मोदी मंत्रिमंडल मोदी मंत्रिमंडल Updated list 2021, यहां देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट हिंदी में

मोदी मंत्रिमडल 2021 (Modi Cabinet 2021) : प्रधानमंत्री मोदी के नए 2021 मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुआई वाली केंद्र की एनडीए सरकार ने बुधवार 7 JUL 2021को मंत्रमिंडल का विस्तार किया। पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का यह पहला फेरबदल और विस्तार है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी की टीम में शामिल किए गए नए मंत्रियों के साथ प्रमोट किए गए 7 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। कुल 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है, इसकी पूरी सूची यहां नीचे दी गयी है : ( Download india mantrimandal list in hindi 2021 ।

पीएम मोदी के अलावा अब केंद्रीय कैबिनेट में 77 मंत्री हैं। विस्तार से पहले कैबिनेट के कुल सदस्यों की संख्या 53 थी। इनमें से 12 की छुट्टी कर दी गई और इस तरह कुल 41 सदस्य बचे। कैबिनेट फेरबदल में 7 को प्रोन्नति दी गई है तो 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति ने कुल 43 सदस्यों को शपथ दिलाई है। 

सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इन के बाद सात बार के सांसद वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योदिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जदयू नेता और बिहार से राज्यसभा सदस्य आर सी पी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।  

ओडिशा से राज्यसभा सदस्य और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीयजे कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बिहार के हाजीपुर से लोकसभा सदस्य पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। किरण रिजिजू, आर. के. सिंह, हरदीप सिंह पुरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया। हरदीप सिंह पुरी इससे पहले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। इनके अलावा वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को भी प्रमोट किया गया है। मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी. किशन रेड्डी को भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। किशन रेड्डी इससे पहले गृह राज्य मंत्री थे।

इनके अलावा, एसपी सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा कारंदलाजे, भानू प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, कौशल किशोर, बीएल वर्मा, अजय भट्ट, अजय कुमार, चौहान देवूसिंह, भगवंत खूबा, भारती पवार, पंकज चौधरी, शांतनु ठाकुर, मुंजपारा महेंद्रभाई, एल मुरुगन, निशीत प्रमाणिक, ए नारायणस्वामी, कपिल पाटिल, राजकुमार रंजन सिंह, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत कराड, बिश्वेसर टुडू और जॉन बारला भी पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं।

जिन मंत्रियों ने बुधवार को शपथ ली उनमें डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, किरेन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप पुरी, मनसुख मनडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर और अनुप्रिया पटेल ही ऐसे मंत्री हैं जो पहले भी केंद्रीय मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।

No.
1 नारायण राणे
2 सर्बानंद सोनोवाल
3 डॉ. वीरेंद्र कुमार
4 ज्योतिरादित्य सिंधिया
5 रामचंद्र प्रसाद सिंह
6 अश्विनी वैष्णव
7 पशुपति कुमार पारस
8 किरेन रिजिजू (प्रमोट)
9 राज कुमार सिंह (प्रमोट)
10 हरदीप सिंह पुरी (प्रमोट)
11 मनसुख मांडविया (प्रमोट)
12 भूपेंद्र यादव
13 पुरुषोत्तम रूपाला (प्रमोट)
14 जी किशन रेड्डी (प्रमोट)
15 अनुराग सिंह ठाकुर (प्रमोट)

