Geography For Competitive Examination Quiz


नमस्कार दोस्तो ,

दोस्तो जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में Geography  का महत्व कितना बढ गया है तो इसी बात  को ध्यान में रखते हुए आज की हमारी पोस्ट में हम quiz Geography  for competitive examination   की Geography  के बारे में हम आपको बताऐंगे !

इस पोस्ट में हम आपको  quiz Geography  for competitive examination  बारे में जानकारी देंगे ! और हम आंगे भी हर दिन  की Geography  आपको यहां उपलब्ध कराऐंगे ,अगर आपको इसकी डेली पीडीऍफ़ चाहिये जरुर बताये  तो आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये |

Geography for competitive examination quiz

1. भारत की भूमि के किस दिशा के सबसे आखिरी हिस्से को इंदिरा कॉल कहते है?

पूर्व
पश्चिम
उत्तर
दक्षिण

उत्तर: उत्तर – इंदिरा कॉल जो की काराकोरम पर्वतमाला की सियाचिन मुज़ताग़ उपश्रेणी के इंदिरा कटक में एक कोल यानी पहाड़ी दर्रा है. इंदिरा कॉल का नामकरण की खोज बुलक वर्कमैन ने 1912 में की थी.

2. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और कौन सा राज्य भारत और चीन की सीमा को छूने वाला है?

केरल
पंजाब
बिहार
अरुणाचल प्रदेश

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश – अरुणाचल प्रदेश जिसमे अरुणाचल शब्द का अर्थ “उगते सूर्य का पर्वत” है. अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम भारत और चीन की सीमा को छुते है. इस राज्य को 20 फरवरी, 1987 को पूर्ण राज्‍य का दर्जा दिया गया था.

3. निम्नं में से किस गोलार्द्ध में हम्बोल्ट जलधारा बहती है?

पूर्वी गोलार्द्ध
पश्चिमी गोलार्द्ध
उत्तरी गोलार्द्ध
दक्षिणी गोलार्द्ध

उत्तर: दक्षिणी गोलार्द्ध – हम्बोल्ट जलधारा जिसे पीरु धारा भी कहते है यह धारा प्रशान्त महासागर मे बहने वाली एक ठंडे जल की महासागरीय धारा हैं. जो की दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट के सहारे दक्षिण से उत्तर दिशा में प्रवाहित होती हैं इसे लिए इसे हम्बोल्ट धारा कहते है.

4. “यूरोप का गर्म कंबल” का इनमे से किस जलधारा को कहा जाता है?

गल्फस्ट्रीमकी जलधारा
हम्बोल्ट जलधारा
क्यूराइल जलधारा
इनमे से कोई नहीं

उत्तर: गल्फस्ट्रीमकी जलधारा – गल्फस्ट्रीमकी जलधारा अन्ध महासागर में प्रवाहित होने वाली गर्म पानी की एक प्रमुख महासागरीय जलधारा है जिसे “यूरोप का गर्म कंबल भी कहते है. इस जलधारा में जल नीला एवं उष्ण हो जाता है.

5. पुरे भारत के कितने प्रतिशत क्षेत्रफल पर मैदानी विस्तार पाया जाता है?

20 प्रतिशत
40 प्रतिशत
44 प्रतिशत
48 प्रतिशत

उत्तर: 44 प्रतिशत – पूरे भारत में लगभग 44 प्रतिशत क्षेत्रफल पर मैदानी विस्तार पाया जाता है.

 6. निम्न में से किस देश में ग्रेट स्लेव झील स्थित है?

जापान
भारत
अफ्रीका
कनाडा

उत्तर: कनाडा – ग्रेट स्लेव झील जो की उत्तरी कनाडा की दूसरी सबसे बड़ी झील है. इस गहराई 614 मीटर, है

7. मौसमी रूप से बहने वाली मीठे पानी की टोनले सैप नामक झील किस देश में स्थित है?

चीन
भारत
इण्डोनेशिया
कम्बोडिया

उत्तर: कम्बोडिया – टोनले सैप झील कम्बोडिया की मौसमी रूप से बहने वाली मीठे पानी की झील है. जो 120 किमी लंबी टोनले सैप नदी है, जो झील को मेकांग नदी से जोड़ती है.

8. ज्यूजेन की उत्पत्ति अपरदन के किस कारक के द्वारा होती है?

जल के द्वारा
पवन के द्वारा
दोनों
इनमे से कोई नहीं

उत्तर: पवन के द्वारा – ज्यूजेन जब मरुस्थली भागो में कठोर चट्टानों के ऊपर कोमल संरचना वाली चट्टानें क्षेतिज रूप में बिछी होती हैं तब कोमल चट्टानों को हवा शीघ्रता से काट देती हैं जिससे ज्यूजेन की उत्पत्ति होती है.

9. निम्न में से किस देश के सबसे बाद द्वीप “होन्शू द्वीप” है?

चीन
ऑस्ट्रेलिया
अमेरिका
जापान

उत्तर: जापान – होन्शू द्वीप जापान का मुख्य द्वीप है साथ ही देश के अधिकांश प्रमुख शहरों और सांस्कृतिक स्थलों का घर है. यह जापान का सबसे बड़ा द्वीप है.

10. पेरु और किस देश के बीच टिटिकाका झील स्थित है?

अमेरिका
ऑस्ट्रेलिया
चीन
बोलीविया

उत्तर: बोलीविया – टिटिकाका झील जो की बोलीविया और पेरु के बीच स्थित है. यह झील लगभग 95 मील लंबी और 35 मील चौड़ी है तथा दक्षिण अमरीका में सबसे बड़ी है.

11. निम्न में से कौन सा द्वीप, जापान का सबसे छोटा द्वीप है?

क्यूशू
शिकोकू
तानेगाशिमा
योनागुनी

उत्तर: शिकोकू – शिकोकू द्वीप जापान का चारों मुख्य द्वीपों में से सब से छोटा द्वीप होने के साथ कम आबादी वाला भी है. है यह 225 किमी लम्बा है और इसकी चौड़ाईकिल 50 से 150 किमी है.

कैसी लगी आपको ये quiz Geography for competitive examination ? की  यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

आप ये भी पड़ सकते है

  • Kaun Kya Hai 2019 की पूरी लिस्ट – Click Here
  • भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची– Click Here
  • भारत की प्रमुख नदियाँ और उनकी लम्बाई : उद्गम स्थल : सहायक नदी हिंदी में– Click Here
  • विश्व के 10 सबसे बड़े बंदरगाहों की सूची हिंदी में- Click Here
  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ हिंदी में जानिए- Click Here

धन्यवाद——-

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!