15 अप्रैल 2018: करंट अफेयर्स हिंदी PDF में

नमस्कार दोस्तों ,

Hello Friend’s एक बार फिर आप सभी का स्वागत है SarkariJobGuide के इस Study Material के सेक्शन में जहाँ आपकी अपनी Team यानि SarkariJobGuide की प्रतिदिन कोई न कोई ऐसे Study Material, NOTES लेकर आती है जो सीधे-सीधे आपकी आने वाली परीक्षाओ से सम्बन्धित होती है|

 

आज हम चर्चा करेंगे 15 अप्रैल 2018 के करंट अफेयर, Current Affair of 15 April 2018 के  कुछ Important question की, जो आने वाले एग्जाम  जैसे UPSC, SSC , RAILWAY , BANK , IAS आदि सभी एग्जाम के लिए ये CURRENT AFFAIRS की पोस्ट बहुत ही उपयोगी होगी , आप इसे पढिये और इन सभी QUESTION के  ANSWER मैंने LAST में  EXPLANATION के साथ नीचे दिया है आप इसे जरुर पड़े बहुत ही मेहनत से मैंने इसे बनाया है और हा SHARE करने के लिए न भूले जिससे अगले को भी लाभ हो सके और हा अगर आप इसकी PDF DOWLOAD करना चाहते हैं तो निचे LINK दी गई है आप एक CLICK में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं

WWW.SARKARIJOBGUIDE.COM अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स –  पीएनबी घोटाला,  डकोटा विमान आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. ईरान के राष्ट्रपति का क्या नाम है जो हाल ही में तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आये हैं?
a.    हसन रूहानी
b.    अब्दुल हसन
c.    जाकिर अल असद
d.    जुबेर कदमस

2.  हाल ही में भेल को किस कम्पनी से दादरी में उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण के लिए 560 करोड़ रुपए का अनुबंध प्राप्त हुआ?
a.    एनटीपीसी
b.    पीसीबी
c.    आईओएल
d.    एलओसी

3.  हाल ही में अमेरिका में किस स्थान पर एक हाईस्कूल में हुई फायरिंग में 17 लोगों की मौत हो गई?
a.    न्यूयॉर्क
b.    हवाई
c.    फ्लोरिडा
d.    कैलिफ़ोर्निया

4.  केंद्र सरकार द्वारा अल्प बचत अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के प्रावधान के अनुसार यदि अवयस्क की मृत्यु हो जाती है और कोई नामित व्यक्ति नहीं होता तो ऐसी स्थिति में शेष धनराशि किसे दी जाएगी?
a.    सरकारी खजाने को
b.    अभिभावक को
c.    करीबी संबंधी को
d.    दान कर दी जाएगी

5.  दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफ़ा दे दिया?
a.    रोबर्ट मुगाबे
b.    सेमी डोमिनिक
c.    जैकब ज़ुमा
d.    जैमिनी अलफांसो

.  हाल ही में चर्चा में आये पंजाब नेशनल बैंक के 11500 करोड़ रुपये के घोटाले में किस हीरा व्यापारी का नाम बतौर आरोपी लिया जा रहा है?
a.    नीरव मोदी
b.    ताराचंद जैन
c.    आशुतोष भाटिया
d.    जिनेश त्रिपाठी

7. हाल ही में संस्कृति मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार कितने आदर्श स्मारकों में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं?
a.    400
b.    300
c.    200
d.    100

8. वर्ष 1947 के भारत-पाक युद्ध में इस्तेमाल किये गये किस विमान को आधुनिक स्वरुप के साथ भारतीय वायुसेना में शामिल किया जा रहा है?
a.    हर्क्युलस
b.    डकोटा
c.    जेवियर
d.    फ्रांसिस्को

9. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में किस शब्द के प्रयोग पर रोक लगाई है?
a.    अपाहिज
b.    विधवा
c.    दलित
d.    गरीब

10. हाल ही में किस देश ने भारतीय मूल के आईएसआईएस आंतकी सिद्धार्थ धर को वैश्विक आंतकी घोषित किया है?
a.    अमेरिका
b.    उत्तर कोरिया
c.    ब्रिटेन
d.    फ्रांस

उत्तर:
1. a. हसन रूहानी

विवरण: ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी तीन दिवसीय भारत दौरे पर होंगे. इस दौरान ईरानी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत होगी.

2. a. एनटीपीसी
विवरण: भारी बिजली उपकरण बनाने वाली सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को एनटीपीसी से उत्तर प्रदेश के दादरी में उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण के लिए 560 करोड़ रुपए का अनुबंध प्राप्त हुआ है.

3 . c. फ्लोरिडा
विवरण: साउथ फ्लोरिडा के एक हाईस्कूल में एक स्टूडेंट ने फायरिंग कर दी, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई. इनमें कई स्टूडेंट्स भी शामिल हैं.

4. b. अभिभावक को
विवरण: अल्प बचत अधिनियम में प्रावधान किया गया है कि यदि अवयस्क की मृत्यु हो जाती है और कोई भी नामित व्याक्ति नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में शेष धनराशि अभिभावक को दे दी जाएगी.

