UPSSSC Forest Inspector Recruitment 2022 : यूपी वन दरोगा 701 भर्ती, अन्तिम तिथि बढ़ाई गई

UPSSSC Forest Inspector Recruitment 2022: इस पोस्ट में हम आपको UPSSSC Forest Inspector Recruitment 2022 इसकी पूरी जानकारी देंगे अगर आपको किसी भी टॉपिक नोट्स  या कोई भी सीलेबस  या कोई भी न्यूज की जानकारी या  पीडीऍफ़ चाहिये तो आप हमे Comment माध्यम से जरुर बताएं  हम आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करेंगे  उस  टॉपिक पर पोस्ट जरुर बनायेंगे  तो आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये | और  YouTube के माध्यम से पड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंग पर क्लिक कर सकते है |

UPSSSC Recruitment 2022 in Hindi: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के वन एवं वन्यजीव विभाग में वन दारोगा भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या 701 है।

UPSSSC Recruitment 2022 in Hindi  : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने वन दारोगा भर्ती परीक्षा (मुख्य) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे जिसकी लास्ट डेट बढ़ा दी है। राज्य के वन एवं वन्यजीव विभाग में वन दारोगा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अक्टूबर 2022 से 6 नवंबर 2022 तक किए जा सकते थे। लेकिन अब इच्छुक अभ्यर्थी वन दारोगा भर्ती के लिए आवेदन 13 नवंबर 2022 तक कर सकते हैं। यानी अभ्यर्थियों के पास यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट इंस्पेक्टर भर्ती में आवेदन करने के लिए एक सप्ताह का समय और है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर या आगे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC की ओर से सोमवार को जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती राज्य के वन एवं वन्यजीव विभाग में की जाएगी। कुल रिक्तियों की संख्या 701 है जिसमें अनारक्षित वर्ग के 288, एससी के 168, एसटी के 20 और ओबीसी के 163 पद हैं। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों के लिए 70 पद आरक्षित होंगे। वन दारोगा के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद वेतनमान 5200 – 20200 रुपए और ग्रेड पे 2800 रुपए होगा। वहीं 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के अनुसार 92200 – 92300 रुपए तक वेतन मिलेगा। आगे देखिए आवेदन की प्रमुख शर्तें-

आयु सीमा – 21 से 40 वर्ष।

आवेदन शुल्क – 0, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिश शुल्क -25 रुपए मात्र।

शैक्षिक योग्यता 

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, वानिकी या कृषि या वानकी व पर्यावरण विज्ञान में स्नातक उपाधि धारित करना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को प्रादेशक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की सेवा अवधि का अनुभव हो या एनसीसी का बी प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।

शारीरिक मापदंड – लंबाई- 163 सेमी (पुरुष) वहीं महिला के लिए 154 सेमी।
सीना – 84 सेमी (पुरुष) व महिला के लिए 79 सेमी। इसके साथ ही 5 सेमी का फुलाव जरूरी है।

आवेदन प्रक्रिया 

UPSSSC वन दारोगा भर्ती में पीईटी 2021 पास अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है अभ्यर्थी भर्ती विज्ञापन में दिए आवेदन योगयता को ध्यान से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर पीईटी 2021 के स्कोर के साथ अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

Important Links Area

3.   Apply Now                                                                                                                       Click Here

4.  सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें                                                    Telegram Channel

5.   आधिकारिक वेबसाइट लिंक                                                                                                विजिट करें

कैसी लगी आपको UPSSSC Forest Inspector Recruitment 2022 की पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!