UPSC IAS Syllabus की पूरी जानकारी हिंदी में

UPSC IAS Syllabus– IAS बनने का हर भारतीय का सपना होता है, लेकिन सफलता मिलती है कुछ मुट्ठी भर लोगो अगर आप भी उन चंद लोगो में शामिल होना चाहते है, एक IAS आफिसर बन कर देश की सेवा करना चाहते है, तो आपको सबसे पहला कदम UPSC IAS Syllabus को जानने का होना चाहिए, आज की इस Post में हम आप सभी छात्र मित्रो को आई.ए.एस सिलेबस के बारे में ही बतायेगे तो शुरू से अंत तक इस UPSC IAS Syllabus Post को ध्यान से पढ़े|

सबसे पहले जानते है, की इस UPSC IAS परीक्षा का आयोजन कैसे होता है? यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 2 चरणों में आयोजित की जाती है|

  • प्रारंभिक परीक्षा(Prelims Exam)
  • मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
UPSC IAS Syllabus

संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा का सिलेबस – प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा

आज हम लोग संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक (prelims)और मुख्य परीक्षा (mains) के सिलेबस (syllabus) को हम हिंदी (hindi) में जानेंगे.

UPSC IAS Syllabus Pre Exam Full Detail’s

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस-सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है जिसमें सामान्य अध्ययन पेपर (general knowledge paper) प्रथम और सामान्य अध्ययन पेपर द्वीतीय के दो अनिवार्य पेपर होते हैं. यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। ध्यान रखें, प्रीलिम्स (prelims) केवल एक छंटनी परीक्षा है, इसके अंक पूरी परीक्षा के ओवर आल अंकों में नहीं जोड़े जाते.

आयोग (UPSC) ने प्रीलिम्स (prelims) के सामान्य अध्ययन Paper II (जो बोल-चाल के भाषा में CSATकहलाने लगा है) में 33% minimum qualifying marks निर्धारित किया है. इसका यह अर्थ यह हुआ कि इसके अंक प्रीलिम्स (prelims) के पूर्णांक में नहीं जोड़े जायेंगे. प्रीलिम्स परीक्षा (prelims exam) के कुल अंकों में केवल पेपर 1 के अंक ही जोड़े जायेंगे.

यदि आप पहले पेपर के मूल्याङ्कन के आधार पर उस साल के कट-ऑफ मार्क्स को पार कर जाते हैं तो सिविल सर्विसेज मेंस परीक्षा (civil services mains exam) में आपका प्रवेश होगा. पर शर्त यही है कि पेपर २ में कम से कम 200का 33% (66 अंक) जरुर लाना होगा नहीं तो मेंस परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा.

(UPSC IAS Syllabus for Paper I – (200 marks) Duration: Two hours (Counted for the merit rank in the Prelims)

प्रीलिम्स पेपर 1 का पाठ्यक्रम – (200 अंक) अवधि: दो घंटे 

• राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वर्तमान घटनाएं (Current events of national and international importance)
• भारत और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास (History of India and Indian National Movement)
• भारतीय और वैश्विक भूगोल – भारत और दुनिया का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल (Indian and World Geography – Physical, Social, Economic Geography of India and the World)
• भारतीय राजनीति और शासन – संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकारों के मुद्दे आदि (Indian Polity and Governance – Constitution, Political System, Panchayati Raj, Public Policy, Rights Issues, etc.)
• आर्थिक और सामाजिक विकास, सतत टिकने वाला विकास (Sustainable Development), गरीबी, समावेशन( Inclusion), जनसांख्यिकी (Demographics) , सामाजिक क्षेत्र की पहलें (Social Sector initiatives)आदि
• पर्यावरण पारिस्थितिकी (Environmental Ecology), जैव विविधता (Bio-diversity) और जलवायु परिवर्तन (Climate Change) पर सामान्य/ज्वलंत मुद्दे
• सामान्य विज्ञान (General Science)

UPSC IAS Syllabus for Paper II- (200 marks) Duration: Two hours (Not counted for the merit rank in Prelims but a qualifying Paper; just need 33% marks)

प्रीलिम्स पेपर 2 का पाठ्यक्रम – (200 अंक) अवधि: दो घंटे (यह एक क्वालीफाइंग पेपर होगा जिसमें 33% अंक की जरूरत है) 

