[Latest Update] लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश में 5200 पदों पर होगी लेखपालों की भर्ती

नमस्कार दोस्तो ,

एक बार फिर से www.sarkarijobguide.com पर आपका स्वागत है, दोस्तों इस पोस्ट मे  हम आपको  लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश में 5200 पदों पर होगी लेखपालों की भर्ती   की जानकारी उपलब्ध करा रहे है ! तो दोस्तों उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी|

राज्य परिषद में लेखपाल के 5200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया लॉकडाउन खत्म होने के बाद तुरंत शुरू करने की तैयारी है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर संसय की स्थिति साफ हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्तियों की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्व परिषद ने आयोग को इस संबंध में भर्ती के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।

एक साल से लटकी है भर्ती

राजस्व परिषद में लेखपाल के कुल 30837 पद हैं। इसमें से 24000 पद भरे हुए हैं। शेष पद खाली हैं। लेखपाल के खाली पदों पर भर्ती को लेकर ऊहापोह की स्थिति थी। वजह, राजस्व परिषद लेखपालों की भर्ती करता रहा है। राज्य सरकार ने समूह ग तक के पदों पर भर्ती का अधिकार दे दिया है। कुछ अधिकारी चाहते थे कि राजस्व परिषद के पास ही लेखपालों की भर्ती का अधिकार रहे।

शासन स्तर पर हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से ही भर्ती कराने पर सहमति बनने के बाद प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके बाद एक साल से लटकी भर्ती प्रक्रिया पर अब स्थिति साफ हो गई है।

लॉकडाउन के बाद निकलेगा विज्ञापन
आयोग के मुताबिक उसे भर्ती संबंधी प्रस्ताव मिल गया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भर्ती संबंधी विज्ञापन निकाला जाएगा। ऑनलाइन आवेदन लेकर भर्ती परीक्षा कराएगा। आयोग के अधिकारी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया तय समय में किए जाने पर विचार-विमर्श होगा, जिससे राजस्व परिषद को जल्द लेखपाल मिल सकें।

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से अटकी 5200 पदों पर लेखपालों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. लॉकडाउन के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है. राज्य परिषद में की जाने वाली इस भर्ती की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को सौंपी गई है. इस संबंध में राजस्व परिषद ने UPSSSC को प्रस्ताव सौंप दिया है.

दरअसल, लेखपालों की भर्ती को लेकर राजस्व परिषद और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के बीच ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी. विवाद था कि भर्ती करे कौन. क्योंकि सामान्य रूप से राजस्व परिषद ही लेखपालों की भर्ती करता था. लेकिन राज्य सरकार के एक फैसले ने यह अधिकार UPSSSC के पास चला गया.

राज्य सरकार ने ग्रुप ‘सी’ अथवा समूह ‘ग’ तक के पदों पर की जाने वाली भर्ती की जिम्मेदारी UPSSSC को दे दिया था और इसी के साथ लेखपालों की भर्ती का अधिकार भी UPSSSC के पास चला गया था. हालांकि, राजस्व विभाग के अधिकारी यह जिम्मेदारी किसी और विभाग को नहीं देना चाहते थे. यही कारण था कि करीब एक साल से 5200 पदों पर लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है.

हालांकि, राज्य सरकार ने अब इस भर्ती की जिम्मेदारी UPSSSC को दे दी है. उच्च अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया है. UPSSSC को इस संबंध में प्रस्ताव भी मिल गया है. इस फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि जल्द ही लेखपालों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकलेगा और राजस्व परिषद को जल्द से जल्द लेखपाल मिल सकेंगे. बता दें कि उत्तर प्रदेश के राजस्व परिषद् में लेखपाल के 30837 पद हैं.

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे 

कैसी लगी आपको ये लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश में 5200 पदों पर होगी लेखपालों की भर्ती  की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!