प्रमुख युद्ध अभ्यास 2022 Updated List | Yudh Abhyas 2022 | Military Exercises in Hindi

प्रमुख युद्ध अभ्यास 2022 Updated List: इस पोस्ट में हम आपको प्रमुख युद्ध अभ्यास 2022 Updated List इसकी पूरी जानकारी देंगे और आप इसे आसानी से Download भी कर पाएंगे और अपनी तैयारी को और मजबूत बना पाएंगे अगर आपको किसी भी टॉपिक नोट्स या कोई भी सीलेबस या कोई भी न्यूज की जानकारी या पीडीऍफ़ चाहिये तो आप हमे Comment माध्यम से जरुर बताएं हम आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करेंगे उस टॉपिक पर पोस्ट जरुर बनायेंगे तो आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये | और YouTube के माध्यम से पड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंग पर क्लिक कर सकते है |
YouTube के माध्यम से पड़े :- Click Here
इस पोस्ट में भारत और उसके सहयोगी देशों के बीच में आयोजित सभी प्रमुख युद्ध अभ्यास की जानकारी दी गई है | सामान्य ज्ञान का यह टॉपिक सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण है और यहां पर पूरी जानकारी दी गई हैं |
सर्वप्रथम यहां पर संक्षिप्त में पूरी सूची दी गई है और उसके बाद प्रमुख देशों के युद्धाभ्यास ओं की विस्तार से जानकारी दी गई हैं |
आप इस पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद शेयर जरूर करें |
युद्ध अभ्यास क्या है ?
युद्ध अभ्यास किन्ही 2 देशों की सेनाओं के बीच में आपसी तालमेल को और सहयोग को बढ़ाने के लिए तथा विभिन्न तकनीक को साझा करने के लिए मित्र देशों के साथ आयोजित होता हैं, जिनमें उन दोनों देशों या जितने भी देश शामिल हो कि सेना ने हिस्सा लेती हैं और एक साथ में असली युद्ध की तरह युद्धाभ्यास करती हैं |
Military Exercises Of India 2022 List | प्रमुख युद्धाभ्यास की सूची हिन्दी मे |
क्र.सं. | युद्ध अभ्यास | देश | नवीनतम संस्करण |
---|---|---|---|
1. | टाइगर ट्रंफ युद्धाभ्यास | भारत और अमेरिका | पिछली बार आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और काकीनाडा में आयोजित हुआ था | |
2. | वज्र प्रहार | भारत और अमेरिका | 2022 में बकलोह, हिमाचल प्रदेश |
3. | युद्ध अभ्यास 2022 | भारत और अमेरिका | अक्टूबर 2022 में उत्तराखंड के औली में |
4. | सूर्य किरण युद्धाभ्यास | भारत और नेपाल | सितंबर 2021 में 15th संस्करण पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) |
5. | गरुड़ | भारत और फ्रांस | 2020 में हिंडन वायु सेना स्टेशन (गाजियाबाद) |
6. | वरुण | भारत और फ्रांस | मार्च-अप्रैल 2022 में अरब सागर में हुआ | |
7. | शक्ति | भारत और फ्रांस | नवंबर 2021 में फ्रेज़स, फ़्रांस में हुआ था | |
8. | इंद्रधनुष | भारत और ब्रिटेन | 2020 में हिंडन वायु सेना स्टेशन (गाजियाबाद) |
9. | अजय वारियर | भारत और ब्रिटेन | अक्टूबर 2021 में 6th संस्करण उत्तराखंड के चौबटिया में हुआ | |
10. | कोकण युद्धाभ्यास | भारत और ब्रिटेन | 2021 में इंग्लिश चैनल (ब्रिटेन) |
11. | सम्प्रीति युद्धाभ्यास | भारत और बांग्लादेश | जून 2022 में जशोर सैन्य स्टेशन (बांग्लादेश) |