5. c. जैकब जुमा
विवरण: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा ने इस्तीफे की घोषणा की. जैकब ने देश के नाम टेलिविजन पर प्रसारित संबोधन में इस्तीफ़े की घोषणा की.

6. a. नीरव मोदी
विवरण: मीडिया में प्रकाशित जानकारी के अनुसार यह घोटाला लगभग 11500 करोड़ रुपये का है जिसमें हीरा व्यापारी नीरव मोदी ने हज़ारों करोड़ रुपये की राशि हासिल की.

7. d. 100
विवरण: संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि 100 आदर्श स्मारकों में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

8 b. डकोटा

विवरण: वर्ष 1930 के दौरान ‘रॉयल इंडियन एयर फोर्स’ में शामिल किया गया डगलस डीसी-3 यानी डकोटा विमान अब नए रूप में भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनने जा रहा है. कश्मीर का पुंछ इलाका डकोटा विमान के कारण ही भरत का हिस्सा है.

9. c. दलित
विवरण: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में ‘दलित’ शब्द के प्रयोग पर रोक लगाई है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ‘दलित’ शब्द की जगह आधिकारिक व्यवहार में अनूसूचित जाती या अनूसूचित जनजाति का प्रयोग करने का आदेश दिया है.

10. a. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने भारतीय मूल के आईएसआईएस आंतकी सिद्धार्थ धर को वैश्विक आंतकी घोषित किया है. सिद्धार्थ ब्रिटेन में रहने वाला हिंदू था. उसने आतंकी संगठन में शामिल होने से पहले इस्लाम अपना लिया.

WWW.SARKARIJOBGUIDE.COM अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1.  हाल ही में किस देश ने दक्षिण सागर में अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया?
a.    अमेरिका
b.    जापान
c.    दक्षिण कोरिया
d.    चीन

2. शहीद भगत सिंह को दिल्ली प्रवास में पनाह देने वाले व्यक्ति का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.    नसीम मिर्जा चंगेजी
b.    कासिम खान दिलावर
c.    ऊना सराफ पहौती
d.    बख्तावर अली

3.  हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा किये गए सर्वेक्षण में कहा गया कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 2018 में चीन को भी पीछे छोड़ देगा?
a.    विश्व बैंक
b.    सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट रिपोर्ट
c.    सेंट पीटर्सबर्ग वेल्थ रिपोर्ट
d.    वर्ल्ड इकॉनमी रिपोर्ट

4.  हाल ही में आरबीआई ने किस बैंक पर निर्देशों का पालन नहीं करने पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
a.    आईसीआईसीआई
b.    आईडीबीआई
c.    एक्सिस बैंक
d.    येस बैंक

5.  नीति आयोग द्वारा बनाए गये पूर्वोत्तर के लिए नीति फोरम में क्षेत्र के विकास हेतु कितने सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की गई?
a.    पांच सूत्रीय
b.    छह सूत्रीय
c.    सात सूत्रीय
d.    आठ सूत्रीय

6.  हाल ही में किस मुस्लिम बहुल देश के मंत्रिमंडल ने महिलाओं एवं पुरुषों के लिये समान वेतन कानून को मंजूरी प्रदान की ?
a.    पाकिस्तान
b.    यूएई
c.    कुवैत
d.    ईरान

 किस भारतीय शूटर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में भारत को 12वां स्वर्ण पदक दिलाया?
a. अपूर्वी चंदेला
b. श्रेयसी सिंह
c. रानी सिंह
d. इनमें से कोई नहीं

8. 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के मेन्स हेवीवेट पारा-पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में पावरलिफ्टर सचिन चौधरी ने निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a. कांस्य पदक
b. रजत पदक
c. स्वर्ण पदक
d. इनमें से कोई नहीं

9. कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार महिला टेबल टेनिस टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ी मनिका बत्रा को दिल्ली सरकार कितने लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की?
a. 20 लाख रुपये
b. 25 लाख रुपये
c. 14 लाख रुपये
d. 10 लाख रुपये

10. ‘पृथ्वी की सबसे फिट महिला’ के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई वेटलिफ्टर टिया-क्लेयर टूमी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कितने किलोग्राम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?
a. 58 किलोग्राम
b. 50 किलोग्राम
c. 70 किलोग्राम
d. 85 किलोग्राम

11. निम्न में से किस देश ने सीरिया गैस हमले की यूएन जांच का अमेरिकी प्रस्ताव ठुकराया?
a. रूस
b. चीन
c. नेपाल
d. इनमें से कोई नहीं

12. किस देश की कंपनी वीवीफ्लाय इलेक्ट्रॉनिक्स ने खर्राटा बंद करने के लिए आंखों पर पहनने वाला स्मार्ट मास्क ‘स्नोर सर्कल’ बनाया है?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. रूस
d. चीन

13. भारतीय निशानेबाज़ मेहुली घोष ने कॉमनवेल्थ गेम्स में संयुक्त रिकॉर्ड बनाकर 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है?
a.    रजत पदक
b.    स्वर्ण पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

14. निम्न में से किस सेना द्वारा गगनशक्ति-2018 अभ्यास आयोजित किया गया?
a.    भारतीय नौसेना
b.    भारतीय वायु सेना
c.    भारतीय सेना
d.    इनमें से कोई नहीं

15. किस देश के राष्ट्रपति ने ‘कैच एंड रिलीज’ पॉलिसी को खत्म करने के लिए ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
a.    भारत
b.    नेपाल
c.    अमेरिका
d.    चीन

उत्तर:

1. d. चीन
विवरण: 
चीन की सेना ने दक्षिण चीन सागर में अभी तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया है. इस अभ्यास में चीन ने पहली बार अपने लड़ाकू विमान वाहक हमलावर समूह का प्रदर्शन किया.

