भारत में कितने रेलवे स्टेशन और जोन, मंडल है-हिंदी में

नमस्कार दोस्तो ,

इस पोस्ट में हम आपको भारत में कितने रेलवे स्टेशन और जोन, मंडल है-हिंदी में के बारे में जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक से लगभग एक या दो प्रश्न जरूर पूछे जाते है तो आप इसे जरूर पड़े अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे और आपकी तैयारी पूरी हो सके|

भारत में कितने रेलवे स्टेशन और जोन, मंडल है-हिंदी में


भारत में 1853 को प्रथम ट्रेन का संचालन प्रारम्भ हुआ था | पहली ट्रेन मुंबई से ठाणे के मध्य चलायी गयी थी | भारतीय रेलवे विश्व का दूसरा और एशिया का पहला सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है | सम्पूर्ण भारत में भारतीय रेलवे को जोन में विभाजित किया गया है, प्रत्येक जोन को मंडल में विभाजित किया गया है | प्रत्येक मंडल के लिए रेलवे प्रबंधक (DRM) की न्युक्ति की जाती है, जो क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) को रिपोर्ट करते है | भारत में कितने रेलवे जोन, मंडल और कितने रेलवे स्टेशन है ? इससे सम्बंधित जानकारी आपको इस पेज पर विस्तार से दे रहे है

भारत की प्रथम ट्रेन

  • भारत की पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच चलायी गई थी, इस ट्रेन नें कुल 35 किलोमीटर की दूरी तय की थी | इस ट्रेन में कुल 14 डिब्बे थे, और यह भाप के इंजन द्वारा चलायी जाती थी | इस ट्रेन का नाम ब्लैक ब्यूटी था |
  • पूर्वी भारत में पहली ट्रेन वर्ष 1854 में हावड़ा से हुगली के मध्य चलायी गयी थी | उत्तर भारत में 1859 में कानपुर से इलाहबाद के बीच पहली ट्रेन का संचालन किया गया था |
  • भारत की पहली विद्युत ट्रेन 1925 में मुंबई वीटी से कुर्ला के बीच चलायी गयी थी | भारत की स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1950 में भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण किया गया |

भारत में कितने रेलवे जोन ?

भारत में कुल 17 रेलवे जोन है, जो इस प्रकार है-

  1. उत्तर रेलवे
  2. उत्तर पूर्वी रेलवे या पूर्वोत्तर रेलवे
  3. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे
  4. पूर्व रेलवे
  5. दक्षिण पूर्वी रेलवे
  6. दक्षिण मध्य रेलवे
  7. दक्षिण रेलवे
  8. मध्य रेलवे
  9. पश्चिम रेलवे
  10. दक्षिण पश्चिम रेलवे
  11. उत्तर पश्चिम रेलवे
  12. पश्चिम मध्य रेलवे
  13. उत्तर मध्य रेलवे
  14. दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे
  15. पूर्व तटीय रेलवे
  16. पूर्वमध्य रेलवे
  17. कोलकाता मेट्रो रेलवे

भारत में रेलवे मंडल

भारतीय रेलवे में कुल 73 मंडल हैं, जो इस प्रकार है

क्र०सं० जोन मंडल
1. उत्तर रेलवे दिल्ली

अंबाला

फिरोजपुर

लखनऊ एनआर

मुरादाबाद

2. उत्तर पूर्वी रेलवे या पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर

लखनऊ

वाराणसी

3. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अलीपुर द्वार

कटिहार

लामडिंग

रंगिया

तिनसुकिया

4. पूर्व रेलवे हावड़ा

सियालदाह

आसनसोल

मालदा

5. दक्षिण पूर्वी रेलवे आद्रा

चक्रधरपुर

खड़गपुर

राँची

6. दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद

हैदराबाद

गुंटकल

गुंटूर

नांदेड़

विजयवाड़ा

7. दक्षिण रेलवे चेन्नई

मदुरै

पालघाट

तिरुचुरापल्ली

त्रिवेंद्रम

8. मध्य रेलवे मुंबई

भुसावल

पुणे

शोलापुर

नागपुर

9. पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल

वड़ोदरा

रतलाम

अहमदाबाद

राजकोट

भावनगर

10. दक्षिण पश्चिम रेलवे हुबली

बैंगलोर

मैसूर

11. उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर

अजमेर

बीकानेर

जोधपुर

12. पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर

भोपाल

कोटा

13. उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज (इलाहाबाद)

आगरा

झांसी

14. दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर

रायपुर

नागपुर

15. पूर्व तटीय रेलवे खुर्दा रोड

संबलपुर

विशाखापत्तनम

16. पूर्वमध्य रेलवे दानापुर

धनबाद

दीनदयाल उपाध्याय

समस्तीपुर

सोनपुर

17. कोलकाता मेट्रो रेलवे कोलकाता

भारत में रेलवे स्टेशन

भारतीय रेलवे में कुल स्टेशनों की संख्या 7,000 और 8,500 के बीच अनुमानित है, यह भारत के लोगों को रोजगार प्रदान करने वाला विश्व का चौथा सबसे बड़ा नियोक्ता है |


कैसी लगी आपको भारत में कितने रेलवे स्टेशन और जोन, मंडल है-हिंदी में के बारे में यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे| आपके कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है |

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!