मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ व प्रश्नोत्तर

नदियाँ [Rivers] :– विश्व में सबसे अधिक नदियाँ भारत में ही प्रवाहित होती हैं | भारत देश के मध्यप्रदेश राज्य में सर्वाधिक लगभग 207 नदियाँ प्रवाहित होती है , मध्यप्रदेश को इसीलिए नदियों का ‘मायका’ कहा जाता है| मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ में नर्मदा ,चम्बल ,सोन,बेतवा,ताप्ती, क्षिप्रा,तवा ,कालीसिंध एवम जिनकी अनेक सहायक Nadiya भी हैं| MP की नदियों की प्रकृति प्रायद्वीपीय (वर्षा आधारित) प्रकार की है| Mdhyapradesh ki Pamukh Nadiya की जानकारी इस पोस्ट में विस्तारपूर्वक बताई गई है |
मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ [MP Rivers Gk]
नर्मदा नदी :-
* यह भारत की 5 वी सबसे बड़ी नदी है|
* मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी नदी है|
* नर्मदा नदी का उद्गम अनूपपुर जिले के अमरकंटक चोटी से हुआ_है
* इसे प्रदेश की ‘जीवन रेखा’ भी कहा जाता है |
* नर्मदा को रामायण में ‘रेवा’ कहॉ गया है|
* इसके अलावा इसे अन्य नाम सोमोदेवी,मैकल सुता,नामोदोस के नाम से भी जाना जाता है|
* नर्मदा की कुल लम्बाई 1312 किमी है जो मध्य प्रदेश ,महाराष्ट्र और गुजरात के अंतर्गत आता है जिसमे मध्य प्रदेश में कुल लम्बाई 1070 किमी_है |
नर्मदा की सहायक नदियाँ :-
* नर्मदा की कुल 41 सहायक nadiya हैं | जिसमें प्रमुख निम्न है :-हिरन,बनास,चन्द्रकेशर,कानर,बरना, तिन्दोली,तवा,शक्कर,मान हथिनी आदि |
चम्बल नदी :-
* इस नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की महू तहशील की जानापाव पहाड़ी से हुआ है और यह उत्तर प्रदेश_के इटावा के पास यमुना नदी में मिल जाती है |
* नदी की कुल लम्बाई 965 किलोमीटर है |
* इसका प्राचीन नाम “चर्मावती” है |
* यह म.प्र. की दूसरी सबसे बड़ी नदी_है |
चम्बल की सहायक नदियाँ :-
1. काली सिंध
2.पार्वती
3. बनास
बेतवा नदी :-
* बेतवा नदी का उद्गम म.प्र.के रायसेन जिले के कुमरा गॉंव से होता है एवम इसका समापन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के_निकट यमुना नदी में होता है |
* यह नदी उत्तर से पूर्व की ओर बहती है, जिसकी कुल लम्बाई 380 किलोमीटर है |
बेतवा की सहायक नदियाँ :-
* सिंध ,धसान और बीना प्रमुख हैं |
ताप्ती नदी :-
* ताप्ती नदी को भगवन सूर्य की पुत्री कहा जाता है इसका उद्गम बैतूल जिले के मुलताई तहसील से हुआ है |
* यहा प्रसिद्ध ताप्ती मंदिर भी है जहा दूर -दूर से श्रदालु दर्शन के लिए आते हैं |
* ताप्ती नदी का समापन अरबसागर की खम्भात खाड़ी में होता हैं |
* इसकी लम्बाई 724 किमी है यह नर्मदा के समान्तर पूर्व से पश्चिम की ओर बहती_है |
* ताप्ती की सहायक नदियाँ :- पूरणा
सोन नदी :-
* इस नदी को “स्वर्ण” नदी के रूप में जाना जाता है |
