Daily Current Affairs 18 June 2019

Daily Current Affairs 18 june 2019-Hey Friend’s कैसे हो आप सभी, क्षमा चाहता हूँ, की पिछले कुछ दिनों से हम आपके लिए Daily ka Dose Current Affairs नहीं ला पा रहे थे, लेकिन आपकी SarkariJobGuide की Team एक बार फिर आप सभी छात्र भाइयो एवं बहनों की सेवा में आ चुकी है| इस  साल के june  महीने में अब हम प्रतिदिन फिर से करेंट अफेयर्स लेकर आयेगे, तो आप इस पोस्ट को देखते रहिये और अपने ज्ञान में इजाफा करते रहिये|

Daily Current Affairs  18 june 2019 इस Daily Current Affairs June  2019 में हम पुरे जून  महीने प्रतिदिन नए नए Current Affairs जोड़ते जायेगे, जोकि आपकी आगामी SSC, BANK, UPSC, UPSSC, RAILWAY आदि की परीक्षाओ के सामान्य अध्ययन, सामान्य ज्ञान के पेपर के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा

SarkariJobGuide अपने पाठकों के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – लोकसभा अध्यक्ष और ‘see now’ अभियान से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश ने किस टीम के द्वारा बनाया गया 322 रनों का लक्ष्य हासिल कर विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज़ पूरा किया?
a.    वेस्टइंडीज़
b.    भारत
c.    ऑस्ट्रेलिया
d.    इंग्लैंड

2. निम्न में से किस बॉलीवुड एक्टर ने उत्तर प्रदेश में आंख की बीमारियों के बचाव को लेकर अभियान ‘See Now’ लॉन्च किया है?
a.    सलमान खान
b.    शाहरुख़ खान
c.    अमिताभ बच्चन
d.    अक्षय कुमार

3. हाल ही में किस देश के सिचुआन प्रांत में आए 6.0 तीव्रता वाले भूकंप के कारण करीब 12 लोगों की मौत हो गई हैं?
a.    नेपाल
b.    इंडोनेशिया
c.    जापान
d.    चीन

4. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किस राज्य में 1000 अतिरिक्त विदेशी अधिकरणों की स्थापना को मंज़ूरी दी है?
a.    कर्नाटक
b.    असम
c.    तमिलनाडु
d.    राजस्थान

5. जर्मनी तथा किस देश के वैज्ञानिकों की एक संयुक्त टीम स्पेक्ट्रम-रॉन्टजेन-गामा नामक अंतरिक्ष दूरबीन लॉन्च करने की योजना बना रही है?
a.    चीन
b.    जापान
c.    फ्रांस
d.    रूस

6. हाल ही में किस राज्य में भीषण गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी करते हुए कुछ स्थानों पर धारा-144 लागू की गई है?
a.    महाराष्ट्र
b.    मध्य प्रदेश
c.    बिहार
d.    ओडिशा

7. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स 2019 रिपोर्ट के मुताबिक चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत किस वर्ष तक विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश होगा?
a.    2027
b.    2026
c.    2025
d.    2024

8. निम्नलिखित में से किस दिन विश्व मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस मनाया जाता है?
a.    16 जून
b.    17 जून
c.    18 जून
d.    19 जून

9. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चयनित किया गया है?
a.    राजनाथ सिंह
b.    जेपी नड्डा
c.    नितिन गडकरी
d.    अमित शाह

10. 17वीं लोकसभा के लिए एनडीए द्वारा निम्नलिखित में से किसे लोकसभा स्पीकर के पद हेतु नामांकित किया गया है?
a.    मेनका गांधी
b.    उमा भारती
c.    संबित पात्रा
d.    ओम बिड़ला

उत्तर:

1. a. वेस्टइंडीज़
विश्व कप इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम है, जो उसने साल 2011 में इंग्लैंड द्वारा दिया गया 328 रनों का लक्ष्य हासिल कर बनाया था. बांग्लादेश की तरफ से शाकिब ने 99 गेंदों में 16 चौके की मदद से 124 रन की नाबाद पारी खेली.

2. c. अमिताभ बच्चन
इसके तहत उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, लखीमपुर-खीरी और सीतापुर शहरों में रेडियो, टीवी, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से आंखों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी. बतौर अमिताभ बच्चन, बचाव जानकारी न होने से ज़्यादातर लोगों को आंखों की बीमारियां होती हैं. अभियान को ‘द फ्रेड होलोज फाउंडेशन और इस्सिलोर विजन फाउंडेशन ने सिघतसेवर्स इंडिया व विजन 2020 के साथ मिलकर लांच किया है.

3. d. चीन
स्थानीय मीडिया के अनुसार, भूकंप से करीब 01 लाख लोग प्रभावित हैं और 10,000 इमारतों को नुकसान पहुंचा है. मंगलवार सुबह भी 5.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. चीनी भूकंप केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 28.34 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 104.90 डिग्री पूर्वी देशांतर में सतह से 16 किलोमीटर अंदर दर्ज किया गया. इसी इलाके में साल 2008 में 7.9 तीव्रता के भूकंप में करीब 87,000 लोगों की जान गई थी या वे लापता हो गए थे.

