दुनिया के ऐसे देश जिनके पास नहीं हैं अपनी सैन्य ताकत जाने कौन कौन देश है-हिंदी में

इस पोस्ट में हम आपको दुनिया के ऐसे देश जिनके पास नहीं हैं अपनी सैन्य ताकत जाने कौन कौन देश है के बारे में जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक से लगभग एक या दो प्रश्न जरूर पूछे जाते है तो आप इसे जरूर पड़े अगर आपको इसकी पीडीऍफ़ चाहिये तो कमेंट के माध्यम से जरुर बताये| आप हमारी बेबसाइट को रेगुलर बिजिट करते रहिये, ताकि आपको हमारी डेली की पोस्ट मिलती रहे और आपकी तैयारी पूरी हो सके|

दुनिया के ऐसे देश जिनके पास नहीं हैं अपनी सैन्य ताकत जाने कौन कौन देश है


पूरी दुनिया जहाँ एक ओर किसी भी देश के लिए सेना का होना उसकी सुरक्षा के किए रीढ़ के समान मानी जाती है। इस दुनिया का ऐसा कौन सा देश होगा जो खुद को शक्तिशाली बनाना नहीं चाहता। आज दुनिया का हर देश अपने सैन्यबल और हथियारों की संख्या बढ़ाने में जुटा हुआ है। लेकिन दुनिया में ऐसे कई देश है जिन्होने सुरक्षा के लिए सेना से अधिक पुलिस पर भरोसा जताया है और विश्व भर में शांति का संदेश दिया है। ये हैं वो 12 देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना-

1. कोस्टारिका

मध्य अमेरिका में निकारागुआ और पनामा के बीच स्थित कोस्टारिका के पास वर्ष 1948 से पहले अपनी सेना थी। लेकिन 1948 में हुए गृह युद्ध के बाद यहां सेना को हटा दिया गया। क्षेत्रफल के हिसाब से यह देश काफी छोटा है, जिसके पास अपनी सेना नहीं है। आंतरिक सुरक्षा के लिए यह देश पूरी तरह पुलिस प्रशासन पर निर्भर है। गौर करने वाली बात यह है कि अपने पड़ोसी देश निकारागुआ से सीमा पर तनाव के बावजूद कोस्टारिका ने सुरक्षा के लिए सेना नहीं बनाई है।

2. पनामा

इस लैटिन अमेरिकी देश में वर्ष 1990 में सेना का प्रावधान खत्म कर दिया गया था। इस सूची के अन्य देशों की तरह ही यहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी पुलिस पर है।

3. हैती

हैती में सेना ने कई बार निर्वाचित सरकार सत्ता पलट कर पर कब्जा जमा लिया था। दर्जनों बार यहां सैन्य शासन रहा। यही वजह है कि वर्ष 1995 में यहां सेना का प्रावधान खत्म कर दिया गया। हालांकि, यहां एक बार फिर सेना को बनाए जाने की मांग उठ रही है।

4. समोआ

समोआ 1962 में न्यूजीलैंड की गुलामी से आज़ाद हुआ। आजादी के 54 साल के बाद भी इस देश के पास सैन्यबल नही है। समोआ एक शांतिप्रिय देश है और इनका काम पुलिसबल से चल जाता है। न्यूज़ीलैंड ने आश्वासन दिया है कि ज़रूरत पड़ने पर वो इस देश की मदद के लिये आगे बढ़ेगा। इस देश का छेत्रफल 2842 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

5. सोलोमन आइलैंड

यह देश कई द्वीपों का समूह है। सोलोमन आइलैंड 1893 तक ब्रिटेन के संरक्षण में था। इस देश की पहली सरकार 1976 बनी जो ज्यादा दीन नहीं टिक पाई। दअरसल यहां जातिय संघर्ष और अपराधिक मामलो के चलते विवाद बढ़ता चला गया। विवाद इतना बढ़ चूका था कि न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया को मध्यस्थता करते हुए शांति बनानी पड़ी। अब आस्ट्रेलिया इस देश की देखरेख कर रहा है। सोलोमन आइलैंड 28 हजार 400 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

6. एंडोरा

यूरोप में स्थित ये देश 1276 में बना। इस देश की मदद के लिए स्पेन और फ्रांस हमेशा सक्रिय रहे हैं। एंडोरा स्की रिजॉर्ट और ड्यूटी फ्री चीज़ों के लिए चर्चित है। यह देश टैक्स बचाने वाले देश में स्वर्ग माना जाता है। यहां की ख़ास बात ये है कि जो भी शख्स पुलिस फ़ोर्स में भर्ती होना चाहता है उसके पास खुद का हथियार होना चाहिए। एंडोरा कुल 467.6 वर्ग किलोमीटर की हद में है।

