बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023: Bihaar Mukhyamantree Kanya Suraksha Yojana || पूरी जानकारी हिन्दी मे

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023: इस पोस्ट में हम आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023: इसकी पूरी जानकारी देंगे  अगर आपको किसी भी टॉपिक नोट्स  या कोई भी सीलेबस  या कोई भी न्यूज की जानकारी या  पीडीऍफ़ चाहिये तो आप हमे Comment माध्यम से जरुर बताएं  हम आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करेंगे  उस  टॉपिक पर पोस्ट जरुर बनायेंगे  तो आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये | और  YouTube के माध्यम से पड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंग पर क्लिक कर सकते है |

बिहार राज्य द्वारा इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक ऐसी योजना को शुरू किया है जिससे लोगों में बालक और बालिका में भेदभाव करना छोड़ दे और कन्या भ्रूण हत्या न हो। इस योजना का नाम है “बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना” है। इस योजना में लड़की के जन्म लेने से उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस लेख में आप इस योजना से जुड़े लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज आदि की जानकरी दी गयी है।

यह योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गयी है जिसमें बिहार सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक और यूको बैंक में 2000 रूपये का निवेश किया जाता है जिसमें लड़की के 18 साल पूरे होने पर परिपक्व राशि का मूल्य दिया जाता है। यदि 18 साल के अन्दर ही लड़की की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में परिपक्व राशि का मूल्य का भुगतान महिला विकास निगम बिहार को किया जाता है।

इस योजना को शुरू करने का मुख्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, लिंग अनुपात में सुधार लाना और जन्म पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। बिहार राज्य की जिन लड़कियों का जन्म 22 नवंबर 2007 के बाद हुआ और बीपीएल श्रेणी में है उन्हें इस योजना का लाभ मिल पायेंगा। इस योजना का लाभ एक परिवार की दो बेटियों को मिल सकता है। अब तक इस योजना का लाभ 15 लाख लड़कियों को मिल चुका है।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023 की मुख्य विशेषताएं

आर्टिकल बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023
योजना का नाम “मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार”
योजना शुरू की गई  बिहार सरकार
लाभार्थी बिहार के नागरिक
योजना का उद्देश्य लिंग भेद कम करना, भ्रूण हत्या रोकना तथा लिंगानुपात में सुधार लाना।
निवेश राशि ₹2000 रूपये
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट https://wdc.bih.nic.in/MKSYDetails.aspx

बिहार मुख्यमंत्री सुकन्या सुरक्षा योजना 2023 उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का सबसे बड़ा उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है। इस योजना के तहत बेटियों के जन्म होने पर उसके नाम पर 2000 रूपये की मुश्त राशि अनुदान के रुपए में बैंक में बचत खाता खोलकर निवेश किया जाता है और जब लड़की 18 साल की हो जायेंगी तो उसे उस समय परिपक्व राशि निकलवाई जा सकती है। इस योजना में लड़कियों का जीवन स्तर सुधर जायेंगा और प्रदेश में लिंग अनुपात में भी सुधार होगा।

बिहार मुख्यमंत्री सुकन्या सुरक्षा योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं

जैसा की हम आपको पहले भी बता चुके है यह योजना बिहार राज्य की बालिकाओं के लिए है, जिसकी विशेषताएं और लाभ इस प्रकार है:

  • यह योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू प्रदेश की कन्याओं के लिए की गयी है।
  • इस योजना का लाभ यूको बैंक और आईडीबीआई बैंक में लड़की के नाम पर 2000 मुश्त राशि का निवेश किया जाता है।
  • जो लड़की के 18 साल पूरे होने पर परिपक्व मूल्य के बराबर दिया जाता है।
  • यदि किसी कारण से कन्या की मृत्यु 18 साल से पहले हो जाती है तो यह राशि महिला विकास निगम को दे दी जाती है।
  • इस योजना को शुरू करने कई कारण है, जिसमें से मुख्य कारण लिंग अनुपात मे सुधार, भ्रूण हत्या को रोकने और लड़की का जन्म तिथि पंजीकरण कराने के लिए किया गया है।
  • इस योजना का लाभ वही लड़कियां उठा सकती है जिनका जन्म 22 नंवबर 2007 के बाद हुआ हो और वह बीपीएल श्रेणी से हो।
  • इस योजना को एक परिवार की केवल दो बेटियों पर ही लागू किया जाता है।
  • इस योजना का कार्यान्वयन और संचालन महिला विकास निगम बिहार द्वारा किया जायेगा।