12. | बोंगोसागर | भारत और बांग्लादेश | मई 2022 में पोर्ट मोंगला, बांग्लादेश में हुआ | |
13. | इंद्र युद्ध अभ्यास | भारत और रूस | अगस्त 2021 में वोल्गोग्राद (रूस) |
14. | धर्म गार्जियन | भारत और जापान | मार्च 2022 में बेलगावी (कर्नाटक) |
15. | सेन्यू मैत्री | भारत और जापान | 2019 में पनागर (पश्चिम बंगाल) |
16. | JIMEX युद्धाभ्यास | भारत और जापान | सितंबर 2022 में बंगाल की खाड़ी |
17. | मालाबार युद्धाभ्यास | भारत – अमेरिका – जापान – ऑस्ट्रेलिया | अक्टूबर 2021 में बंगाल की खाड़ी |
18. | मैत्री युद्धाभ्यास | भारत और थाईलैंड | 2019 में उमरोई (मेघालय) |
19. | दोस्ती युद्धाभ्यास | भारत, मालदीव और श्रीलंका | 15th नवंबर 2021 में मालदीव |
20. | समुद्र शक्ति | भारत और इंडोनेशिया | 3rd सितंबर 2021 में जकार्ता (इंडोनेशिया) |
21. | एक्युवीर्यन | भारत और मालदीव | 11th दिसंबर 2021 कढधू द्वीप, मालदीव |
22. | नोमेडिक एलिफेंट | भारत और मंगोलिया | 2021 में बकलोह, हिमाचल प्रदेश |
23. | हैंड इन हैंड | भारत और चीन | 2019 में उमरोई, मेघालय |
24. | डस्टलिक युद्धाभ्यास | भारत और उज़्बेकिस्तान | मार्च, 2022 में यांगियारिक, उज्बेकिस्तान में आयोजित हुआ | |
25. | खंजर युद्धाभ्यास | भारत और किर्गिस्तान | 9वा संस्करण मार्च-अप्रैल 2022 में बकलोह, हिमाचल प्रदेश में हुआ |
26. | SLINEX | भारत और श्रीलंका | 9वा संस्करण, मार्च 2022 में विशाखापट्टनम में |
27. | SIMBEX | भारत और सिंगापुर | सितंबर 2021 में दक्षिण चीन सागर, सिंगापुर |
28. | SITMEX | भारत, सिंगापुर और थाईलैंड | 3rd नवंबर 2021 में अंडमान सागर (थाईलैंड) |
29. | AUSINDEX | भारत और ऑस्ट्रेलिया | 4th सितंबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया में |
30. | KAZIND | भारत और कजाकिस्तान | 5th सितंबर 2021 में कजाकिस्तान में |
31. | IMBEX | भारत और म्यांमार | 2019 में भारत में |
32. | 9th LAMITIYE-2022 | भारत और सेशेल्स | मार्च, 2022 में सेशेल्स में आयोजित हुआ | |
33. | बर्सामा शील्ड | ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और ब्रिटेन | मलेशिया ने मेजबानी की | |
34. | IMEX-22 | भारतीय नौसेना | मानवीय सहायता और आपदा राहत के उद्देश्य से मार्च 2022 में गोवा (अरब सागर) में पहला संस्करण हुआ | |
35. | बालिकतन 2022 | अमेरिका और फिलीपींस | अप्रैल 2022 में ताइवान के पास फिलीपींस क्षेत्र में हुआ | |
36. | डिफेंडर यूरोप 2022 | NATO देश | – |
37. | स्विफ्ट रिस्पांस 2022 | NATO देश | पोलैंड सहित 8 बाल्कन देश में हुआ | |
38. | BALTOPS 22 अभ्यास | NATO देश | BALTOPS वार्षिक नौसैनिक अभ्यास जो 1972 में शुरू हुआ | |
39. | Khaan Quest 2022 | बहुराष्ट्रीय अभ्यास | भारत ने 16 अन्य देशों के साथ मंगोलिया ने हिस्सा लिया | |
40. | पिच ब्लैक | बहुराष्ट्रीय अभ्यास | 1983 से प्रत्येक 2 वर्ष बाद ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित किया जाता है | 2022 में भारत ने भी हिस्सा लिया | |
41. | मिलन 2022 | भारतीय नौसेना | 46 देशों द्वारा विशाखापट्टनम में हुआ | |
