SSC GD Exam 2023: Most Important Questions In Gk: Part-7 SSC जीडी परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

SSC GD Exam 2023: इस पोस्ट में हम आपको उत्तर प्रदेश SSC GD Exam 2023: के बारे में जानकारी देंगे ! अगर आपको किसी भी टॉपिक नोट्स  चाहिए या कोई भी सीलेबस  या कोई भी जानकारी या  पीडीऍफ़ चाहिये तो आप हमे Comment मध्ययम से जरुर बताएं  हम आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करेंगे  उस  टॉपिक पर पोस्ट जरुर बनायेंगे  तो आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये | और YouTube के माध्यम से पड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंग पर क्लिक कर सकते है

प्रश्न. दिए गए वाक्य में काले अंश को प्रतिस्थापित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें। स्कूल में व्याकरण की विद्या दी जाती है-

  • ज्ञान
  • शिक्षा
  • बुद्धि
  • दीक्षा

उत्तर: 2

प्रश्न. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है’ चुनें। महापुरुषों के (1)/ उपदेशों को अपने (2)/ जीवन में प्रयोग करो (3)/ कोई त्रुटि नहीं है (4)

  • 4
  • 2
  • 3
  • 1

उत्तर: 2

प्रश्न. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है’ चुनें। कोयल की (1)/ कू कू सुनकर (2)/ मेरी नींद खुल गयी। (3) / कोई त्रुटि नहीं है (4)

  • 3
  • 4
  • 1
  • 2

उत्तर: 4

प्रश्न. दिए गए वाक्य में काले खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।

उसकी आपबीती सुनकर मैं द्रविभूत हो गया।

  • किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
  • आपबीती सुनकर मैं द्रवीभूत हो गया।
  • आपबीति सुनकर में द्रवीभुत हो गया।
  • आपबिती सुनकर मैं द्रविभित हो गया।

उत्तर: 2

प्रश्न. दिए गए वाक्य में काले खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।
आजकल अफवाहों पर हरेक कोई विश्वास कर डालता है।

  • हर कोई विश्वास कर डालता है।
  • हर कोई विश्वास कर लेता है।
  • किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
  • हरेक विश्वास कर डालता है।

उत्तर: 2

प्रश्न. दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन करें।

घोड़ा

  • हय
  • हरिवाहन
  • वारिज
  • गय

उत्तर: 1

प्रश्न. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है’ चुनें। वहाँ बहुत से पशु और पक्षी (1)/ उड़ते और चरते हुए (2)/ दिखाई दिए। (3) / कोई त्रुटि नहीं है (4)

  • 3
  • 4
  • 2
  • 1

उत्तर: 3

प्रश्न. दिए गए वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द दीजिए।
जिसे तरने या पार जाने की इच्छा हो

  • निरामिष
  • तस्कर
  • मुमूर्षु
  • तितीर्षु

उत्तर: 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है ?

  • अनिष्ठ
  • अनीष्ट
  • अनिष्ट
  • अनीष्ठ

उत्तर: 3

प्रश्न. दिए गए शब्द के विलोम का चयन कीजिए।

न्यून

  • अधिकतम
  • अधिक
  • अत्यंत
  • बृहत

उत्तर: 2

प्रश्न. ‘आंखें चार होना’ मुहावरे का सही अर्थ क्या है?

  • घूरना
  • आकर्षित होना
  • लज्जित होना
  • आमने-सामने होना

उत्तर: 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है?

  • नीरीह
  • नीरिह
  • निरिह
  • निरीह

उत्तर: 4

प्रश्न. ‘अनुरक्ति’ का विलोम शब्द क्या होगा?

  • विरक्ति
  • शक्ति
  • आसक्ति
  • भक्ति

उत्तर: 1

प्रश्न. दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए।
जो ईश्वर में विश्वास रखता हो

  • वास्तविक
  • सात्विक
  • नास्तिक
  • आस्तिक

उत्तर: 4

प्रश्न. ‘जिसके हाथ में चक्र है’ इस वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द का चयन कीजिए।

  • चंद्रशेखर
  • चक्रपाणि
  • चक्रधर
  • चंद्रचूड़

उत्तर: 2

प्रश्न. रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए।

……..अपनी-अपनी सेनाएँ लेकर आए।

  • राजा
  • नेता
  • अध्यापक
  • राजे

उत्तर: 1

प्रश्न. दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन करें।

लक्ष्मी

  • शैलसुता
  • ब्राह्मी
  • कालिका
  • पद्मा

उत्तर: 4

प्रश्न. ‘खून सफेद हो जाना’ मुहावरे का सही अर्थ क्या है?

  • आश्चर्यचकित होना
  • अत्याचार करना
  • घृणा करना
  • दया न रह जाना

उत्तर: 4

प्रश्न. रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए।
भारत …. देश है।

  • सापेक्ष
  • धर्मनिरपेक्ष
  • अपक्ष
  • असहिष्णु

उत्तर: 2

प्रश्न. दिए गए गद्यांश में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें। प्रत्येक प्रश्न संख्या के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

जिज्ञासा मनुष्य की (1)………. प्रवृत्ति है और आनंद प्राप्ति उसकी स्वाभाविक (2)……….। घोर-से-घोर (3)………..मनुष्य में भी ये दोनों प्रवृत्तियाँ स्वाभाविक और जन्म-जात हैं। उनका संतोषजनक
(4)……….. न होने पर मनुष्य में एक ओर तो ( 5 )……… होती है और दूसरी और भय, निराशा और अवसाद।

प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (1) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-

  • औपचारिक
  • अस्वाभाविक
  • अनऔपचारिक
  • स्वाभाविक

उत्तर: 4

प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (2) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-

  • कामना
  • अवृत्ति
  • निवृत्ति
  • जिज्ञासा

उत्तर: 1

प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (3) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-

  • आर्थिक
  • राजनीतिक
  • सामाजिक
  • भौतिकवादी

उत्तर: 4

प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (4) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-

  • शमन
  • निवारण
  • गमन
  • उद्वेलन

उत्तर: 1

प्रश्न. गद्यांश के रिक्त स्थान (5) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा-

  • आस्था
  • सुआवस्था
  • अनास्था
  • दुरावस्थ

उत्तर: 3

प्रश्न. रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

मैंने ……. में सोचा कि ऐसा क्यों होता है।

  • मन
  • अन्तःकरण
  • आत्मा
  • चित्त

उत्तर : ?

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!