उत्तराखंड राज्य से 300 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर Part – 3 (100 ques.)

Uttarakhand General Knowledge part-3 in Hindi-Hello Friend’s एक बार फिर आप सभी का स्वागत है SarkariJobGuide के इस NOTES के सेक्शन में जहाँ आपकी अपनी Team यानि SarkariJobGuide की प्रतिदिन कोई न कोई ऐसे NOTES लेकर आती है जो सीधे-सीधे आपकी आने वाली परीक्षाओ से सम्बन्धित होती है|

आज का हमारा विषय है- Uttarakhand General Knowledge part-3 in Hindi, उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान हिंदी में शुरू करने से पहले थोडा सा उत्तराखण्ड के बारे में जान लेते है

उत्‍तराखंंड को देवभूमि भी कहा जाता है उत्‍तराखंड को वर्ष 2000 से 2006 तक उत्‍तरांचल के नाम भी जाना जाता था बाद में जनवरी 2007 में इसका नाम बदल कर उत्‍तराखंड कर दिया गया, राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन 2000 में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं।

उत्तराखंड राज्य के सामान्य ज्ञान को 300 प्रश्नों  को 3 भागो में divide किया गया है जिसमे हर भाग में हमने 100 प्रश्न रखे है आप तीनो part जरुर पड़े |

उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान

151. उत्तराखंड से कॉमनवेल्थ एवं सैफ खेलों में सर्वाधिक पदक जितने वाले प्रथम व्यक्ति हैं? – जसपाल राणा

152. उत्तराखंड से प्रथम सौन्दर्य ख़िताब (मिस इंडिया अर्थ) प्राप्तकर्ता महिला है? – निहारिका सिंह (2005)

154. उत्तराखंड राज्य से पहली बार जेल जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी हैं? – मोहन सिंह मेहता

155. उत्तराखंड से जेल जाने वाली पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी कौन है? – बिशनीदेवी शाह

156. उत्तराखंड से भारत के प्रथम थलसेना अध्यक्ष कौन थे? – विपिनचंद्र जोशी (1993-94)

157. भारत और उत्तराखंड की पहली महिला मेजर जरनल कौन हैं? – माया टम्टा

158. उत्तराखंड से भारत के प्रथम नौसेना अध्यक्ष कौन थे? – देवेन्द्र कुमार जोशी (31 अगस्त 2012 – 26 फरवरी 2014)

159. एवरेस्ट पर चढ़ने वाले उत्तराखंड के प्रथम व्यक्ति कौन हैं? – हरीश चन्द्र रावत (29 मई1965)

160. उत्तराखण्ड राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी? – मार्ग्रेट अल्वा

161. उत्तराखंड राज्य के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे? – अशोक अभेन्द्र देसाई

162. उत्तराखंड राज्य आयोग की प्रथम महिला अध्यक्षा का नाम क्या है? – डॉ. श्रीमती संतोष चौहान

163. उत्तराखंड राज्य का कौन सा जिला सर्वाधिक राज्यों को स्पर्श करता है? – देहरादून

164. उत्तराखंड राज्य का वह कौन सा जिला है जिससे 2 देशों की सीमा स्पर्श होती है? – पिथौरागढ़ (नेपाल, तिब्बत)

165. उत्तराखंड के कितने जिले तिब्बत (चीन) की सीमा को स्पर्श करते हैं? – 3 (पिथौरागढ़, चमोली व उत्तरकाशी)

166. उत्तराखंड का कौन सा शहर ‘गढ़वाल का द्वार’ कहलाता है? – कोटद्वार (पौड़ी)

167. उत्तराखंड का कौन सा शहर ‘कुमाऊँ का द्वार’ कहलाता है? – काठगोदाम (नैनीताल)

168. उत्तराखंड राज्य के पूर्व में कौन से देश/राज्य की सीमा लगती है? – नेपाल

169. उत्तराखंड राज्य के पश्चिम में कौन से देश/राज्य की सीमा लगती है? – हिमांचल प्रदेश

170. उत्तराखंड राज्य के उत्तर में कौन से देश/राज्य की सीमा लगती है? – तिब्बत (चीन)

