भारतीय अभिनेता और अभिनेत्री जो राजनीतिज्ञ बन गए-हिंदी में
इस पोस्ट में हम आपको भारतीय अभिनेता और अभिनेत्री जो राजनीतिज्ञ बन गए के बारे में जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक से लगभग एक या दो प्रश्न जरूर पूछे जाते है तो आप इसे जरूर पड़े अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे और आपकी तैयारी पूरी हो सके|
भारतीय अभिनेता और अभिनेत्री जो राजनीतिज्ञ बन गए
जयललिता जयराम
ये कहना गलत नहीं होगा कि जो भी बॉलीवुड अभिनेता/अभिनेत्री राजनीति में आ गए, उन सभी में ये सबसे शक्तिशाली हैं। अम्मा कही जाने वाली जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 में हुआ था। इन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषा की लगभग 140 से अधिक फिल्मों में काम किया । जीवन के अंतिम क्षणों में ये तमिलनाडु की मुख्यमंत्री । ये तमिलनाडु की 5 बार मुख्यमंत्री रहीं, जो कि अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। और भारत में ये सबसे शक्तिशाली और सबसे मजबूत व्यक्तियों में शामिल थीं ।
हेमा मालिनी
इनको बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के रूप में जाना जाता है। इस 67 साल की अभिनेत्री का जन्म 16 मई 1948 को तमिलनाडु में हुआ था। हेमा धर्मेन्द्र की पत्नी हैं और इन्होंने अपने समय में बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं। इन्हें इनकी अविश्वसनीय सुंदरता और नृत्य कौशल के लिए जाना जाता है। इन्हें बागवान और अन्य फिल्मों में अपने अभिनय के लिए सराहा गया है। इसके अलावा हेमा एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। इन्हें 2009 में भाजपा ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुना तथा 2014 में मथुरा से लोकसभा सांसद चुनी गयीं ।
राज बब्बर
वैसे तो राज बब्बर बॉलीवुड में अपने समकालीन अभिनेताओं की अपेक्षा एक बड़े अभिनेता नहीं थे। लेकिन इन्होंने जो कुछ भी किया इनके काम में इनकी सराहना हुई। इनका जन्म 23 जून 1952 में हुआ था। इन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के साथ पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया है। ये फिलहाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिष्ठित राजनेता हैं। इसके अलावा ये जनता दल और समाजवादी पार्टी सहित अन्य 3 राजनीतिक दलों के सदस्य भी रह चुके हैं। हालांकि बाद में इन्हें निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद ये कांग्रेस में शामिल हो गए।
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना भारत के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। इनका जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर में हुआ था। हालांकि ये राजनीति में उतने सफल नहीं हुए, जितने कि ये अपने फिल्म कैरियर के रूप में सफल हुए थे। क्योंकि ये चुनाव लड़ते समय किये हुए वादों को निभाने में असफल रहे। ये 69 वर्षीय अभिनेता एक सक्रिय राजनीतिज्ञ हैं। 2002 में कल्चर और टूरिज़्म मिनिस्टर बने और अपने जीवन के अंतिम समयकाल में गुरदासपुर से सांसद रहे ।
चिरंजीवी
कोनीदेला शिव शंकर वर प्रसाद जिन्हें की मेगास्टार चिरंजीवी के नाम से जाना जाता है ,मशहूर तेलुगु फिल्मस्टार हैं | 150+ तेलुगु, हिंदी, तमिल व् अन्य भाषाओँ की फिल्मों में कम कर चुके चिरु 2009-12 में आंध्र प्रदेश विधानसभा में विधायक , 2012-14 में पर्यटन मंत्री तथा उसके बाद से अब तक राज्य सभा में सांसद है | 2000 में सर्वाधिक करदाता होने के कारण इन्हें सम्मान पुरुस्कार भी दिया गया | एक अच्छी छवि वाले नेता के रूप में इन्हें जाना जाता है |
जयाप्रदा
जयाप्रदा दक्षिण भारत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस 53 वर्ष की अभिनेत्री ने बॉलीवुड की फिल्मों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इनका जन्म 1 अप्रैल 1962 को आंध्रप्रदेश में हुआ था। इन्होंने कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों सहित कई क्षेत्रीय फिल्में भी की हैं। 1994 में एनटीआर द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद ये तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हुईं। इसके बाद 1996 में इन्हें आंध्रप्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया गया था। इन्होंने 2004 और 2009 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की सीट जीती, हालांकि ये 2014 के आम चुनावों में सीट हार गईं।
एन टी रामा राव
नन्दमुरी तारक रामा राव अथवा एन.टी.आर. के नाम से मशहूर रहे तेलुगु फिल्म अभिनेता का जन्म 28 मई 1933 को हुआ | अभिनेता, निर्माता, निर्देशक रहते हुए इन्होने तीन बार फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार जीता | केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि राजनीती में भी इन्होने खूब नाम कमाया | 1983 से 1995 के मध्य तीन बार आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे | 18 जनवरी सन 1996 को इनका निधन हो गया |
शत्रुघ्न सिन्हा
अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने शत्रुघ्न सिन्हा 70 साल के हो चुके हैं। इनका जन्म 9 दिसंबर 1945 को पटना में हुआ था। बॉलीवुड में इनको इनके एक बहुत ही प्रसिद्द डायलाग “खामोश” के लिए भी जाना जाता है। इन्होंने बिहार के पटना साहब निर्वाचन क्षेत्र की सीट के लिए शेखर सुमन को हराने के बाद से राजनीति की शुरुआत की थी। अटल बिहारी की सरकार में ये स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थे। 2009 में इन्हें 15वीं लोकसभा में चुना गया था। इसके अलावा 2014 में इन्हें फिर से चुना गया।
स्मृति ईरानी
क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मशहूर टेलीविजन अदाकारा स्मृति इरानी ने छोटे पर्दे को छोड़ सन 2011 में राजनीती में कदम रखा | तब वे राज्य सभा के लिए गुजरात से चुनी गयीं | इसके बाद 2014 में हालाँकि अमेठी से लोकसभा चुनाव हार गयीं लेकिन इसके बावजूद भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय , फिर सूचना प्रसारण मंत्रालय और फ़िलहाल वस्त्र मंत्रालय संभाल रहीं है |
किरण खेर
कैसी लगी आपकोभारत में भारतीय अभिनेता और अभिनेत्री जो राजनीतिज्ञ बन गए-हिंदी में के बारे में यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे| आपके कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है |
SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर
Comments are closed.