उत्तराखंड सरकार ने दिया युवाओ को नौकरी का तोहफा

खुशखबरीः नए साल में उत्तराखंड में आएगी बंपर भर्तियां, इन पदों पर कर सकेंगे आवेदन
Recruitment of government jobs in Uttarakhand
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उन लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। नए साल में उत्तराखंड में बंपर भर्तियां निकलने वाली है। जानिए किन-किन पदों पर कर सकेंगे युवा आवेदन…

नए साल में उत्तराखंड में समूह ‘ग’ श्रेणी के 787 रिक्त पदों पर भर्ती कराई जाएगी। इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञप्ति जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी के मुताबिक अप्रैल-2018 तक इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भर्ती की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि हर व्यक्ति को बराबर का अवसर मिलना चाहिए। इसी क्रम में कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं, जिससे स्व उद्यमिता को भी बल मिलेगा।  – 

इन पदों के लिए अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

पद                                             संख्या

ग्राम्य विकास अधिकारी –           236
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी – 132
स्नातक स्तर                                 53
आईटीआई विभाग में                     126
विधि स्नातक के                             50
सहायक लेखाकार                         190
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!