* इसका उद्गम स्थान अनुपपुर जिले के अमरकंटक चोटी से हुआ है |
* इसका समापन बिहार के पटना के_निकट दीनापुर में गंगा नदी_ में हो जाता है |
* सोन की सहायक नदियाँ :- जोहिला
क्षिप्रा नदी:-
क्षिप्रा नदी का उद्गम इन्दौर के काकरी बरड़ी से होता है इसकी कुल लम्बाई 195 किमी है। इसे मालवा की गंगा के_नाम से भी जाना जाता हैं। यह मंदसौर जिले के चम्बल नदी में समाहित हो जाती_है।
* क्षिप्रा की सहायक नदियाँ :– खान नदी इसकी प्रमुख सहायक-नदी_है।
काली सिन्ध नदी:-
कालीसिंध का उद्गम देवास के बागली गॉंव से हुआ है। जिसकी लम्बाई 150 किमी है जिसका समागम राजस्थान के चम्बल नदी में होता है।
तवा नदी:-
तवा नदी का उद्गम होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी के महादेव पर्वत की कालीभीत पहाडि़यों से होता है जो अंत में नर्मदा नदी में विलिन हो जाती हैं।
* तवा की सहायक नदियाँ :-मालिनी और देनवा इसकी सहायक नदियॉं है।
List of MP Rivers
क्रमांक | नदी | लम्बाई (किमी.में ) | उद्गम स्थल | समापन स्थल |
1 | नर्मदा | 1312 (म.प्र. में 1077 किमी.) | अमरकंटक | खम्भात की खाड़ी में |
2 | चम्बल | 965 | जानापाव पहाड़ी महू (इंदौर) के निकट से | यमुना नदी में इटावा (उ .प्र.) के पास |
3 | सोन | 780 | अमरकंटक | गंगा नदी में (बिहार में पटना के निकट ) |
4 | ताप्ती | 724 | मुलताई से (जिला बैतूल) | खम्भात की खाड़ी (अरब सागर) में |
5 | बेतवा | 380 | कुमरा गाव (जिला रायसेन) | यमुना नदी में |
नदियाँ उपनाम
नर्मदा म.प्र.की जीवन रेखा
बेतवा म.प्र.की गंगा (प्रदुषण के आधार)
क्षिप्रा मालवा की गंगा
चम्बल दस्युओं(डाकुओं) की शरणाथली
MP प्रश्नोत्तर
भारत के किस प्रदेश में सर्वाधिक नदियाँ प्रवाहित होती हैं ?
[A] उत्तरप्रदेश
[B] मध्यप्रदेश
[C] कर्नाटक
[D] बिहार
2. निम्न में से कौन-सी नदियाँ डेल्टा नहीं बनाती हैं ?
[A] नर्मदा
[B] ताप्ती
[C] A और B दोनों
[D] चम्बल नदी
3.सूर्य पुत्री किस नदी को कहा जाता है ?
[A] सोन
[B] ताप्ती
[C] क्षिप्रा
[D] बेन गंगा
4.म.प्र. की कौन सी नदियाँ खम्भात की_खाड़ी (अरब सागर) में गिरती हैं ?
[A] चम्बल
[B] ताप्ती
[C] नर्मदा
[D] B और C दोनों
5. नर्मदा नदी से संबधित कौन से तथ्य सही है ?
[A] यह भारत की 5 वीं बड़ी और म.प्र. की सबसे बड़ी नदी है
[B] म.प्र. में नर्मदा नदी की लम्बाई 1070 कि.मी. है
[C] इसे म.प्र. की जीवन रेखा कहा जाता_ है
[D] उपरोक्त सभी
6. चम्बल नदी का प्राचीन नाम क्या हैं ?
[A] तमसा
[B] चर्मावती
[C] बेवा
[D] सुभागधी
7. निम्न में से कौनसी मध्यप्रदेश_की Nadiya हैं ?
[A] कालीसिंध
[B] माही
[C] पार्वती
[D] उपरोक्त सभी
8. काली सिंध ,पार्वती किस नदी की सहायक नदी_है ?
[A] सोन
[B] क्षिप्रा
[C] बेनगंगा
[D] चम्बल
9.म.प्र.की वह कौन_सी नदी है जो सतना जिले के कैमूर पहाड़ी से निकलकर गंगा-नदी में गिरती_हैं ?
