं इसमें 1.40 लाख रुपये की बेसिक सैलरी और 1.51 लाख रुपये का भत्ता शामिल होता है.


कैसी लगी आपको भारत के किस राज्य के विधायक की सैलरी कितनी होती है-हिंदी में के बारे में यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे| आपके कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है |

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!