ICSE Board Exams: पासिंग मार्क्स को लेकर बोर्ड ने छात्रों को दी बड़ी राहत, लाखों स्टूडेंट्स को होगा फायदा
नई दिल्ली: ICSE Board ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में पासिंग मार्क्स को लेकर गुरुवार शाम एक बड़ा फैसला किया. इस फैसले के तहत अब बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को नए नियम के तहत ही हर विषय में पासिंग मार्क्स लाने होंगे. बोर्ड द्वारा तय नए नियमों के तहत पासिंग मार्क्स को पहले से कम किया गया है. अब ICSE की 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को पहले के 35 फीसदी की जगह अब 33 फीसदी लाने होंगे.
वहीं ISC के तहत होने वाली 12वीं की परीक्षा के लिए पासिंग मार्क्स 40 फीसदी से घटाकर 35 फीसदी कर दिया गया है. बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन में इस नियम को वर्ष 2018 में होने वाली परीक्षा में ही लागू करने की बात कही है. जबकि पहले इस नियम को वर्ष 2019 से लागू करने की बात की जा रही थी.
गौरतलब है कि बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा की डेटशीट आज ही जारी की है. जिसे छात्र बोर्ड की वेबसाइट www.cisce.org पर जाकर भी देख सकते हैं.
खास बात यह है कि इस साल ICSE Board परीक्षा में कुल 1,84,376 और ISC Board की परीक्षा में कुल 81,852 छात्र बैठेंगे.
लम्बे इंतजार के बाद CISCE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. आईसीएसई की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होगी वहीं आईएससी छात्रों की परीक्षा 7 फरवरी 2018 से शुरू होगी. हालांकि परिषद ने यह भी उल्लेख किया है कि तारीखें विधानसभा चुनावों होने के कारण बदल भी सकती हैं. बोर्ड ने 2019 की बजाए 2018 से ही 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए पासिंग मार्क्स का नया मापदंड लागू करने का भी निर्णय लिया है.
नए नियमों के मुताबिक, 10वीं कक्षा या आईसीएसई एग्जाम के लिए पासिंग मार्क्स 33 फीसदी होंगे वहीं 12वीं या आईएससी परीक्षा के लिए ये फीसद 35 होगा.
ये है ICSE एग्जाम का टाइम टेबल
26 फरवरी: इंग्लिश पेपर 1
27 फरवरी: गणित
28 फरवरी: कमर्शियल स्टडीज (ग्रुप II इलेक्टिव)
5 मार्च: इंग्लिश पेपर 2
7 मार्च: इतिहास और सिविक्स- एचसीजी पेपर 1
9 मार्च: सेकेंड लैंग्वेज, मॉडर्न फॉरेन लैंग्वेज
10 मार्च: आर्ट पेपर 1
12 मार्च: भूगोल-एचसीजी पेपर 2
14 मार्च: हिंदी
16 मार्च: फिजिक्स – साइंस पेपर 1
17 मार्च: आर्ट पेपर 2
19 मार्च: कैमिस्ट्री साइंस पेपर 2
21 मार्च: इकोनॉमिक्स (ग्रुप II इलेक्टिव)
23 मार्च: ग्रुप III इलेक्टिव
24 मार्च: आर्ट पेपर 3
26 मार्च: बायोलॉजी साइंस पेपर 3
27 मार्च: आर्ट पेपर 4, फ्रेंच/ जर्मन (ग्रुप II इलेक्टिव)
28 मार्च: पर्यावरण विज्ञान (ग्रुप II इलेक्टिव)
ये रहा ISC Exam का टाइम टेबल
7 फरवरी: फिज़िक्स पेपर 2 (प्रेक्टिकल)
8 फरवरी: कम्प्यूटर साइंस पेपर 2 (प्रेक्टिकल)
9 फरवरी: कैमिस्ट्री पेपर 2 (प्रेक्टिकल)
10 फरवरी: होम साइंस, इंडियन म्यूजिक, वेस्टर्न म्यूजिक पेपर 2 (प्रेक्टिकल)
12 फरवरी: शारीरिक शिक्षा पेपर 1 (थ्योरी)
13 फरवरी: बायोलॉजी पेपर 2 (प्रेक्टिकल)
15 फरवरी: अकाउंट्स पेपर 1 (थ्योरी)
17 फरवरी: होम साइंस पेपर 2 (प्रेक्टिकल)
20 फरवरी: फिजिक्स पेपर 1 (थ्योरी)
21 फरवरी: सोशियोलॉजी
22 फरवरी: जैव प्रौद्योगिकी, फैशन डिजाइनिंग पेपर 2 (प्रेक्टिकल)
23 फरवरी: कम्प्यूटर साइंस पेपर 1 (थ्योरी)
24 फरवरी: इंडियन म्यूजिक, वेर्स्टन म्यूजिक, होम साइंस पेपर 1 (थ्योरी)
26 फरवरी: गणित
27 फरवरी: आर्ट पेपर 2
28 फरवरी: इंग्लिश पेपर 2
5 मार्च: कैमिस्ट्री पेपर 1 (थ्योरी)
6 मार्च: राजनीति विज्ञान
7 मार्च: अंग्रेजी पेपर 1
8 मार्च: फैशन डिजाइनिंग पेपर 1 (थ्योरी)
9 मार्च: भूगोल पेपर 1 (थ्योरी)
10 मार्च: आर्ट पेपर 1, ज्योमेट्रिकल और बिल्डिंग ड्राइंग, ज्योमेट्रिकल और मैकेनिकल ड्राइंग
12 मार्च: कॉमर्स, इलेक्ट्रिसिटी और इलेक्ट्रॉनिक्स
13 मार्च: आर्ट पेपर 4
14 मार्च: बायोटेक्नोलॉजी पेपर 1 (थ्योरी), इलेक्टिव इंग्लिश
15 मार्च: एन्वाइरन्मेंटल साइंस पेपर 1 (थ्योरी)
16 मार्च: इंडियान लैंग्वेज, मॉडर्न फॉरेन लैंग्वेज, क्लासिकल लैंग्वेज
17 मार्च: आर्ट पेपर 3
19 मार्च: इकोनॉमिक्स
20 मार्च: आर्ट पेपर 5
21 मार्च: जीव विज्ञान पेपर 1 (थ्योरी)
26 मार्च: इतिहास
28 मार्च: बिजनेस स्टडीज
2 अप्रैल: मनोविज्ञान
मेरे प्रिय विद्यार्थियों आशा करता हु की मेरे द्वारा दी गयी ये जानकारी आपके लिए लाभदायक होगी हम नयी नयी जानकारिय आपके लिए लेट रहेंगे बस आप हमारे वेबसाइट को देकते रहे और अपने सुझाव हमे देते रहे की हमारे द्वारा दी जा रही जानकारी आपको कैसे लग रही हैं बस जल्दी ही हम आपके लिए कुछ मॉडल पेपर लेके आयेगे | अगर आपको किसी भी सब्जेक्ट का मॉडल पेपर चाहिए होगा तो निचे दिए कमेंट बॉक्स में लिखे हम आपको उसे उपलब्ध कराएँगे |
model paper हम इसी वेबसाइट sarkarijobguide.com पे ही लायेगे |
धन्यवाद]….