Indian Navy Bharti 2022 Breaking News।।1531 पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें योग्यता व वैकेंसी डिटेल||

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन नेवी द्वारा ट्रेड्समैन के पद पर 1500 से अधिक पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 मार्च (अस्थायी) है।

YouTube के माध्यम से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करेंClick Here

भारतीय नौसेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से ट्रेड्समैन के 1531 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। इनमें सामान्य कैटेगरी की 679 सीटें, ईडब्ल्यूएस की 141 सीटें, ओबीसी की 385 सीटें, एससी की 215 सीटें और एसटी वर्ग की 93 सीटें आरक्षित हैं। ऑनलाइन आवेदन 18 Feb से शुरू हो गया है। उम्मीदवारों से निवेदन है कि अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।

Indian Navy Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। वह अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में अपरेंटिस ट्रेनिंग, सेना, नेवी और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो वर्ष की नियमित सर्विस के साथ मैकेनिक या अन्य समकक्ष पद के रूप में काम किया हो।

Indian Navy Recruitment 2022: आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग को सरकारी मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Indian Navy Recruitment 2022: वेतन

चयनित उम्मीदवार को पे स्केल लेवल-2 के हिसाब से 19,900 रुपए से 63,200 रुपए तक वेतन मिलेगा। भारतीय नेवी ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर विजिट करें। अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए

Navy Bharti 2022 ExamPattern पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करेंClick Here

कैसी लगी आपको ये Indian Navy Bharti 2022 की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!