42. | काकाडू युद्धाभ्यास | बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास | ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित INS सतपुड़ा हुआ शामिल | |
प्रमुख देशों के साथ युद्धाभ्यास | Yudh Abhyas 2022
भारत और अमेरिका के बीच प्रमुख युद्ध अभ्यास
टाइगर ट्रंफ
- भारत और अमेरिका की थल सेना के बीच में यह युद्धाभ्यास होता है |
- 2019 में यह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और काकीनाडा में आयोजित हुआ था |
वज्र प्रहार
- भारत और अमेरिका की थल सेना के बीच में होने वाला युद्धाभ्यास है |
- वज्र प्रहार का 13वा संस्करण अगस्त 2022 में हिमाचल प्रदेश के बकलोह में हुआ |
युद्ध अभ्यास 2022
- भारत और अमेरिका की थल सेना के बीच में आयोजित होता है |
- पिछला संस्करण अक्टूबर 2021 में अमेरिका के अलास्का में हुआ था।
- अक्टूबर 2022 में उत्तराखंड के औली में आयोजित होगा |
भारत और फ्रांस के बीच प्रमुख युद्ध अभ्यास
गरुड़ युद्धाभ्यास
- गरुड़ युद्ध अभ्यास (Garuda Exercise) भारत और फ्रांस की वायु सेना के बीच में आयोजित किया जाता है |
- 2020 में यह युद्धाभ्यास फ्रांस में हुआ |
वरुण युद्धाभ्यास
- भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच में आयोजित किए जाने वाले युद्धाभ्यास को वरुण युद्धाभ्यास कहते हैं |
- वरुण युद्धाभ्यास (Varuna Exercise) का 20 वा संस्करण भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच में मार्च-अप्रैल 2022 में अरब सागर में आयोजित हुआ था |
- यह युद्धाभ्यास 1993 में शुरू हुआ और 2001 से वरुण के नाम से जाना जाता है |
शक्ति युद्धाभ्यास
- शक्ति युद्ध अभ्यास (Shakti Exercise) भारत और थल सेना भारत और फ्रांस की थल सेना के बीच में आयोजित हुआ जाने वाला वार्षिक युद्धाभ्यास हैं |
- नवंबर 2021 में इसका छठा संस्करण फ्रेज़स, फ़्रांस में हुआ था |
इनके अलावा जनवरी 2021 में भारत और फ्रांस के बीच में जोधपुर में डेजर्ट नाइट अभ्यास हुआ था |
भारत और रूस के बीच प्रमुख युद्ध अभ्यास
भारत और रूस के बीच में तीन प्रमुख युद्धाभ्यास होते हैं –
इंद्र युद्धाभ्यास
- यह युद्धाभ्यास भारत और उसकी थल सेना के बीच में होता है |
- 2021 में इंद्रा युद्ध अभ्यास (Indra Yudhabhyas) भारत और रूस की सेना के बीच में रूस के वॉल्गोग्राड में अगस्त 2021 में आयोजित हुआ था |
इंद्रा युद्धाभ्यास
- यह भारत और रूस की नौसेना के बीच में आयोजित होता है |
- पिछली बार यह बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ था |
अविंद्रा/ एविन्द्र युद्धाभ्यास
- भारत और रूस की वायु सेना के बीच में यह युद्धाभ्यास होता है |
भारत और ब्रिटेन के बीच प्रमुख युद्ध अभ्यास
इंद्रधनुष युद्धाभ्यास
- भारत और ब्रिटेन की वायु सेना के बीच में आयोजित होता है |
- 2020 में यह युद्धाभ्यास गाजियाबाद में हिंडन वायु सेना स्टेशन में हुआ था |
अजय वारियन
- भारत और ब्रिटेन की थल सेना के बीच में यह युद्धाभ्यास आयोजित होता है, इसे अजय वारियन युद्धाभ्यास कहते हैं, पिछली बार यूनाइटेड किंगडम में हुआ था |
कोकण युद्धाभ्यास
- भारत और ब्रिटेन की नौसेना के बीच में होने वाला युद्धाभ्यास, जो पिछली बार यूनाइटेड किंगडम में आयोजित हुआ था |