• बोधगम्यता (Comprehension)
• पारस्परिक कौशल—संचार कौशल (Interpersonal skills including communication skills) सहित
• तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक क्षमता (Logical reasoning and analytical ability)
• निर्णय लेने और समस्या को विश्लेषण की क्षमता (Logical reasoning and analytical ability)
• सामान्य मानसिक योग्यता (General mental ability)
• बेसिक संख्यात्मक योग्यता, संख्याएँ और उनमें आपसी-संबंध (numbers and their relations, orders of magnitude, आदि) (दसवीं कक्षा के स्तर का), डेटा इंटरप्रिटेशन Data interpretation (चार्ट, ग्राफ, टेबल, डेटा पर्याप्तता (data sufficiency) आदि – दसवीं कक्षा के स्तर का)।

UPSC IAS Syllabus Mains Exam Full Detail’s

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का सिलेबस-संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में एक उम्मीदवार का रैंक केवल मुख्य और साक्षात्कार (interview) परीक्षा के टोटल मार्क्स पर निर्भर करता है। साक्षात्कार के कुल मार्क्स 275 हैं, जबकि मुख्य परीक्षा के 1750.

लिखित परीक्षा (मुख्य) mains exam में कुल नौ पेपर होंगे. लेकिन उनमें से केवल 7 पेपर के मार्क्स अंतिम मेरिट रैंकिंग के लिए जोड़े जाएगें। बाकी दो सिर्फ क्वालीफाइंग पेपर होंगे.

क्वालीफाइंग पेपर – पेपर ए और पेपर बी (Qualifying Papers – Not counted for final ranking)

पेपर – ए – भारतीय भाषा – सिलेबस Indian Language – Syllabus

भारतीय भाषाओं में से एक भाषा, जो संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है, उसे पेपर – ए के लिए उम्मीदवार द्वारा चयनित किया जाना है। यह पत्र अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम के रहने वाले उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य नहीं होगा। इस पेपर का पूर्णांक 300 है. इस पेपर में क्वालीफाइंग मार्क्स 90 है यानी 30%.
1. Comprehension of given passages (बोधगम्यता)
2. Precis Writing (संक्षिप्त लेखन)
3. Usage and Vocabulary (शब्द प्रयोग व शब्द भण्डार)
4. Short Essay (संक्षिप्त लेख)
5. Translation from English to the Indian language and vice‐versa (अंग्रेजी से भारतीय भाषा तथा भारतीय भाषा से अंग्रेजी में)

पेपर – बी- अंग्रेजी भाषा – सिलेबस English Language – Syllabus

इस पेपर का पूर्णांक 300 है. इस पेपर में क्वालीफाइंग मार्क्स 75 है यानी 25%.
प्रश्नों का पैटर्न मोटे तौर पर निम्नानुसार होगा (The pattern of questions would be broadly as follows) :‐
1. Comprehension of given passages (बोधगम्यता)
2. Precis Writing (संक्षिप्त लेखन)
3. Usage and Vocabulary (शब्द प्रयोग व शब्द भण्डार)
4. Short Essay (संक्षिप्त लेख)

Indian Languages and Scripts Allowed by UPSC for Civil Services Exam

The candidates shall use the following scripts as shown in the respective languages below. (उम्मीदवार निम्नलिखित भाषाओं के लिए नीचे निर्धारित लिपियाँ ही प्रयोग में ला सकते हैं):—
          Language                                                            Script

  1. Assamese                             Assamese
  2. Bengali                                  Bengali
  3. Gujarati                                 Gujarati
  4. Hindi                                     Devanagari
  5. Kannada                                Kannada
  6. Kashmiri                                Persian
  7. Konkani                                 Devanagari
  8. Malayalam                            Malayalam
  9. Manipuri                               Bengali
  10. Marathi                                 Devanagari
  11. Nepali                                   Devanagari
  12. Oriya                                     Oriya
  13. Punjabi                                 Gurumukhi
  14. Sanskrit                                 Devanagari
  15. Sindhi                                   Devanagari or Arabic
  16. Tamil                                    Tamil
  17. Telugu                                  Telugu
  18. Urdu                                     Persian
  19. Bodo                                    Devanagari
  20. Dogri                                     Devanagari
  21. Maithilli                                 Devanagari
  22. Santhali                                 Devanagari or Olchiki

Note: For Santhali language, question paper will be printed in Devanagari script(संथाली भाषा के लिए, प्रश्न-पत्र देवनागरी लिपि में प्रिंट किया जाएगा); but candidates will be free to answer either in Devanagari script or in Olchiki (मगर परीक्षार्थी देवनागरी या ओलचिकी भाषा में लिखने के लिए स्वतंत्र हैं).