[A] कुवारी
[B] शक्कर
[C] सिंध
[D] तमसा (टोंस)
10.निम्लिखित में से कौनसा सहायक नदियों का युग्म सही हैं ?
[A] क्षिप्रा-खान-नदी
[B] ताप्ती-पूरणा
[C] सोन-जोहिला
[D] उपरोक्त सभी
11. किस प्रदेश को “नदियों का मायका “ कहा जाता हैं ?
[A] उत्तरप्रदेश
[B] बिहार
[C] उड़ीसा
[D] मध्यप्रदेश
12. चूलिया जलप्रपात किस नदी पर स्थित हैं ?
[A] नर्मदा
[B] सोन
[C] चम्बल नदी [कोटा जिले के भैंसरोढ़ के _नीकट]
[D] तवा
13. मध्यप्रदेश की प्रथम विधुत परियोजना किस नदी पर निर्मित गई है
[A] नर्मदा
[B] सोन
[C] तवा
[D] चम्बल नदी
14. म.प्र.प्रदेश की प्रथम विधुत परियोजना का क्या नाम हैं ?
[A] इंदिरा सागर
[B] जवाहर सागर
[C] गांधी सागर बांध
[D] बरगी परियोजना
15.प्रसिद्ध महाकालेश्वर का मंदीर किस नदी के किनारे बसा है ?
[A] खान
[B] क्षिप्रा-उज्जैन
[C] ताप्ती
[D] नर्मदा
16. मुलताई और बुरहानपुर शहर किस नदी के_किनारे बसे है ?
[A] ताप्ती
[B] नर्मदा
[C] बेतवा
[D] सोन
17. म.प्र. की सर्वाधिक सिंचाई एवम् विधुत उत्पादन से संबंधित नदी_का क्या नाम हैं ?
[A] नर्मदा
[B] बेतवा
[C] ताप्ती
[D] चम्बल
18. म.प्र. के किन दो नदियों का उद्गम अमरकंटक से कुछ ही दुरी से होता हैं ?
[A] नर्मदा,सोन
[B] नर्मदा,ताप्ती
[C] ताप्ती,बेतवा
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
19. ——–नदी दक्षिण की_ओर बहती है ?
[A] नर्मदा
[B] बेनगंगा
[C] केन
[D] बेतवा
20. चम्बल नदी किन राज्यों में प्रवाहित होती है ?
[A] मध्यप्रदेश
[B] राजस्थान
[C] उत्तर प्रदेश
[D] उपरोक्त सभी
Madhya pradesh Nadiya उत्तरमाला :-
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 |
B | C | B | D | D | B | D | D | D | D |
11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
D | C | D | C | B | A | D | A | B | D |
मध्य प्रदेश की नदियाँ याद रखने योग्य प्रमुख तथ्य :-
नदी_का नाम |
नदी से संबंधित उद्गम पहाड़ी/पर्वत/चोटी का नाम |
काली सिन्ध नदी | विन्ध्याचल पर्वत |
तवा | महादेव पर्वत -कालीभीत पहाडि़यों से |
क्षिप्रा | काकरी बरड़ी पहाड़ी |
चम्बल | जानापाव पहाडी़ |
नर्मदा | अमरकण्टक चोटी |
सोन | अमरकण्टक चोटी |
बेनगंगा | पारसवाड़ा पठार |
टोंन्स या तमसा | कैमूर पहाड़ी |
कुवारी | शिवपुरी पठार |
Related Post -:
- मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान – Click Here
- मध्यप्रदेश में सबसे बड़ा/सबसे छोटा/सबसे ऊँचा/सबसे अधिक/सबसे कम- Click Here
कैसी लगी आपको ये मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ & प्रश्नोत्तर नयी पेशकश हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|
धन्यवाद——-
SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर
मुझे बहुत अच्छा लगा आपने mp की नदियों के बारे में समझाया
ऐसे ही मेरे जीमेल पर जानकारी देते रहना
धन्यवाद
ये जानकारी बहुत ही अच्छी है आपका धन्यवाद। ओर ऐसे pdf बनाए जिससे सभी का भला हो सके।
Thanks for comment