बिहार मुख्यमंत्री सुकन्या सुरक्षा योजना 2023 पात्रता || आवेदन की शर्तें

  • सबसे पहले आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक बालिका का जन्म 22 नवंबर 2007 के बाद होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए कन्या का जन्म पंजीकरण होना अनिवार्य हैं, जोकि 01 के अंदर करवाना अनिवार्य है।
  • कन्या बीपीएल श्रेणी से संबध रखती हो, तभी वह इस योजना के लिए आवेदन कर पायेगी।
  • इस योजना के लिए आवेदन बेटी के जन्म से 03 वर्ष तक आवेदन किया जा सकता है।

बिहार मुख्यमंत्री सुकन्या सुरक्षा योजना जरूरी दस्तावेज़

इस योजना के लिए आवेदन हेतु आवेदक के पास बाल विकास विभाग द्वारा निर्धारित किये गए जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए:

आधार कार्ड बालिका का जन्म प्रमाण पत्र ईमेल आईडी
निवास प्रमाण पत्र राशन कार्ड गरीबी रेखा के निचे होने का प्रमाण पत्र
मोबाईल नंबर फोटाग्राफ माता पिता का पहचान पत्र

बिहार मुख्यमंत्री सुकन्या सुरक्षा योजना 2023 एप्लीकेशन फॉर्म || आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुकन्या सुरक्षा योजना बिहार के आवेदन करने की प्रक्रिया और इस योजना से सम्बंधित जानकारी इस लेख में पढ़े। इस योजना के अंतर्गत सरकार बेटी के नाम पर एक बैंक खाता खोल कर देगी, जिसमें 2000 रूपये की राशि जमा कराई जाएगी। इसके बाद आवेदक बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरा करने पर लाभार्थी प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक के साथ दावा कर सकते है। इसके बाद लाभांश या इस योजना के द्वारा मिलने वाली सहायता राशि लाभार्थी को दे दी जाएगी।

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए अभिभावकों को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर जाना होगा। आंगनवाड़ी केंद्र से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते है। अब आपको आवेदन फॉर्म आंगनवाड़ी सेविका को देना होगा।

इसके बाद बाल विकास विभाग के अधिकारी द्वारा इसकी जाँच पड़ताल के बाद स्वीकार किया जाएगा। इस प्रकार आप कन्या सुरक्षा योजना 2022 के लिए आवेदन कर सकेंगे।

यदि आप मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है:

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होंगा। इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा।
  • इस होमपेज पर आपको “मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना” का विकल्प दिखाई देंगा। जिस पर आपको क्लिक करना होंगा।
  • इस ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मे पूछी गयी जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाईल नंबर, पता, ईमेल-आईडी आदि डालनी होंगी।
  • इसके बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होंगा।
  • अपलोड करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होंगा।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आप इस योजना में आवेदन कर पायेंगे।

FAQs – बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2023

प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गयी है?उत्तर: यह योजना बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी है।
प्रश्न: कन्या सुरक्षा योजना से मिलने वाली सहायता राशि क्या एक साथ दे दी जाएगी?उत्तर: जी हाँ, बालिका के 18 वर्ष की आयु होने पर इसके लिए दावा किया जा सकता है ।
प्रश्न: क्या बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का लाभ कोई भी लड़की आवेदन कर सकती है?उत्तर: नहीं, इस योजना के लिए केवल गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवार की लड़कियों ही आवेदन कर सकते है।
प्रश्न: बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2022 एप्लीकेशन फॉर्म कहाँ से प्राप्त करें?उत्तर: कन्या सुरक्षा योजना बिहार के लिए आवेदन फॉर्म आंगनवाड़ी केंद्र से सेविका से प्राप्त किया जा सकता है।

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!