ये बने राज्य मंत्री
 

No. नाम
16 पंकज चौधरी
17 अनुप्रिया पटेल
18 एस पी एस बघेल
19 राजीव चंद्रशेखर
20 शोभा करंदलाजे
21 भानुप्रताप सिंह वर्मा
22 दर्शन विक्रम जरदोश
23 मीनाक्षी लेखी
24 अन्नपूर्णा देवी 
25 ए. नारायणस्वामी 
26 कौशल किशोर 
27 अजय भट्ट
28 बी एल वर्मा 
29 अजय कुमार
30 चौहान देवुसिंह
31 भगवंत खुबा
32 कपिल मोरेश्वर पाटिल
33 प्रतिमा भौमिक
34 सुभाष सरकार
35 भागवत कृष्णराव कराड
36 राजकुमार रंजन सिंह
37 भारती पवार
38 बिश्वेश्वर टुडू 
39 शांतनु ठाकुर
40 एल मुरुगन 
41 मुंजापारा महेंद्रभाई
42 जॉन बार्ला
43 निसिथ प्रमाणिक
अजय भट्ट को रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद

कैलाश चौधरी को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अजय भट्ट को रक्षा मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, भगवंत खुबा को नवीन एवं नवीनीकृत ऊर्जा मंत्रालय और केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद सौंपा गया है।

अन्नपूर्णा देवी शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

अन्नपूर्णा देवी को शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, ए नारायणस्वामी को सामाज्य न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद दिया गया है। अजय कुमार को गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। देव सिंह चौहान को संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

मीनाक्षी लेखी को विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद

दर्शना विक्रम जरदोश को कपड़ा मंत्रालय और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मीनाक्षी लेखी को विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद सौंपा गया है।

एसपी बघेल कानून एवं न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री

सत्यपाल सिंह बघेल को कानून एवं न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भानु प्रताप सिंह वर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

राजीव चंद्रशेखर कौशल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

राजीव चंद्रशेखर को कौशल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, शोभा करांदलाजे को कृषि मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा दिया गया है।

जी किशन रेड्डी को ये जिम्मेदारियां

जी किशन रेड्डी को संस्कृति मंत्रालय के साथ पर्यटन मंत्रालय और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

भूपेंद्र यादव को श्रम और पर्यावरण मंत्रालय

भूपेंद्र यादव को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

पशुपति पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

लोजपा नेता पशुपति कुमार पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय दिया गया है। वहीं, किरण रिजिजू को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय भी मिला है। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय

शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास मंत्रालय को जोड़ दिया गया है। यह जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान को दी गई है। इससे पहले प्रधान के पास पेट्रोलियम मंत्रालय था।

अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

अनुराग सिंह ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही वह युवा एवं खेल मंत्रालय भी देखेंगे।

अश्विनी वैष्णव नए रेल मंत्री

पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय, टेक्सटाइल मंत्रालय और उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय दिया गया है। वहीं, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय और आईटी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पहले रेल मंत्रालय गोयल के पास था।

पुरी को शहरी विकास और मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय

हरदीप सिंह पुरी को शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ जोड़ दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय और केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय को जोड़ा गया है। इसका प्रभार मनसुख मांडविया को दिया गया है।

शाह को सहकारिता मंत्रालय का भी जिम्मा

अमित शाह को केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ सहकारिता मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। वहीं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पास रखा है।

सोनोवाल का चुना जाना गर्व की बात: सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लंबे समय के बाद हमें असम से कैबिनेट मंत्री मिला है और यह खुशी तब दोगुनी हो जाती है जब चुना गया व्यक्ति सर्बानंद सोनोवाल जैसा अनुभवी हो। केंद्रीय कैबिनेट में उत्तर-पूर्व के व्यक्ति का होना गर्व की बात है। हमारे पार अरुणाचल प्रदेश से किरण रिजिजू भी हैं।

जो जिम्मेदारी दी गई है वह निभाऊंगी: शोभा करांदलाजे

भाजपा सांसद शोभा करांदलाजे ने केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद कहा कि यह कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है क्योंकि मैंने मेरी पार्टी के लिए 30 साल काम किया है। मुझे एक जिम्मेदारी दी गई है और मैं काम करूंगी। 

हिमंत बिस्व सरमा ने दी सोनोवाल को बधाई

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोनोवाल को कैबिनेट में शामिल किए जाने पर बधाई दी है।