4. b. असम
विदेशी अधिनियम 1946 के तहत वह व्यक्ति जो भारत का नागरिक नहीं है, विदेशी माना जाता है. यूनेस्को के अनुसार, आमतौर पर ऐसे लोगों को अवैध प्रवासी कहते हैं जो रोज़गार के लिये अन्य देशों में बिना अनुमति और आवश्यक दस्तावेज़ों के प्रवेश करते हैं.

5.  d. रूस
यह दूरबीन ब्रह्मांड का त्रि-आयामी एक्स-रे मानचित्र का निर्माण करेगी और अज्ञात विशालकाय कृष्ण छिद्रों, डार्क एनर्जी एवं सितारों के रहस्यों को सुलझाने में मदद करेगी. इस दूरबीन को रूस निर्मित रॉकेट प्रोटॉन-एम के ज़रिये कज़ाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से अंतरिक्ष में उतारा जाएगा.

6. c. बिहार
बिहार में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. बिहार में अब तक गर्मी से 78 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं. अकेले औरंगाबाद में 47 लोगों की मौत हुई है, जबकि गया में गर्मी को लेकर धारा 144 लागू कर दी गई है. वहीं भीषण गर्मी के कारण 22 जून तक बिहार के सभी स्कूल बंद, शिक्षा विभाग ने इस संबंध में जारी किया है.

7. a. 2027
अगले 8 साल यानी 2027 तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा भारत. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स 2019 रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2019 से 2050 तक 27.30 करोड़ लोग बढ़ जाएंगे. अभी भारत की आबादी 137 करोड़ है. वहीं, चीन की जनसंख्या 143 करोड़ है. यूएन की रिपोर्ट को मानें तो इस सदी के अंत तक भारत की आबादी 150 करोड़ हो जाएगी. जबकि, जनसंख्या को नियंत्रित करने की नीतियों के कारण चीन की आबादी 110 करोड़ पर रूक जाएगी. 

8. b. 17 जून
हर साल विश्व भर में 17 जून को विश्व मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस मनाया जाता है. इस दिवस की घोषणा 30 जनवरी, 1995 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रस्ताव पारित करके की गयी थी. इस वर्ष की थीम “let’s grow the future together” है.

9. b. जेपी नड्डा
दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया. अमित शाह ने पांच साल तक पार्टी अध्यक्ष का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया, अब अमित शाह गृहमंत्री हैं इसलिए उन्होंने किसी और को अध्यक्ष का दायित्व देने का आग्रह किया था. संसदीय बोर्ड ने तय किया कि जेपी नड्डा बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे. इस बीच अमित शाह पार्टी अध्यक्ष बने रहेंगे.

10. d. ओम बिड़ला
लोकसभा अध्यक्ष बनने की रेस में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, एसएस अहलुवालिया और डॉ. वीरेंद्र कुमार जैसे कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे थे. ओम बिड़ला द्वारा नामांकन दाखिल किये जाने के बाद उन्हें औपचारिक रूप से लोकसभा स्पीकर चुना जायेगा. ओम बिड़ला राजस्थान के कोटा से बीजेपी सांसद हैं.

Sarkarijobguide पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है.

•    वह बैंक जिसने हाल ही में यशोवर्धन बिड़ला को विलफुल डिफॉल्टर घोषित कर दिया है- यूको बैंक

•    विश्व का सबसे ऊंचा मौसम केंद्र जिस स्थान पर स्थापित किया गया है- माउंट एवरेस्ट

•    जिसे हाल ही में पाकिस्तान सरकार द्वारा आईएसआई का चीफ नियुक्त किया गया है- फैज़ हमीद

•    विश्व कप 2019 के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला छक्का लगाते ही रोहित शर्मा ने एक भारतीय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का जिसका रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने नाम कर लिया- महेंद्र सिंह धोनी

किम्बर्ले प्रक्रिया की अंतर-सत्रीय बैठक का आयोजन 17 जून से 21 जून 2019 के बीच जिस शहर में किया जा रहा है- मुंबई

•    17वीं लोकसभा सत्र के पहले दिन जिसने सबसे पहले राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की- प्रोटेम स्पीकर

•    हाल ही में Femina Miss India 2019 का खिताब जिसने जीता है- सुमन राव

•    हाल ही में भारत के राष्ट्रीय पादप जीनोम अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने जिस अनाज की फसल में एक प्रमुख रोगजनक कवक ‘राइज़ोक्टोनिया सोलानी’ की आक्रामकता से जुड़ी आनुवंशिक विविधता को उजागर किया है- चावल

वह राज्य जिसमें चमकी बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, इस बुखार से मरने वाले बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है- बिहार

•    भारतीय क्रिकेट टीम के जिस ऑल-राउंडर ने अपने विश्व कप करियर की पहली गेंद पर पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक का विकेट ले लिया- विजय शंकर

कैसी लगी आपको ये Daily Current Affairs 18 June 2019, Daily ka Dose Current Affairs की नयी पेशकश हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

1 Comment
  1. sachin arya says

    well done

    good infermation

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!