भारत के सभी उच्च न्यायालयों की सूची, स्थापना वर्ष तथा अधिकारिता छेत्र।List of all High Courts of India, Year of Establishment and Jurisdiction

आज हम आपके लिए लेकर आये हैं –भारत के उच्च न्यायालयों की सूची यानी List of High Courts in India 2021 in Hindi. इससे आपको इस बात की जानकारी मिलेगी कि भारत में कितने उच्च न्यायालय हैं और इनकी स्थापना कब हुई? आपके लिए सामान्य जानकारी के साथ साथ यह किसी भी परीक्षा के GA सेक्शन का प्रश्न भी हो सकता है. तो चलिए , पढ़ते हैं विस्तार से – भारतीय संविधान के भाग छः में अनुच्छेद 214 से 231 तक उच्च न्यायालयों के गठन, न्यायिक क्षेत्र, शक्तियों आदि के बारे में बताया गया है। सातवें संविधान संशोधन अधिनियम, 1966 (अनुच्छेद 231) में संसद को यह अधिकार दिया गया है कि वह दो या दो से अधिक प्रदेशों के लिए एक साझा उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट ) की स्थापना कर सकती है। 1862 में कलकत्ता, बंबई तथा मद्रास उच्च न्यायलयों की स्थापना के साथ भारत में न्यायिक संस्थाओं का गठन शुरू हुआ। भारत का सबसे पुराना उच्च न्यायालय – कलकत्ता हाई कोर्ट है जिसकी स्थापना 1862 में हुई थी। आंध्र प्रदेश के अमरावती में स्थित आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट देश का सबसे नया तथा 25वां उच्च न्यायालय है। वर्तमान में भारत में 25 उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट ) हैं जिनकी सूची निम्नलिखित है-

किसी भी स्टडी मैटेरियल को प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 https://www.sarkarijobguide.com/

हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।,👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 https://t.me/SarkariJobGuidedotcom

न्यायालय का नाम स्थापना वर्ष क्षेत्राधिकार खंडपीठ सीट अधिनियम स्थापित
इलाहाबाद उच्च न्यायालय 1866 उत्तर प्रदेश लखनऊ इलाहाबाद भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम 1861
चेन्नई उच्च न्यायालय 1862 पांडिचेरी,
तमिलनाडु
मदुरै चेन्नई भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम 1861
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय 2000 छत्तीसगढ़ बिलासपुर मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000
दिल्ली उच्च न्यायालय 1966 दिल्ली का एनसीटी नई दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय अधिनियम, 1966
गोवाहटी उच्च न्यायालय 1948 अरुणाचल
प्रदेश,
असम,
मिजोरम,
नागालैंड
आइजोल,
ईटानगर,
कोहिमा
गोवाहटी भारत सरकार अधिनियम, 1935
गुजरात उच्च न्यायालय 1960 गुजरात अहमदाबाद बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम, 1960
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय 1971 हिमाचल
प्रदेश
शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम, 1970
जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय 1928 जम्मू और
कश्मीर
श्रीनगर / जम्मू कश्मीर के तत्कालीन महाराजा द्वारा जारी पत्र पेटेंट
झारखंड उच्च न्यायालय 2000 झारखंड रांची बिहार पुनर्गठन अधिनियम, 2000
कर्नाटक उच्च न्यायालय 1884 कर्नाटक धारवाड़,
गुलबर्गा
बैंगलोर मैसूर उच्च न्यायालय अधिनियम, 1884
केरल उच्च न्यायालय 1956 केरल,
लक्षद्वीप
कोचीन राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956
कोलकाता उच्च न्यायालय 1862 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,
पश्चिम बंगाल
पोर्ट ब्लेयर कोलकाता भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम 1861
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय 1936 मध्य प्रदेश ग्वालियर, इंदौर जबलपुर भारत सरकार अधिनियम, 1935
मणिपुर उच्च न्यायालय 2013 मणिपुर इंफाल पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) और अन्य संबंधित कानून (संशोधन) अधिनियम, 2012
मेघालय उच्च न्यायालय 2013 मेघालय शिलांग पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) और अन्य संबंधित कानून (संशोधन) अधिनियम, 2012
मुंबई उच्च न्यायालय 1862 गोवा, दादरा और नगर हवेली,
दमन
और दीव,
महाराष्ट्र
औरंगाबाद,
नागपुर,
पणजी
मुंबई भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम 1861
ओडिशा उच्च न्यायालय 1948 ओडिशा कटक उड़ीसा उच्च न्यायालय अध्यादेश, 1948
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय 1947 चंडीगढ़,
हरियाणा,
पंजाब
चंडीगढ़ पंजाब उच्च न्यायालय अध्यादेश, 1947
राजस्थान उच्च न्यायालय 1949 राजस्थान जयपुर जोधपुर राजस्थान उच्च न्यायालय अध्यादेश, 1949
सिक्किम उच्च न्यायालय 1975 सिक्किम गंगटोक भारतीय संविधान में 36 वां संशोधन
त्रिपुरा उच्च न्यायालय 2013 त्रिपुरा अगरतला उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (पुनर्गठन) और अन्य संबंधित कानून (संशोधन) अधिनियम, 2012
उत्तराखंड उच्च न्यायालय 2000 उत्तराखंड नैनीताल नैनीताल नैनीताल उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000

कैसी लगी आपको ये भारत के सभी उच्च न्यायालयों की सूची| की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!