भारत और बांग्लादेश के बीच प्रमुख युद्ध अभ्यास
भारत और बांग्लादेश के बीच में दो प्रमुख युद्धाभ्यास आयोजित होते हैं |
संप्रति युद्धाभ्यास
- यह युद्धाभ्यास भारत और बांग्लादेश की थल सेना के बीच में आयोजित होता है |
- जून 2022 में जशोर सैन्य स्टेशन, बांग्लादेश में आयोजित हुआ |
बोंगो सागर युद्धाभ्यास
- भारतीय नौसेना और बांग्लादेश की नौसेना के बीच में होने वाला वार्षिक युद्धाभ्यास हैं, जो 2019 में शुरू हुआ |
- मई 2022 में इसका तीसरा संस्करण पोर्ट मोंगला, बांग्लादेश में आयोजित हुआ था |
भारत और जापान के बीच प्रमुख युद्ध अभ्यास
भारत और जापान के बीच में प्रमुख युद्ध अभ्यास-
धर्म गार्जियन
- यह युद्धाभ्यास 2018 से भारत और जापान के थल सेना के बीच में होता है |
- मार्च 2022 में यह युद्धाभ्यास कर्नाटक के बेलगामी में हुआ |
सेन्यू मैत्री युद्ध अभ्यास
- भारत और जापान की वायु सेना के बीच में आयोजित होने वाला यह युद्धाभ्यास 2019 में पश्चिम बंगाल के पनागर में आयोजित हुआ था |
जीमैक्स युद्ध अभ्यास
- भारत और जापान की नौसेना के बीच में होता है |
- JIMEX Exercise का 6वा संस्करण सितंबर 2022 में बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ |
अन्य प्रमुख युद्ध अभ्यास
मालाबार युद्धाभ्यास
- यह युद्धाभ्यास भारत, अमेरिका और जापान की नौसेना के बीच में आयोजित होता है |
- 2020 में इस युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलिया पहली बार शामिल हुआ |
- अगस्त 2021 में मालाबार युद्धाभ्यास अमेरिका के प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप गुआम में आयोजित हुआ |
- अक्टूबर 2021 में यह युद्धाभ्यास अलग-अलग चरणों में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में हुआ |
युद्ध अभ्यास महत्वपूर्ण प्रश्न
-
भारत और मंगोलिया के बीच कौन सा युद्ध अभ्यास होता है ?
भारत और मंगोलिया के बीच में नोमेडिक एलिफेंट होता है | यह युद्धाभ्यास 2021 में बकलोह, हिमाचल प्रदेश आयोजित हुआ |
-
मालाबार युद्ध अभ्यास किन देशों के बीच होता है ?
मालाबार युद्धाभ्यास को QUAD देशों के बीच में होता है, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका शामिल है | इसका पिछला संस्करण बंगाल की खाड़ी में हुआ था |
-
सूर्य किरण युद्धाभ्यास किन देशों के बीच में होता है ?
सूर्य किरण युद्धाभ्यास भारत और नेपाल के बीच में आयोजित होने वाला वार्षिक युद्धाभ्यास हैं |
-
भारत और बांग्लादेश के बीच में कौन सा युद्धाभ्यास हैं ?
भारत और बांग्लादेश के बीच में संप्रति युद्धाभ्यास और बोंगो सागर युद्धाभ्यास आयोजित होता है |
-
युद्ध अभ्यास किस देश के साथ हुआ ?
युद्ध अभ्यास (Exercise Yudh Abhyas) भारत और अमेरिका के बीच में आयोजित होने वाले वार्षिक अभ्यास हैं | अक्टूबर 2022 में यह उत्तराखंड के औली में आयोजित होगा |
कैसी लगी आपको ये प्रमुख युद्ध अभ्यास 2022 Updated List | Yudh Abhyas 2022 | Military Exercises in Hindi की पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|
SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर
Comments are closed.