171. उत्तराखंड राज्य के दक्षिण में कौन से देश/राज्य की सीमा लगती है? – उत्तर प्रदेश

172. उत्तराखंड के कितने भाग पर वन आच्छादित क्षेत्र है? – 34,651 किमी. (64.79%)

173. उत्तराखंड राज्य के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग कुमाऊँ में आता है? – 39.33%

174. उत्तराखंड राज्य के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग गढ़वाल में आता है? – 60.67%

175. उत्तराखंड राज्य की सीमाएं कितने भारतीय राज्यों की सीमाओं को छूती हैं? – 2 (हिमांचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश)

176. उत्तराखंड राज्य के कितने जिले नेपाल देश की सीमा को स्पर्श करते हैं? – 3 (उधमसिंह नगर, चम्पावत व पिथौरागढ़)

177. टिहरी रियासत को किस राजा ने बसाया था? – सुदर्शन शाह

178. टिहरी रियासत की राजधानी टिहरी से हटाकर नरेन्द्र नगर कब लायी गई थी? – 1924

179. गोरखाओं ने कुमाऊँ पर कब अधिकार किया था? – 1790

180. गोरखाओं ने गढ़वाल पर कब अधिकार किया था? – 1803

181. उत्तराखंड के किस राजवंश को प्रथम ऐतिहासिक राजवंश माना जाता है? – कर्तिकेयपुर राजवंश

182. कर्तिकेयपुर राजवंश की स्थापना किसने की थी? – बसन्तदेव

183. बसन्तदेव के बाद कर्तिकेयपुर राजवंश पर किस राजवंश की सत्ता स्थापित हुई थी? – खर्परदेव वंश

184. खर्परदेव वंश के बाद किस राजवंश ने शासन किया था? – निबंर वंश

185. किस राजा ने समस्त उत्तराखंड को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया था? – इष्टगण ने

186. कर्तिकेयपुर राजाओ की राजभाषा क्या थी? – संस्कृत

187. चन्द वंश का अंतिम शासक कौन था? – महेंद्र चन्द

188. ‘नाककटी रानी’ के नाम से उत्तराखंड की किस महिला को जाना जाता है? – रानी कर्णावती

189. उत्तराखंड के किस व्यक्ति को ‘वृक्ष मानव’ के नाम से जाना जाता है? – विश्वेश्वर दत्त सकलानी

190. गढ़वाली चित्रकला के जन्मदाता के रूप में किसे जाना जाता है? – मोलाराम

191. उत्तराखंड के किस व्यक्ति को ‘लोकरत्न’ के नाम से जाना जाता है? – गौरी दत्त पांडे

192. उत्तराखंड के किस व्यक्ति को ‘गढ़केसरी’ के नाम से जाना जाता है? – अनुसूया प्रसाद बहुगुणा

193. उत्तराखंड के किस व्यक्ति को ‘उत्तराखंड का आजाद’ के नाम से जाना जाता है? – श्रीधर किमोठी

194. किसे ‘अल्मोड़ा की बेटी व पाकिस्तान की बहु’ के नाम से जाना जाता है? – आइरिन पन्त

195. किसे ‘टींचरी माई व ठगुली देवी’ के नाम से जाना जाता है? – दीपा देवी

196. उत्तराखंड के किस नगर को ‘उत्तर का वाराणसी’ कहा जाता है? – बागेश्वर

197. उत्तराखंड के किस नगर को ‘शिव की राजधानी, देवताओं का द्वार, कुम्भ नगरी व पूर्व का वेनिस’ कहा जाता है? – हरिद्वार

198. उत्तराखंड के किस नगर को ‘हर्बल गार्डन, मुनि की रेती, संतनगरी व संस्कृत नगरी’ कहा जाता है? – ऋषिकेश

199. उत्तराखंड की कौन सी झील 7 पर्वतों से घिरी हुई है? – लोकपाल (हेमकुण्ड), चमोली

200. उत्तराखंड का जौलजीवी मेला किस जनपद में आयोजित किया जाता है? – पिथौरागढ़

कैसी लगी आपको ये उत्तराखंड राज्य से 300 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर Part – 3 (100 ques.)की नयी पेशकश हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

धन्यवाद——-

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!