UPPSC APS News : पद खाली, भर्ती के इंतजार मे बीत रहा सातवाँ साल, 2016 से लटका एपीएस के रिक्त पदों का अधियाचन

UPPSC APS News: इस पोस्ट में हम आपको UPPSC APS News इसकी पूरी जानकारी देंगे अगर आपको किसी भी टॉपिक नोट्स  या कोई भी सीलेबस  या कोई भी न्यूज की जानकारी या  पीडीऍफ़ चाहिये तो आप हमे Comment माध्यम से जरुर बताएं  हम आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करेंगे  उस  टॉपिक पर पोस्ट जरुर बनायेंगे  तो आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये | और  YouTube के माध्यम से पड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंग पर क्लिक कर सकते है |

केवल APS ही नहीं, LT – Grade शिक्षक और प्रवक्ता के पद के भी हजारों पर खाली होने के बावजूद नई भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया जा रहा। आयोग को वर्ष 2016 में एपीएस के तकरीबन ढाई सौ पदों का अधियाचन मिला था। रिक्त पदों की संख्या बढ़कर अब 300 से अधिक हो चुकी है।

यह सातवां साल है, जो पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती के इंतजार में बीतने जा रहा है। अपर निजी सचिव (एपीएस) के तीन सौ से अधिक रिक्त पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के पास पड़ा हुआ है, लेकिन आयोग ने इसका विज्ञापन जारी नहीं किया।

केवल APS ही नहीं, LT Grade शिक्षक और प्रवक्ता के पद के भी हजारों पर खाली होने के बावजूद नई भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया जा रहा। आयोग को वर्ष 2016 में एपीएस के तकरीबन ढाई सौ पदों का अधियाचन मिला था। रिक्त पदों की संख्या बढ़कर अब 300 से अधिक हो चुकी है। इनमें तकरीबन 271 पद सचिवालय में हैं और बाकी के पद राजस्व परिषद एवं यूपीपीएससी में हैं।

APS Bharti Exam -2013 को आयोग निरस्त कर चुका है और पुनर्परीक्षा कराने का निर्णय लिया है, लेकिन पुनर्परीक्षा की कोई तिथि घोषित नहीं की गई। ऐसे में एपीएस के पदों पर नौ साल से कोई भर्ती नहीं हुई है। एपीसीएस-2013 में शामिल हुए अभ्यर्थी उमेश चंद पांडेय नई भर्ती के इंतजार में ओवरएज हो चुके हैं और एपीएस-2013 की कई चरणों की परीक्षा में सफल होने के बाद अब वह भी निरस्त हो चुकी है।

रमेश और उनके जैसे तमाम अभ्यर्थियों के लिए भविष्य के रास्ते बंद हो चुके हैं। ऐसे अभ्यर्थी अब मांग कर रहे हैं कि एपीएस की नई भर्ती जब भी शुरू की जाए, उसमें ओवरएज अभ्यर्थियों को भी मौका दिया जाए। दूसरी ओर, आयोग के पास साल भर से एलटी ग्रेड शिक्षक के हजारों रिक्त पदों का अधियाचन भी पड़ा हुआ है। रिक्त पदों की संख्या बढ़कर अब पांच हजार से अधिक हो गई है।

वहीं, GIC प्रवक्ता के भी तकरीबन चार सौ रिक्त पदों का अधियाचन आयोग में पड़ा हुआ है। आयोग की ओर से इन पदों पर भर्ती का नया विज्ञापन जारी नहीं किया जा रहा। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान और तमाम अभ्यर्थियों ने आयोग में कई बार ज्ञापन दिया। हर बार विज्ञापन शीघ्र जारी करने का आश्वासन मिला। साल बीत रहा है, लेकिन अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म नहीं हुआ।

नियमावली में संशोधन, अर्हता का पेच

APS की सेवा नियमावली में संशोधन होना है। शासन स्तर से संशोधन के बाद आयोग एपीएस भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। अभ्यर्थी नौकरी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन शासन स्तर से वर्षों बाद भी नियमावली में संशोधन नहीं किया जा सका। वहीं, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में समकक्ष अर्हता का विवाद है, जिस पर शासन को स्थिति स्पष्ट करनी है। शासन ने इस पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की और भर्ती अब तक फंसी हुई है।

Important Links Area

4.  सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें                                                    Telegram Channel
5.   आधिकारिक वेबसाइट लिंक                                                                                                विजिट करें

कैसी लगी आपको UPPSC APS News की पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!