7. ग्रेनेडा

ग्रेनेडा एक बार अमरीका जैसे शक्तिशाली देश का हमला झेल चूका है। ये हमला तत्कालीन सरकार और सेना के विवाद के कारण हुआ था। उस समय इस देश के पीएम माऊरिक बिशप थे। हमले के बाद ग्रेनेडा लोकतांत्रिक देश बन गया। इस देश की सारी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के सुपुर्द है। एंटीगुआ, बारबाडोसा, डोमिनिका जैसे देश ग्रेनेडा की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है। यह देश 348.5 वर्ग किलोमीटर लंबा है।

8. मार्शल आइलैंड

यह देश 1983 में स्वतंत्र देश हुआ लेकिन इसे आज भी अमेरिका का ही हिस्सा माना जाता है। इस देश पर हमला करना मतलब सीधे अमेरिका पर हमला करना है। मार्शल आइलैंड के पास भी अपनी सैन्य ताकत नहीं है और ज्यादातर अमेरिका पर ही निर्भर रहता है। यह देश 181.4 वर्ग किलोमीटर लम्बा है।

9. लिंचटेंस्टाइन

ये देश उन देशों की लिस्ट में है, जिन्हें सेना की जरूरत महसूस नहीं होती। एस्ट्रो-पर्सियन वॉर (1868) के बाद इस देश ने अपनी सेना तैयार की थी, लेकिन ज्यादा खर्च के चलते इसे खत्म कर दिया गया क्योंकि देश इस खर्च को झेल पाने की स्थिति में नहीं था। सेना की गैरमौजूदगी में यहां की पुलिस सुरक्षा और कानून व्यवस्था संभालती है। हालांकि, सुरक्षा के लिए इस देश की नजर स्विट्जरलैंड मिलिट्री पर रहती है। इसका कुल क्षेत्रफल 160 वर्ग किलोमीटर है।

10. नॉरू

प्रशांत महासागर में स्थित नॉरू दुनिया के सबसे छोटे देशों में शुमार किया जाता है। इसका क्षेत्रफल महज 21.10 वर्ग किलोमीटर ही है। इस कारण से यहां पर सेना नहीं है, बल्कि पुलिस के जिम्मे ही सुरक्षा की जिम्मेदारी है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर ऑस्ट्रेलिया इस देश की मदद करने के साथ सुरक्षा के साजो­-सामान भी मुहैया कराता है।

11. वेटिकेन सिटी

वेटिकन सिटी भी दुनिया के सबसे छोटे देशों में शुमार है। इस देश का क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर तथा आबादी 840 है। यह इटली की राजधानी रोम में स्थित है, जिसकी वजह से इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी इटली के पास है। यहां सिर्फ स्विस गार्ड तैनात रहते हैं, जिसका काम पोप और उनके महल की रक्षा करना होता है। यहां जेंडरमेरी कार्प्स भी हैं, लेकिन उनको सेना नहीं कहा जा सकता है। ये पुलिस बल सिर्फ वेटिकन सिटी में कानून व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों की जांच का जिम्मा संभालता है।

12. पलाऊ

पलाऊ के पास भी अपनी सेना नहीं है। यह देश भी अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स पर आश्रित है। ऐसे में हमला होने की स्थिति में उसकी मदद को सबसे पहले अमेरिका ही आता है। 1983 में हुए एक समझौते के तहत अमेरिका, पलाऊ को हर स्थिति में सैन्य मदद देता है। इसका कुल क्षेत्रफल 465.6 वर्ग किलोमीटर है।

तो ये हैं वो दस देश जिनके पास सैन्यबल नहीं है पर आत्मबल जरूर है। ये देश दुनिया को शांति का संदेश देते है।


कैसी लगी आपको इस पोस्ट में हम आपको दुनिया के ऐसे देश जिनके पास नहीं हैं अपनी सैन्य ताकत जाने कौन कौन देश है-हिंदी में के बारे में जानकारी देंगे, क्युकी इस टॉपिक से लगभग एक या दो प्रश्न जरूर पूछे के बारे में यह पोस्ट हमें कमेन्ट के माध्यम से अवश्य बताये और आपको किस विषय की नोट्स चाहिए या किसी अन्य प्रकार की दिक्कत जिससे आपकी तैयारी पूर्ण न हो पा रही हो हमे बताये हम जल्द से जल्द वो आपके लिए लेकर आयेगे| आपके कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है |

SarkariJobGuide.com का निर्माण केवल छात्र को शिक्षा (Educational) क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करने के लिए किया गया है, तथा इस पर उपलब्ध पुस्तक/Notes/PDF Material/Books का मालिक SarkariJobGuide.com नहीं है, न ही बनाया और न ही स्कैन किया है। हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध Link और Material प्रदान करते हैं। यदि किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो कृपया हमें Mail करें SarkariJobGuide@gmail.com पर

You might also like

Comments are closed.

error: Content is protected !!