WHO क्या है और क्या काम है इसका आइये जाने पूरी जानकारी हिंदी में ?

दोस्तों इस पोस्ट मे  हम आपको WHO क्या है और क्या काम है इसका  ? पूरी जानकारी हिंदी में  उपलब्ध करा रहे है !  यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी|तो आइये जानते है विस्तार से

डब्ल्यूएचओ अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के निशाने पर है। उन्होंने डब्ल्यूएचओ पर चीन-नवाज होने का आरोप लगाया है। दरअसल डब्ल्यूएचओ कुछ हद तक मौजूदा कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार है। शुरू में इसकी ओर से कहा गया था कि कोविड-19 इंसान से इंसान में नहीं फैल रहा है। इस चीज को नुकसान दुनिया को अब उठाना पड़ रहा है। खैर इस मौके पर यह जानना जरूरी है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) या विश्व स्वास्थ्य संगठन क्या है, इसका क्या उद्देश्य है और इसके अहम काम क्या हैं…

डब्ल्यूएचओ की स्थापना कब और कहां हुई?

विश्व स्वास्थ्य संगठन या डब्ल्यूएचओ की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। डब्ल्यूएचओ की स्थापना के समय इसके संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी।

डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय कहां है?

इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनीवा शहर में है।

डब्ल्यूएचओ क्या करता है?

डब्ल्यूएचओ एक वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी है यानी इसका मुख्य काम इसका मुख्य काम दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उन्हें सुलझाने में मदद करना है। दुनिया में स्वास्थ्य संबंधी रुझानों की निगरानी और आकलन करना भी इसकी जिम्मेदारी है। यह संगठन मातृ, नवजात, बाल और किशोर स्‍वास्‍थ्‍य, संचारी रोग नियंत्रण, असंचारी रोग आदि की रोकथाम की दिशा में काम करता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मौजूदा प्रमुख का क्या नाम है?

अभी डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहानॉम (Tedros Adhanom) हैं। 3 मार्च, 1965 को जन्मे टेड्रोस एडहानॉम इथोपिया के हैं। वह माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मलेरिया रिसर्चर भी हैं।

डब्ल्यूएचओ का अहम काम क्या रहा है?

अपनी स्थापना के बाद से डब्ल्यूएचओ ने स्मॉल पॉक्स बीमारी को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई है। फिलहाल डब्ल्यूएचओ एड्स, इबोला और टीबी जैसी खतरनाक बीमारियों की रोकथाम पर काम कर रहा है। डब्ल्यूएचओ वर्ल्ड हेल्थ रिपोर्ट के लिए जिम्मेदार होता है जिसमें पूरी दुनिया से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का एक सर्वे होता है।

क्या भारत भी इसका सदस्य है?

हां, भारत भी विश्व स्वास्थ्य संगठन का सदस्य है। भारत में इसका मुख्यालय देश की राजधानी दिल्ली में है।

Related Post:- 

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे 

कैसी लगी आपको ये WHO क्या है और क्या काम है इसका आइये जाने पूरी जानकारी हिंदी में  – हिंदी मेंकी  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये या आपके मन में कोई सुझाव हो तो हमे कमेंट के माध्यम से जरुर साझा करे

धन्यवाद ….

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!