Note: Paper A will not be compulsory for candidates hailing from the following states— (नीचे दिए गए राज्यों के लिए पेपर –A अनिवार्य नहीं हैं)—-
Arunachal Pradesh, Manipur, Meghalaya, Mizoram, Nagaland, and Sikkim.

योग्यता रैंकिंग (merit ranking) वाले पेपर्स (Papers to be counted for merit ranking)

1. पेपर 1 निबंध – 250 मार्क्स
2. पेपर २ सामान्य अध्ययन I – 250 मार्क्स (भारतीय विरासत और संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल) (Indian Heritage and Culture, History, and Geography of the World and Society).
3. पेपर ३ सामान्य अध्ययन II – 250 मार्क्स (गवर्नेंस, संविधान, राजनीति, सामाजिक न्याय और अंतरराष्ट्रीय संबंध) (Governance, Constitution, Polity, Social Justice and International relations).
4. पेपर ४ सामान्य अध्ययन III – 250 मार्क्स (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन) (Technology, Economic Development, Bio‐diversity, Environment, Security and Disaster Management)
5. पेपर ५ सामान्य अध्ययन IV – 250 मार्क्स (नैतिकता, ईमानदारी और एप्टीट्यूड) (Ethics, Integrity and Aptitude)
6. पेपर ६ वैकल्पिक विषय – पेपर 1- 250 मार्क्स
7. पेपर ७ वैकल्पिक विषय – पेपर 2- 250 मार्क्स

UPSC Mains Syllabus for Optional Subjects

ऐच्छिक विषयों के पाठ्यक्रम (Note: UPSC ने हाल में ही अपनी ऑफिसियल वेबसाइट को पूरी तरह से बदल दिया है. 

1. इतिहास – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
2. भूगोल – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
3. अर्थशास्त्र – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
4. समाजशास्त्र – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
5. लोक प्रशासन- सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
6. दर्शनशास्त्र – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
7. मनोविज्ञान- सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
8. राजनीति विज्ञान- सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
9. कृषि – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
10. पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
11. नृविज्ञान – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
12. वनस्पति विज्ञान – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
13. रसायन विज्ञान – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
14. सिविल इंजीनियरिंग – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
15. वाणिज्य – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
16. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
17. भूविज्ञान – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
18. कानून – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
19. गणित – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
20. प्रबंधन – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
21. मैकेनिकल इंजीनियरिंग – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
22. चिकित्सा विज्ञान – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
23. भौतिकी – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
24. सांख्यिकी – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
25. जंतु विज्ञान – सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 
26. निम्नलिखित में से किसी एक का साहित्य languagesAssamese , Bengali , Bodo , Dogri , Gujarati , Hindi ,Kannada , Kashmiri , Konkani , Maithili , Malayalam , Manipuri , Marathi , Nepali , Oriya , Punjabi , Sanskrit , Santhali , Sindhi , Tamil , Telugu , Urdu and English .

upsc_mains_syllabus

लिखित परीक्षा: 1750 मार्क्स
व्यक्तित्व परीक्षण (Interview): 275 मार्क्स
सम्पूर्ण योग: 2025 मार्क्स

कैसी लगी आपको ये UPSC IAS Syllabus, UPSC आईएएस परीक्षा पाठ्यक्रम की पोस्टहमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

धन्यवाद——-

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र कोशिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिकSarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर
You might also like

Your email address will not be published.

2 Comments
  1. Hindi News says

    I like this website so much it’s really awesome.I have also gone through your other posts too and they are also
    very much appreciate able and I’m just waiting for your next update to come as I like all your posts.
    Hindi News

  2. mausam says

    very nice sir thanku….

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!