केंद्रीय कैबिनेट में जगह पाना सम्मान की बात: आरसीपी सिंह

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद कहा कि यह किसी भी नेता के लिए बड़े सम्मान की बात है। मैंने कई जिम्मेदारियां निभाई हैं, हम इसे भी पूरा करेंगे। केंद्र और राज्य, दोनों जगह सरकार आसानी से चलेगी। 

जनता के लिए काम करना जारी रखेंगे: अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी 2014 से एनडीए के साथ गठबंधन में है। मैंने राज्य स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर काम किया है लेकिन जो पोर्टफोलियो प्रधानमंत्री तय करेंगे, मैं उसके अनुसार काम करूंगी। अपना दल जनता के हित के लिए काम करना जारी रखेगा। 

मीनाक्षी लेखी ने दिया मोदी, शाह और नड्डा को धन्यवाद

मीनाक्षी लेखी ने राज्य मंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझमें भरोसा किया और मुझे यह अवसर दिया। मुझे जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी।

जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाऊंगा: रिजिजू

किरण रिजिजू ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से मुझे जनता की सेवा करने के लिए यह सेवा दी गई है। मुझे जो दायित्व दिया जाएगा उसे पूरी निष्ठा से पूरा करने का मैं पूरा प्रयास करूंगा।

अमित शाह ने दी नए मंत्रियों को बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल पूर्ण निष्ठा और समर्पण से सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सर्वश्रे

ये हैं मोदी सरकार के 28 नए राज्य मंत्री

एल मुरुगन, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, नीतीश प्रमाणिक, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, भगवत कृष्णकाव कराद, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, शोभा करंदलाजे, महेंद्रभाई मुंजापारा, अजय कुमार, देव सिंह चौहान, भगवंत खुबा, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, सुभाष सरकार, जॉन बर्ला।

मोदी सरकार के ये नए 15 कैबिनेट मंत्री

नारायण तनु राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पशुपति पारस, जी किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रूपाला, अनुराग सिंह ठाकुर, अश्विनी वैष्णव।

जारी है शपथ ग्रहण कार्यक्रम

गुजरात के सुरेंद्रनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद मुंजापारा महेंद्रभाई, बंगाल से सांसद जॉन बार्ला, तमिलनाडु के एल मुरुगन और बंगाल से सांसद नीशीत प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। बता दें कि ये तीनों पहली बार सांसद बने हैं।

भारती प्रवीण, विश्वेश्वर टुटू और शांतनु ठाकुर ने शपथ ली

महाराष्ट्र के डिंडोरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद भारती प्रवीण पवार, ओडिशा के मयूरभंज से सांसद विश्वेश्वर टुडू और बंगाल के बनगांव से लोकसभा सांसद शांतनु ठाकुर ने शपथ ग्रहण कर ली है। 

सुभाष सरकार, राजकुमार रंजन ने ली शपथ

केंद्रीय मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी है। बंगाल के बांकुरा से सांसद सुभाष सरकार, महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद भागवत कराड़ और मणिपुर से सांसद राजकुमार रंजन सिंह मंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री के पद की शपथ ली। 

त्रिपुरा से सांसद प्रतिमा भौमिक ने ली शपथ

कर्नाटक के बीदर से सांसद भगवंत खुबा, महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल मोरेश्वर पाटील और त्रिपुरा से सांसद प्रतिमा भौमिक ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है।

आप ये भी पड़ सकते है 

  • Kaun Kya Hai 2021 की पूरी लिस्ट – Click Here
  • भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची- Click Here
  • छत्तीसगढ़ – Kaun Kya Hai पूरी जानकारी – Click Here
  • बिहार में कौन क्या है – पूरी जानकारी हिंदी में – Click Here

कैसी लगी आपको ये मोदी मंत्रिमंडल मोदी मंत्रिमंडल Updated list 2021, यहां देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट हिंदी में नयी पेशकश हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

धन्यवाद——-

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!