2. a. नसीम मिर्जा चंगेजी
विवरण:
 शहीद भगत सिंह को दिल्ली प्रवास में पनाह देने और उनके खानपान, सुरक्षा का ध्यान रखने वाले 108 वर्षीय नसीम मिर्जा चंगेजी नहीं रहे.

3. b. सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट रिपोर्ट
विवरण:
 सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 2018 में चीन को भी पीछे छोड़ देगा.

4. b. आईडीबीआई
विवरण:
 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए आईडीबीआई बैंक पर तीन करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

5. a. पांच सूत्रीय
विवरण :
 पूर्वोत्तर के लिए नीति आयोग फोरम ने पांच सूत्रीय विकास मिशन तय किया जो एचआईआरए” (HIRA) पर आधारित होगी जिसका अर्थ है, हाइवेज़, इंटरनेटवेज़, रेलवेज़ और एयरवेज़.

6. b. यूएई
विवरण:
 संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मंत्रिमंडल ने हाल ही में महिलाओं एवं पुरुषों के लिये समान वेतन कानून को मंजूरी प्रदान की.

7. b. श्रेयसी सिंह
विवरण: 
भारतीय शूटर श्रेयसी सिंह ने महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा के शूट-ऑफ में बाज़ी मारते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 12वां स्वर्ण पदक दिलाया.

8. a. कांस्य पदक
विवरण:
 आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के मेन्स हेवीवेट पारा-पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में पावरलिफ्टर सचिन चौधरी ने कांस्य पदक जीता है.

9. c. 14 लाख रुपये
विवरण:
 कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में पहली बार महिला टेबल टेनिस टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ी मनिका बत्रा को दिल्ली सरकार 14 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की.

10. a. 58 किलोग्राम
विवरण: 
पृथ्वी की सबसे फिट महिला’ के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई वेटलिफ्टर टिया-क्लेयर टूमी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 58 किलोग्राम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है.

11. a. रूस
विवरण:
 यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक में रूस ने अमेरिका के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसमें सीरिया में हुए कथित रासायनिक हमले को अंजाम देने वालों की पहचान करने के लिए जांच एजेंसी के गठन की मांग की गई थी.

12. d. चीन
विवरण:
 चीनी कंपनी वीवीफ्लाय इलेक्ट्रॉनिक्स ने खर्राटा बंद करने के लिए आंखों पर पहनने वाला स्मार्ट मास्क ‘स्नोर सर्कल’ बनाया है जिसकी कीमत करीब 9,700 रुपये है.

13.a. रजत पदक
विवरण:
भारतीय निशानेबाज़ मेहुली घोष ने 09 अप्रैल 2018 को कॉमनवेल्थ गेम्स में संयुक्त रिकॉर्ड बनाकर 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता.

14.b. भारतीय वायु सेना
विवरण:
भारतीय वायुसेना ने 8 अप्रैल 2018 से पंद्रह दिन तक चलने वाले अब तक के सबसे बड़े युद्धाभ्यास गगन शक्ति 2018 की शुरुआत की. इस बड़े अभ्यास में वायुसेना की सभी ऑपरेशनल कमांड्स हिस्सा लिए हैं.

15.c. अमेरिका
विवरण:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘कैच एंड रिलीज’ पॉलिसी को खत्म करने के लिए ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये. इस परंपरा के तहत अमेरिका में आए अवैध प्रवासियों को उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद रिहा कर दिया जाता है.

 

 

  • 15 अप्रैल 2018 की PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करेCLICK HERE
  • 14 अप्रैल 2018 की PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करेCLICK HERE
  • 13 अप्रैल 2018 की PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करेCLICK HERE
  • 12 अप्रैल 2018 की PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे- CLICK HERE
  • 11 अप्रैल 2018 की PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करेCLICK HERE

 

 

  • मेघालय राज्य का सामान्यज्ञान – Click Here  

 

जल्द और सही जानकारी पाने के लिए हमें FaceBook पर Like करे 

 

कैसी लगी आपको ये 15 अप्रैल 2018 के करंट अफेयर, Current Affair of 15 April 2018  GK   की पोस्ट, हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और अगर आपको DAILY WISE CURRENT AFFAIRS के QUESTION या PDF चाहिए हो तो हमे कमेंट के माध्यम से जरुर बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे|

धन्यवाद ….

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!