PM Yojana: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, नए साल पर मिलेगा 1500 रुपए, आइए जाने

PM Yojana: इस पोस्ट में हम आपको PM Yojana: के बारे में जानकारी देंगे ! अगर आपको किसी भी टॉपिक नोट्स  चाहिए या कोई भी सीलेबस  या कोई भी जानकारी या  पीडीऍफ़ चाहिये तो आप हमे Comment मध्ययम से जरुर बताएं  हम आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करेंगे  उस  टॉपिक पर पोस्ट जरुर बनायेंगे  तो आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये | और YouTube के माध्यम से पड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंग पर क्लिक कर सकते है

केंद्र सरकार की ओर से देश के किसानों सहित सभी वर्गों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक राशन कार्ड योजना भी है। इस योजना के तहत सरकार गरीबों को फ्री राशन दे रही है। वहीं राशन कार्ड पर रसोई गैस पर सब्सिडी भी दी जाती है। केंद्र के साथ ही राज्य सरकारें भी अपने-अपने स्तर पर राशन कार्ड धारकों (Ration card holders) को लाभ पहुंचा रहीं हैं। इसी कड़ी में तमिलनाडु सरकार ने राज्य के राशनकार्ड धारकों को 1000-1000 रुपए उनके खाते में देने का ऐलान किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमिलनाडु सरकार ने राज्य के लोगों के खाते में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर करने का ऐलान किया है। दरअसल तमिलनाडु में हर साल पोंगल पर्व के मौके पर गरीब व जरूरतमंदों को कुछ राशि दी जाती है। इसी के साथ ही उपहार के तौर पर चीनी, चावल आदि राशन का सामान भी वितरित किया जाता है ताकि राज्य का हर व्यक्ति पोंगल पर्व को खुशी के साथ मना सके।

राशन कार्ड धारकों को कैसे मिलेगा 1000 रुपए

तमिलनाडु में प्रति वर्ष पोंगल पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार पर राज्य सरकार प्रदेशवासियों को उपहार स्वरूप कुछ न कुछ देती है। इस बार राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों के खाते में 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने जनवरी माह में मनाए जाने वाले पोंगल पर्व के मौके पर राशन कार्ड धारकों को 1,000-1,000 रुपए उनके खाते में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए है। इस तरह तमिलनाडु के प्रत्येक राशन कार्ड धारक के खाते में 1000 रुपए दिए जाएंगे। खबरों के मुताबिक तमिलनाडु के सीएम स्टालिन दो जनवरी को पोंगल उपहार योजना शुरू करेंगे। इसके बाद किसानों के खाते में ये पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। प्रदेश में पोंगल का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दौरान राज्य के राशन कार्ड धारकों के खाते में 1000-1000 रुपए की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

खबरों में बताया जा रहा है कि प्रदेश के सभी राशनकार्ड धारकों के खाते में 1000-1000 रुपए भेजने के अलावा राज्य सरकार की ओर से उन्हें उपहार स्वरूप चावल भी वितरित किए जाएंगे। इस योजना का लाभ श्रीलंका पुनर्वास शिविरों में रह रहे परिवारों को भी मिल सकेगा।

कितने किसानों को होगा पोंगल उपहार योजना का लाभ

तमिलनाडु सरकार की ओर से चलाई जा रही पोंगल उपहार योजना(Pongal Gift Scheme) का लाभ प्रदेश के करीब 2.19 करोड़ राशन कार्ड धारकों को दिया जाएगा। इस योजना पर राज्य सरकार की ओर से करीब 2356.67 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

पोंगल उपहार योजना के तहत कब-कब क्या मिला

तमिलनाडु में पोंगल पर्व पर उपहार बांटने की परंपरा है। इसके तहत राज्य सरकार प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को उपहार देती है।

  • राज्य सरकार की ओर से साल 2015 में प्रदेश के लोगों को उपहार में बैग दिए गए थे।
  • वहीं, साल 2019 में 1000 रुपए की नकद राशि वितरित की गई थी।
  • 2020 में इस राशि को बढ़ा दिया गया और लोगों को 2500 रुपए वितरित किए गए।
  • इसी प्रकार 2021 में 2500 रुपए की राशि लोगों के खातों में ट्रांसफर की गई।
  • अब नए साल 2023 में पोंगल पर्व के उपलक्ष्य पर राज्य सरकार लोगों के खाते में 1000-1000 रुपए की राशि देने जा रही है।

अब राशन कार्ड धारकों को 2023 तक मिलता रहेगा फ्री में राशन

केंद्र सरकार की वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना (One Nation-One Ration Card Scheme) के तहत देश के प्रत्येक राशनकार्ड धारक को 2023 के दिसंबर माह तक फ्री में राशन दिया जाएगा। यह पिछले दिनों फैसला केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। सरकार के इस फैसले से नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके तहत लोगों को दिसंबर 2023 तक फ्री अनाज वितरित किया जाएगा। बता दें कि पहले राशन कार्ड पर क्रमश: एक रुपए, 2 रुपए, तीन रुपए किलो के हिसाब से सरकार अनाज देती थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह से फ्री कर दिया गया है। अब राशनकार्ड धारक को एक भी पैसा खर्च किए बिना बिलकुल मुफ्त में अनाज दिया जाएगा। इस फ्री राशन योजना पर केंद्र सरकार की ओर हर साल दो लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। फ्री राशन के तहत वर्तमान में सरकार राशन कार्ड धारकों को हर माह प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम अनाज देती है। अंत्योदय अन्न योजना के तहत आने वाले परिवारों को हर माह 35 किलोग्राम अनाज दिया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से ये योजना अप्रैल 2020 में शुरू की गई थी। इस योजना को कोविड काल में गरीबों की मदद के लिए शुरू किया गया था।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों कुबोटा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!